Skip to main content

Posts

Showing posts from November 27, 2022

बीकानेर में बारातियों पर फायरिंग, लाठी व सरियो से वार, मामला दर्ज

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। शहर के सदर थाना इलाके में बारात पर पथराव करने, बारातियों से मारपीट व फायरिंग करने का मामला सामने आया है। इसको लेकर पीडि़त पक्ष ने पुलिस अधीक्षक आवास पर पहुंच कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि भुट्टों के चौराहे से निकल रही एक बारात पर बदमाशों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। जिससे एक बारगी भगदड़ मच गई। आरोप है कि बदमाशों ने बारातियों के साथ मारपीट करने के साथ ही फायरिंग की। आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। बताया जा रहा है कि देर रात को थाने में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक भुट्टों का बास निवासी नत्थू खां ने मामला दर्ज करवाया है। जिसमें बताया है कि बारात भुट्टों के चौराहे पर पहुंची। जहां रसीद उर्फ (लाल), सोनू खालीद, शाहरुख उर्फ मामा, सिकन्दर रिजवान, पवन विश्नोई, महेन्द्र विश्नोई, एमडी पारीक, साहिल उर्फ जेनठू भूरिया, सिकन्दर, सत्तार का बेटा साहिल, बंटी, आदिल आदि ने बारात पर पत्थराव शुरू कर दिया। आरोप लगाया है कि बारातियों पर आरोपियों ने लाठी व सरियो से वार किया तथा फायरिंग की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की क...

नवविवाहिता ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। नवविवाहित महिला के रेलवे पटरियों के आगे जान देने की घटना सामने आई है जानकारी के अनुसार बिग्गा निवासी 22 वर्षीय द्रोपदी पत्नी राजकुमार मेघवाल ने 11.45 बिग्गा पहुंची ट्रेन के आगे जान दी। मृतका का तीन माह पूर्व ही विवाह हुआ था व पीहर गांव बाना में है। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला का पति जयपुर रहता है, घटना की सूचना पुलिस द्वारा पति को दे दी गई, सूचना पर पहुंचे कांस्टेबल राजवीर ने जानकारी देते हुए बताया कि पीहर पक्ष को भी सूचित कर दिया है। शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। शव को आपणो गांव सेवा समिति के सेवादारों ने राजकीय अस्पताल पहुंचाया। मामले की जांच शुरू कर दी है।

गोल्ड तस्करों पर शिंकजा कसने के लिये डीआरआई ने बीकानेर में डाला डेरा

बीकानेर बुलेटिन ब्रेकिंग न्यूज: मुकेश पूनिया ---------------------------- बीकानेर । गोल्ड तस्करों पर शिंकजा कसने के लिये डीआरआई की टीम ने बीते सप्ताहभर से बीकानेर में डेरा डाल रखा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीते माह डीआरआई ने जयपुर रेलवे स्टेशन पर बीकानेर के एक युवक को तस्करी के करीब एक करोड़ रूपये के गोल्ड के साथ पकड़ा था। रौनक सोनी नामक इस युवक से पूछताछ में खुलासा हुआ कि वह बीकानेर के तीन नामी गोल्ड माफियाओं के लिये तस्करी का सोना लेकर बीकानेर आ रहा था। टीम डीआईआर अब इन्ही तीनों गोल्ड माफियाओं पर शिकंजा कसने के लिये बीकानेर में डेरा डाले बैठी है। इस सिलसिले में टीम डीआरआई ने बीते सप्ताह नजदीकी गांव करमीसर में एक गोल्ड माफिया के ठिकाने पर दबिश दी लेकिन कार्यवाही की भनक लगने के बाद गोल्ड माफिया मौके से फरार हो गया। गोल्ड तस्करी के इस मामले में सियासी पार्टी से जुड़े एक बड़े नेता का नाम भी सामने आया है। डीआरआई की इस कार्यवाही से बीकानेर के गोल्ड तस्करी जगत में खलबली सी मची हुई है। मोनोलिसा की संदिग्ध मौत के हाईप्रोफाइल मामले में पुलिस ने जुटाये अहम सुराग बीकानेर। जयपुर रोड़ ...

बच्चों का सुरक्षित आवागमन सर्वोच्च प्राथमिकता, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं हो: संभागीय आयुक्त

बीकानेर बुलेटिन बाल वाहिनी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से संबंधित बैठक आयोजित बच्चों का सुरक्षित आवागमन सर्वोच्च प्राथमिकता, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं हो: संभागीय आयुक्त बीकानेर, 27 नवंबर। बाल वाहिनी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से संबंधित बैठक  संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन की अध्यक्षता में रविवार को सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज सभागार में आयोजित हुई। इस अवसर पर संभागीय आयुक्त ने कहा कि प्रत्येक सरकारी और निजी विद्यालय को बाल वाहिनी के नियमों की शत-प्रतिशत पालना करनी होगी। उन्होंने कहा कि बच्चों का सुरक्षित आवागमन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसे ध्यान रखते हुए बाल वाहिनी के समस्त नियमों की पालना करवाई जाएगी तथा इसमें शिथिलता बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। संभागीय आयुक्त ने कहा कि बाल वाहिनी में नॉर्म्स से अधिक संख्या में बच्चे नहीं बैठें। क्षमता से अधिक बच्चे बैठे मिले तो इसे सीज कर लिया जाएगा। स्कूली वाहन पर 'ऑन स्कूल ड्यूटी' अनिवार्य रूप से लिखा हो। ऑटो रिक्शा, मैजिक, बस और वेन वाहनों पर ड्राइवर का नाम और पता, चाइल्ड हेल्पलाइन (1098) तथा पुलिस ह...

गंगाशहर में अनियंत्रित गाड़ी पलटी, एक व्यक्ति की मौत

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। बीती रात घड़सीसर रोड़ पर हुई दुर्घटना में युवक की मौत हो गई। मृतक का नाम घड़सीसर रोड़ निवासी संतोष चोरड़िया पुत्र स्व जेठमल चोरड़िया बताया जा रहा है। गंगाशहर थानाधिकारी नवनीत सिंह के अनुसार युवक अपनी गाड़ी में अनियंत्रित गति में था। गाड़ी झाड़ियों में जा घुसी। अंदर धुंआ ही धुंआ हो गया और संतोष की मौत हो गई। मृतक का घर घटनास्थल के पास ही बताया जा रहा है। ख़बर लिखने तक शव का पोस्टमार्टम चल रहा था।

सड़क पर देर रात हुआ हादसा, अनियंत्रित कार पलटी, महिला की मौत

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। महाजन थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात जैतपुर-शेरपुरा के बीच भारतमाला सड़क पर एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे कार सवार पांच जने गंभीर घायल हो गए। घायलों को पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती करवाया। जहां इलाज के दौरान एक गर्भवती महिला का दम टूट गया। शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।पुलिस के अनुसार हादसा जैतपुर-शेरपुरा के बीच भारतमाला सड़क पर हुआ। सड़क पर निर्माण करने वाली कंपनी द्वारा मिट्टी का ढेर लगा होने से बीकानेर की ओर से आ रही कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार तीन-चार पलटे खाकर सड़क से दूर जा गिरी। हादसे के समय कार में श्यामलाल (25), प्रियंका (21), सुमन (40), अन्नपूर्णा (35) व प्रमोद (19) सवार थे। सभी घायल हो गए। हादसे का पता चलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घायलों को कार से निकालकर पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान अन्नपूर्णा की मौत हो गई। महाजन 108 एंबुलेंस स्टाफ से मिली जानकारी के अनुसार मृतका का पीहर जैतपुर में है। मृतका गर्भवती थी। उसे प्रसव ...

नगर निगम उपचुनाव में भाजपा को सफलता, वार्ड पांच में खिला कमल

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। नगर निगम के वार्ड पांच के हुए उपचुनाव में क्षेत्र की जनता ने निगम के भाजपा बोर्ड के तीन साल के जश्र में चार चांद लगा दिये।इस उपचुनाव में कांग्रेस की किस्तुरी देवी भाजपा की कांता से 31 मतों से पराजित हो गई है। इस जीत के साथ भाजपा ने कांग्रेस से सीट छिन ली है। वार्ड 5 में 53.21 प्रतिशत मतदान हुअा।उपचुनाव में जीत के साथ ही अब भाजपा का कुनबा बढ़कर 39 हो गया और कांग्रेस के पास 29 पार्षद रह गये है।