Skip to main content

गोल्ड तस्करों पर शिंकजा कसने के लिये डीआरआई ने बीकानेर में डाला डेरा

बीकानेर बुलेटिन

ब्रेकिंग न्यूज: मुकेश पूनिया
----------------------------




बीकानेर । गोल्ड तस्करों पर शिंकजा कसने के लिये डीआरआई की टीम ने बीते सप्ताहभर से बीकानेर में डेरा डाल रखा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीते माह डीआरआई ने जयपुर रेलवे स्टेशन पर बीकानेर के एक युवक को तस्करी के करीब एक करोड़ रूपये के गोल्ड के साथ पकड़ा था। रौनक सोनी नामक इस युवक से पूछताछ में खुलासा हुआ कि वह बीकानेर के तीन नामी गोल्ड माफियाओं के लिये तस्करी का सोना लेकर बीकानेर आ रहा था। टीम डीआईआर अब इन्ही तीनों गोल्ड माफियाओं पर शिकंजा कसने के लिये बीकानेर में डेरा डाले बैठी है। इस सिलसिले में टीम डीआरआई ने बीते सप्ताह नजदीकी गांव करमीसर में एक गोल्ड माफिया के ठिकाने पर दबिश दी लेकिन कार्यवाही की भनक लगने के बाद गोल्ड माफिया मौके से फरार हो गया। गोल्ड तस्करी के इस मामले में सियासी पार्टी से जुड़े एक बड़े नेता का नाम भी सामने आया है। डीआरआई की इस कार्यवाही से बीकानेर के गोल्ड तस्करी जगत में खलबली सी मची हुई है।

मोनोलिसा की संदिग्ध मौत के हाईप्रोफाइल मामले में पुलिस ने जुटाये अहम सुराग
बीकानेर। जयपुर रोड़ पर रहने वाली मोनोलिसा की संदिग्ध मौत और उसकी प्रोपर्टी से जुड़े धोखाधड़ी के हाईप्रोफाई मामले की जांच में कड़ी से कड़ी जोडऩे में जुटी पुलिस ने कई अहम सुराग जुटाये है । पता चला है कि पुलिस जल्द ही इस मामले में बड़ा खुलासा करेगी। हालांकि अभी तक यह खुलासा नहीं हुआ है कि मोनोलिसा की मौत किन कारणों से हुई है। जानकारी में रहे कि गौरतलब है कि जयपुर रोड चर्च के पास रहने वाले स्वप्न चौधरी ने बीते सप्ताह सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी जयपुर रोड पर करोड़ों रुपए की जमीन है, जिस पर वह काबिज हैं। इस जमीन को हड़पने के लिये भवानी सिंह, रविन्द्र रामपुरिया उसके लडक़े चिराग रामपुरिया और  जसवंत समेत एक अन्य जालसाजी की है। करोड़ों रूपये की इस जमीन हथियाने आरोपियों ने साजिशन ढंग से मेरी लडक़ी मोनोलिसा की हत्या कर दी। मामला हाईप्रोफइल होने के कारण पुलिस गहनता से जांच पड़ताल में जुटी है।

गुजरात चुनावों में बीकानेर के सट्टोरियों ने लगाये करोड़ों के दाव!
बीकानेर। गुजरात में होने जा रहे विधानसभा चुनावों की गरमाहट बीकानेर के चुनावी सट्टा जगत में देखने को मिल रही है। जानकारी के अनुसार गुजरात चुनावों पर बीकानेर के सट्टोरियों ने करीब पचास करोड़ के दाव लगाये है। हालांकि चुनावी सट्टेबाजी पूरी तरह अवैध है लेकिन देश प्रदेश के हर चुनावों में यहां बीकानेर के सट्टेबाजी करोड़ों के दाव लगाते है। चुनावी सट्टा जगत से जुड़े सूत्रों के अनुसार गुजरात की सत्ता के लिये हो रहे चुनावी घमासान में इस बार भी बीजेपी का पलड़ा रहेगा। इसलिये सट्टोरियों ने बीजेपी की जीत पर करोड़ों के दाव लगाये है। गंगाशहर के एक नामी सट्टोरियों ने अपना नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि गुजरात चुनावों में बीजेपी एतिहासिक जीत दर्ज करायेगी। सट्टेबाजों को उम्मीद है कि गुजरात में बीजेपी इस बार 135 विधानसभा सीटें जीतेगी,वहीं, कांग्रेस 29 और आम आदमी पार्टी के खाते में 14 सीटें जाने की संभावना है। गुजरात के अलावा बीकानेर में सरदारशहर सीट के लिये हो रहे उप चुनावो में भी बीजेपी की जीत पर करोड़ों के दाव लग रहे है। सट्टोरियों का आंकलन है कि जाटों की नाराजगी के चलते सरदारशहर में इस बार कांग्रेस का पलड़ा कमजोर है।

एसीबी को सौंपी जा सकती है लाखों रूपये की दवाओं के फर्जी ऑर्डर से जुड़े मामले की जांच
बीकानेर। पीबीएम होस्पीटल में लाखों रूपये की दवाओं की खरीद से जुड़े फर्जी ऑर्डर के मामले की जांच अब एसीबी को सौंपी जा सकती है। इसकी भनक लगने के बाद पीबीएम की प्रशासनिक हल्कों में हलचल सी मची हुई है। जानकारी में रहे कि पीबीएम होस्पीटल में दवाओं की सप्लायर फर्म गणेश डिस्ट्रीब्यूटर से जुड़े फर्जी ऑर्डर के इस मामले को लेकर पहले सदर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। प्रारंभिक जांच पड़ताल में पता चला कि फर्जी ऑर्डर से लाखों रूपये की दवाओं का यह पहला मामला नहीं है,बल्कि पीबीएम होस्पीटल में लंबे समय से फर्जी ऑर्डर के जरिये करोड़ो की दवाएं सप्लाई हो चुकी है। ऐसे में दवा सप्लाई की आड़ में भ्रष्टाचार के इस खेल का पर्दाफाश करने के लिये अब इस मामले की जांच एसीबी को सौंपने की तैयारी चल रही है।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

निर्वाचन के दौरान कोरोना एडवाइजरी की होगी पालना जिला निर्वाचन अधिकारी मेहता ने किया पोस्टर का विमोचन

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 21 जनवरी। नगर पालिका चुनाव के दौरान कोरोना एडवाइजरी की पालना का विशेष ध्यान रखा जाएगा। मतदान केन्द्र पर प्रवेश से पहले प्रत्येक मतदाता को मास्क लगाने, हाथ सेनेटाइज्ड करने जैसी सावधानियां रखनी होंगी। मतदान केन्द्रों पर इससे जागरुकता से संबंधित बैनर भी लगाए जाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी नमित मेहता ने गुरुवार को इसका विमोचन किया। इस अवसर पर मेहता ने कहा कि शत-प्रतिशत मतदान के साथ कोरोना एडवाइजरी की पालना सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी रिटर्निंग अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। मतदान प्रक्रिया से जुड़े कार्मिक यह सुनिश्चित करें कि किसी भी स्तर पर इसकी अवहेलना नहीं हो। उन्होंने कहा कि मतदान केन्द्र में प्रवेश से पहले मतदाताओं के हाथ सेनेटाइज्ड करवाए जाएं। मतदान केन्द्र में प्रवेश से पूर्व प्रत्येक मतदाता को मास्क लगाना अनिवार्य होगा। मतदान केन्द्र में मतदाताओं को पंक्ति में खड़े रहने के दौरान चिन्हित गोलों पर खड़े रहकर, उचित दूरी रखनी होगी। मतदान में सीनियर सिटीजन और दिव्यांगजनों को प्राथमिकता दी जाएगी। मेहता ने कहा कि लोग मतदान केन्द्र या आसपास भीड़ या समूह ...

बीकानेर: इन इलाकों में शनिवार को बत्ती गुल

बीकानेर बुलेटिन विद्युत उपकरणों के आवश्यक रख रखाव के लिये शनिवार को सुबह 7 बजे से 10 बजे तक पवनपुरी सेक्टर एक से चार, गांधी कॉलोनी,नागणेची बाजार व नागणेची स्कीम,करणी नगर, बीकानेर नर्सिंग होम के आसपास बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।