Skip to main content

Posts

Showing posts from February 21, 2021

क्षत्रिय सभा की कार्यकारिणी की बैठक,नये अध्यक्ष के निर्वाचन को लेकर चर्चा

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। क्षत्रिय सभा की कार्यकारिणी एवं प्रबंध कार्यकारिणी की बैठक अध्यक्ष बजरंग सिंह रोयल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में नये अध्यक्ष के चुनाव को लेकर चर्चा की गई और तय किया गया कि इसको लेकर 21 मार्च को क्षत्रिय सभा की आम सभी आहुत की जाएं। साथ ही एडवोकेट रिशाल सिंह राठौड़ को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया। वे चुनाव कार्यक्रम घोषित कर अध्यक्ष का चुनाव सम्पन्न करवाएंगे। रोयल ने कहा कि समाज के जो व्यक्ति क्षत्रिय सभा की नई सदस्यता लेना चाहता है,वह निर्धारित शुल्क जमा करवाकर एक मार्च तक सदस्य बन सकता है। उसके बाद ही नई मतदाता सूची तैयार की जाएगी।

सादुल स्पोर्टस स्कूल में होगा बीकानेर टीम का ट्रायल कैंप

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। शहर के पुष्करणा स्टेडियम में 24 फरवरी से शुरू होने वाले 27वें राज्य स्तरीय मास्टर बच्ची कप फुटबाल टूर्नामेंट के लिये जिला फुटबाल संघ बीकानेर की टीम का चयन के लिये ट्रायल 22-23 फरवरी को किया जाएगा। सचिव अरविन्द सिंह ने बताया कि दो दिवसीय ट्रायल शाम 4 बजे सादुल स्पोर्टस स्कूल में होगी। जिसके बाद ही टीम की घोषणा की जाएगी।

बीकानेर के युवाओं ने रक्तदान करके मनाया जन्मदिन

बीकानेर बुलेटिन ताहिर हसन कुरेशी इमरान उर्फ इम्मी बीकानेर के युवा अपने जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान करके समाज मे जागरूकता का माहौल पैदा कर दिया है। युवा साथी अपने जन्मदिन के अवसर पर जरूरतमन्दों को रक्तदान करके रिश्तों की नई इबारतें लिख रहे हैं। बता दें कि टीम फिक्र-ए-मिल्लत ब्लड हेल्पलाइन सोसाइटी बीकानेर के युवाओं को लगातार रक्तदान करने के लिए प्रेरित करती रही है। जिससे प्रेरित होकर बीकानेर के युवा बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। टीम फिक्र-ए-मिल्लत के परियोजना प्रबंधक शाहिद खान कायमखानी ने जानकारी दी कि शुक्रवार को पार्षद प्रतिनिधि ताहिर हसन कुरेशी ने अपने जन्मदिन के अवसर पर बहन कमलादेवी निवासी झरिया के लिए अपना रक्तदान करके बीकानेर ही गंगाजमनी तहजीब ही मुहिम को आगे बढ़ाया। बता दे कि रक्तदान के समय पार्षद प्रफुल्ल हटिला भी मौजूद थे। वही टीम के उपाध्यक्ष अब्दुल क़दीर गौरी ने बताया कि कल शनिवार के दिन इमरान उर्फ इम्मी ने भी अपने जन्मदिन के अवसर पर बहन महबूबा निवासी नागौर के लिए अपना रक्तदान करके इंसानियत का परिचय दिया।और अपने जन्मदिन पर रक्तदान करके हर युवा को ये बतला दिया कि दुख की घड़ी हो या सुख...

रोट्रेक्ट क्लब की प्रेरणा से लिया पांच विभूतियों ने देह दान का संकल्प, समाजसेवियो का हुआ सम्मान

बीकानेर बुलेटिन रोट्रेक्ट क्लब, बीकानेर के उपाध्यक्ष कमल राठी एवं सचिव प्रशांत कल्ला ने बताया की क्लब द्वारा गत कुछ महीनों से अनेक जागरूकता अभियान के तहत समाज में अनेक मुद्दों पर जागृति लाने हेतु निरंतर अभियान चलाए जा रहे हैं, इसी कड़ी में आज क्लब सदस्यों की प्रेरणा से 5 विभूतियों द्वारा मरणोप्रांत देहदान करने हेतु संकल्प लिया गया है। क्लब सदस्य गौरव चौधरी एवं योगी बागड़ी ने बताया की मोटिवेशनल गुरु रोटेरियन किशोर सिंह राजपुरोहित, रोट्रेक्ट क्लब के अध्यक्ष गौरव मुंधड़ा, रोटेरियन श्रीमती लता मुंधड़ा, मुस्कान दरगड़ एवं हेमा दरगड़ द्वारा रोटरी भवन प्रांगण में मरनोप्रांत देहदान का संकल्प लिया गया। डॉक्टर राकेश रावत द्वारा सभी सदस्यों को देहदान संकल्प हेतु शपथ दिलवायी गयी तत्पश्चात पांचो संकल्प कर्ताओं को रोट्रेक्ट ड़ी.आर.आर सुरेंद्र जोशी, डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटेरी विनय हर्ष, इनरव्हील अध्यक्ष अर्चना गुप्ता, सोनिया छीम्पा द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इसी क्रम मे कोरोना महामारी के समय कोरोना योद्धा के रूप मे काम करने वाले पत्रकार और समाज सेवियो श्री अजय त्यागी, श्री मोहम्मद कासि...

डूंगर काॅलेज में पूर्व छात्र सम्मेलन सम्पन्न

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर 21 फरवरी। सम्भाग के सबसे बड़े राजकीय डूंगर महाविद्यालय में रविवार को पूर्व छात्र सम्मेलन सम्पन्न हुआ। प्राचार्य डाॅ. जी.पी.सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजूवास के पूर्व कुलपति प्रो. ए.के.गहलोत एवं विशिष्ट अतिथि सहायक निदेशक डाॅ. राकेश हर्ष थे। अध्यक्षता पूर्व छात्र संस्था की अध्यक्ष डाॅ. कृष्णा तोमर ने की। अपने उदबोधन में प्राचार्य डाॅ. सिंह ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम आगामी यूजीसी नैक निरीक्षण में बेहद उपयोगी साबित होगें। उन्होनें पूर्व छात्रों से महाविद्यालय के विकास में हर सम्भव सहयोग देने की अपील की। मुख्य अतिथि डाॅ. ऐ.के.गहलोत ने अपने उद्बोधन में कहा कि एल्युमनाई समिति में पीएच.डी. शोधार्थियों सहित विभिन्न क्षेत्र में कार्य करने वाले युवाओं को आगे आना होना तभी इस प्रकार के कार्यक्रम की सार्थकता साबित होगी। प्रो. गहलोत ने काॅलेज प्रशासन से भारतीय प्रबन्धन संस्थान इन्दौर सहित कई अन्तर्राष्ट्रीय संस्थाओं की एल्युमनाई की रीति नीति अपनाने की अपील की। उन्हानें कहा कि शिक्षण विषय एवं शोध का समन्वय होने से नई शिक्षा नीति को अपनाया जा सकता है। ...

वरिष्ठ नागरिक भ्रमण पथ पर ऑवर फॉर नेशन टीम ने चलाया स्वच्छता अभियान

बीकानेर बुलेटिन ऑवर फॉर नेशन द्वारा आज म्यूजियम सर्किल स्थित वरिष्ठ नागरिक भ्रमण पथ पर स्वाच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्वच्छता अभियान से जुड़े लोगों ने वरिष्ठ नागरिक भ्रमण पथ में साफ सफाई की और आमजन को गंदगी ना फैलाने के लिए जागरूक किया। कोरोना काल के बाद यह लगातार 11वां सप्ताह है जब ऑवर फॉर नेशन के तहत कार्य किया गया। इस दौरान ऑवर फॉर नेशन से जुड़ी ऋतु शर्मा ने बताया कि हम लम्बे समय से इस अभियान से जुड़े है और देश हित में अपना कुछ कर्तव्य कर रहे हैं। शर्मा ने बताया कि अगर हर कोई सप्ताह में एक घंटा देशहित के लिए देना शुरू कर दे तो हम अपने सपनों का भारत बना सकता हैं। शर्मा ने बताया कि कोरोना काल के बाद से हमारा यह लगातार 11वां सप्ताह है जब हम स्वच्छता अभियान के लिए कार्य कर रहे हैं।

टीकाकरण का मिशन इन्द्रधनुष-3 अभियान का प्रथम चरण का 22 को चिकित्सा मंत्री करेंगे शुभारंभ

बीकानेर बुलेटिन जयपुर, 21 फरवरी।  प्रदेश में टीकाकरण कार्यक्रम के तहत् सघन मिशन इन्द्रधनुष-3 का प्रथम चरण 22 फरवरी से आयोजित किया जायेगा। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा सोमवार को भीलवाड़ा जिले से टीकाकरण के इस विशेष अभियान का शुभारंभ करेंगे। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देशानुसार दो चरणों में यह अभियान 15-15 दिन संचालित किया जायेगा और नियमित टीकाकरण से छूट रहे एवं वंचित रह रहे बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को संबंधित टीके निःशुल्क लगाये जायेंगे। सघन मिशन इन्द्रधनुष 3 अभियान के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। प्रथम चरण में प्रदेश के 24 जिलों को शामिल किया गया है एवं इन जिलों में कुल 3 हजार 963 टीकाकरण सत्र आयोजित किये जायेंगे। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सचिव श्री सिद्धार्थ महाजन ने बताया कि जन्म से 2 वर्ष की उम्र के 23 हजार 980 बच्चों और 6 हजार 268 गर्भवती महिलाओं को संबंधित टीके लगाकर प्रतिरक्षित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 महामारी के कारणवश विगत् महीनों में टीकाकरण कराने से वंचित रहे बच्चे व गर्भवती महिलाओं को भी सघन म...

अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस:- मायड़ भाषा हितैषी रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुँच दिया ज्ञापन

बीकानेर बुलेटिन अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर रविवार को राजस्थानी मोट्यार परिसद, मान्यता संघर्ष समिति, राजस्थानी जनमंच, युवा मोर्चा के संयुक्त तत्वाधान में बीकानेर के गांधी पार्क में एक विशाल सभा का आयोजन किया गया। सभा के बाद जुलूस के रूप में सभी कार्यकर्ता, मायड़ भाषा हितैषी रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुँच कर केंद सरकार और राज्य सरकार के नाम लिखित ज्ञापन कलेक्टर के प्रतिनिधि के रूप में RAS अधिकारी अरुण कुमार जी को सौंपा। इससे पहले गांधी पार्क में बीकानेर संभाग अध्यक्ष डॉ. हरिराम बिश्नोई ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा संविधान की आठवीं अनुसूची में राजस्थानी को शामिल कर राजस्थान प्रदेश के मान सम्मान को उचित स्थान प्रदान करावें।  प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. गौरीशंकर प्रजापत ने संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थानी की उपेक्षा करोड़ो युवाओं पर कुठाराघात है। अगर शीघ्र मान्यता नही मिली तो युवा अब धैर्य नही रखेगा। परिषद् के सलाहकार डॉ. नमामिशंकर आचार्य ने कहा कि राजस्थान सरकार राजस्थानी को राजभाषा घोषित करके राजस्थान की संस्कृति को बचा सकती है।  डूंगर कॉलेज राजस्था...

गीता रामायण आधारित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन, डॉ बी.डी, कल्ला शामिल होंगे

बीकानेर बुलेटिन राजस्थान संस्कृत अकादमी द्वारा वेटरनरी ऑडिटोरियम, बीकानेर में रविवार, दिनाँक 21 फरवरी 2021 को सांय 06:30 बजे “गीता रामायण आधारित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन” का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के संयोजक श्री बनवारी शर्मा ने बताया कि माननीय मंत्री ऊर्जा एवं कला- संस्कृति व पुरातत्व डॉ.बी.डी.कल्ला इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे तथा कार्यक्रम ख्यातनाम शिक्षाविद डॉ श्रीलाल मोहता की अध्यक्षता में सम्पन्न होगा। बीकानेर फाउंडेशन के सचिव श्री कमल कल्ला तथा उद्योगपति डी पी पच्चिसिया विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम में जाने माने कविगण डॉ वागीश दिनकर, श्रीमती पूनम वर्मा, श्री उमेश उत्साही, श्री विनीत चौहान तथा श्री कमलेश शर्मा के काव्य का श्रवणलाभ बीकानेर को होगा। इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण राजस्थान संस्कृत अकादमी के अधिकृत फेसबुक पेज पर रविवार सांय 6:30 से किया जाएगा।

बस बाइक की टक्कर, दो युवक घायल

बीकानेर बुलेटिन महाजन शेरपुरा सरदारशहर लिंक रोड पर बस व बाइक की टक्कर हो गई। जिसमें दो बाइक सवार घायल हो गए। घायलो को पीबीएम हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार महाजन निवासी विष्णु कुमार व लूनकरनसर निवासी राजेश पारीक बाइक पर सवार होकर सुई की तरफ जा रहे थे। शेरपुरा से निकलते ही सामने से आ रही से निजी बस से टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। राहगीरों ने घायलो को महाजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। सूचना मिलने पर महाजन पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायलो का प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर पीबीएम हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया।

बीकानेर से बड़ी खबर: बैंक और पोस्ट ऑफिस लूट वारदात का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल सहित 8 कारतूस बरामद

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर । शहर में राजस्थान मरुधरा बैंक में जनवरी माह में दो अज्ञात व्यक्ति बैंक में घुसकर पिस्तौल की नोंक पर बैं की तिजोरी में रखे 10.77 लाख रुपये की लूट कर भाग गये थे। इसी तरह 12 सित. को सुबह 10 बजे डाकघर में हथियारों से लैस होकर दो अज्ञात व्यक्ति घुसे और फायरिंग की दहशत का माहौल बनाकर तीन लाख रुपये लूट कर भाग गये। घटना के बाद से पुलिस इनको पकडऩे के लिए काफी कोशिश लेकिन पकड़ नहीं आ रहे थे। इस पर आईपीएस प्रफुल्ल कुमार एसपी प्रीति चन्द्रा ने प्रेस वार्ता ने इन वारदातों का खुलासा किया उन्होंन्रे बताया कि व आरोपियों को पकडऩे के लिए एक टीम का गठन किया। टीम ने अपना कार्य करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया  जिसमें धीरज उर्फ धर्मप्रीतसिंह पुत्र जसंवत सिंह निवासी सेक्टर नंबर मुक्ता प्रसाद, धीरज पुत्र नरसिंह मेघवाल निवासी सर्वादय बस्ती बीकानेर को पुलिस ने पकड़ा है। धीरज उर्फ धर्मप्रीतसिंह पर नयाशहर थाने में करीब 4 अलग अलग धाराओं में मामले पहले से दर्ज है। इन लोगों से पुलिस ने की पूछताछ बजरंग मंगलरव, जीतू माली, अशोक बिश्नोई, शिवसिंह भलूरी, विक्रम विश्नोई, भवानीसिंह, श्रवण ...

विवाहिता के साथ दुष्कर्म, अश्लील फोटो की आड़ में किया गैंगरेप

बीकानेर बुलेटिन चुरू जिले के मेघसर गांव  की विवाहिता के साथ तीन लोगों के गैंगरेप  करने की खबर आई है. पीड़िता के मुताबिक, 3 लोगों ने एक साल 4 माह तक हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर गैंगरेप किया है. पीड़िता ने बताया कि पूनरासर गांव का कालूराम शादी से पहले ही उस पर बुरी नजर रखता था और उसने उसका अश्लील फोटो बना लिया. अश्लील फोटो का भय दिखाकर ब्लैकमेल करने लगा कि वह उसकी बात नहीं मानेगी तो वह अश्लील फोटो वायरल कर देगा. 21 अक्टूबर 2019 को उसने कहा कि आज रात्रि में उसके ससुराल में घर के पास धनाराम मोटरसाइकिल लेकर आएगा. अगर वह उसके साथ नहीं आई तो उसके परिजनों व ससुराल पक्ष के लोगों को उसकी अश्लील फोटो भेज देगा और फोटो वायरल भी कर देगा. वह डर के मारे धनाराम के साथ आ गई. इसके बाद धन्नाराम, कालूराम और रामूगर ने उसके साथ अलग-अलग स्थानों पर बलात्कार किया. उसने बताया कि पहले यह लोग उसे साहवा कस्बे में ले गए. वहां पर इन्होंने उसके साथ गैंगरेप किया. फिर वहां से चंडीगढ़ ले गये. चंडीगढ़ में कई दिनों तक रखा और वहां पर गैंगरेप किया. इसके बाद हरियाणा सिरसा में लेकर आए. वहां पर भी इ...

महिला बैग चोरी गैंग बीकानेर में,फिर एक महिला हुई शिकार

बीकानेर बुलेटिन जिले में पिछले काफी दिनों एक महिलाओं की गैंग घुम रही है जो रैकी कर बाजार में खरीदारी करने जाने वाली महिलाओं के बैग से मिनटों में रुपये पार कर लेती है। अभी कुछ दिन पहले ही एक महिला के बैग से रुपये पार कर लिये थे जिस पर महिला ने अज्ञात महिला के खिलाफ दर्ज करवाया था लेकिन पुलिस ने  ज्यादा तव्वाजा नहीं देने से चोर गैंग महिला ने अपना हाव बढ़ते हुए आज विमल साड़ी सेंटर के अंदर एक लाल दुपट्टे वाली महिला घुसी और जाकर एक ग्राहक के पर्स से करीब 40000 रुपये पार कर लिये।यह घटना गुरुनानक मार्केट की है। महिला को जब पता चला कि उसके बैंग से 40000 हजार रुपये पार हो गये तो उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी और सीसीटीवी कैमरों को देख रही है।