Skip to main content

Posts

Showing posts from March 13, 2021

105 वर्ष के पीथाराम ने कोरोना के विरुद्ध लगवाया मंगल टीका

बीकानेर बुलेटिन 3,323 बुजुर्गों सहित 5,787 का हुआ कोरोना वैक्सीनेशन  रविवार को नहीं होगा कोविड टीकाकरण  सोमवार को अब तक के सर्वाधिक 110 सत्रों में टीकाकरण की तैयारी बीकानेर, 13 मार्च। कोविड-19 टीकाकरण अभियान एक अलग ही ऊंचाई पर पहुंच गया जब अर्जुनसर पीएचसी के अंतर्गत फुलेजी गांव के 105 वर्षीय पीथाराम कोविड टीका लगवाने पहुंचे। अब तक की सर्वाधिक आयु के लाभार्थी पीथाराम स्वयं टीका लगवाने अपने परिजनों के साथ पहुंचे और वह पूर्णतया स्वस्थ है।  जिले में शनिवार को कुल 80 सत्रों में टीकाकरण हुआ जिसमें 3,323 बुजुर्गों सहित कुल 5,787 ने टीकाकरण करवाया। जिला कलेक्टर नमित मेहता के निर्देशानुसार टीकाकरण अभियान को शहरों व तहसील मुख्यालयों से आगे बढ़ाते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तक फैला दिया गया है। सघन प्रचार प्रसार अभियान आयोजित कर उपखंड अधिकारियों, तहसीलदारों, बीडीओ सहित संपूर्ण मशीनरी को टीकाकरण को सफल बनाने में सुनियोजित किया गया है।  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुकुमार कश्यप ने बताया कि शनिवार को कुल 5,226 को पहली डोज जबकि 561 व्यक्तियों को कोविड वैक्सीनेशन क...

रम्मत फेस्टिवल से बीकानेर के लोकनाट्य को मिलेगी नई पहचान- डॉ. कल्ला, दूसरे दिन हुआ चार रम्मतों का मंचन

बीकानेर बुलेटिन उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी भी रहे मौजूद बीकानेर,13 मार्च। कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने कहा कि रम्मत फेस्टिवल से बीकानेर के लोकनाट्य रम्मत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान मिल सकेगी ।  डॉ. कल्ला ने शनिवार को महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के रम्मत पार्क में चल रहे रम्मत फेस्टिवल के दूसरे दिन आयोजित कार्यक्रम में यह बात कही।  उन्होंने कहा कि रम्मतों का इतिहास, बीकानेर के इतिहास के साथ जुड़ा है। होली के आगमन से पूर्व रम्मतों का आयोजन शहर के सामाजिक ताने-बाने को और अधिक मजबूत बनाता है। रम्मत मंचन यहां के सांप्रदायिक सौहार्द को और गहरा बना देता है। उन्होंने कहा कि रम्मतों  के कथानक ऐतिहासिक घटनाओं से प्रेरित होते हैं, लेकिन इनमें  समसामयिक विषय जोड़कर इनकी प्रासंगिकता को बनाए रखा गया है। यही इस लोकनाट्य की सार्थकता भी है। कला एवं संस्कृति मंत्री ने कहा कि रम्मत फेस्टिवल के जरिए रम्मतों के आयोजन को डिजिटल मीडिया से भी जोड़ा गया है। इससे इस नाट्य विधा से लोक कलाओं में रुचि रखने वाले देश-विदेश के युवा भी इससे जुड़ने के  लिए प्...

कोरोना अपडेट:बीकानेर में नही थम रहा कोरोना, इन इलाकों से आज आये संक्रमित

बीकानेर बुलेटिन देश मे बढ़ती कोरोना की दूसरी लहर के बीच अब बीकानेर में भी कोरोना वायरस ने तेजी से अपने पैर पसारने शुरू कर दिए है । जिसमे आज शाम आई रिपोर्ट में एक साथ छः नए पॉजिटिव मरीज सामने आए है जिसकी पुष्टि सीएमएचओ ने करते हुए बताया कि  बीकानेर में अभी एक्टिव केस 32 है।और आज आई रिपोर्ट में छः पॉजिटिव में एक नोखा रोड़ से एक आर्मी केंट से, एक खतुरिया कॉलोनी से रिपोर्ट हुआ है वंही इनमें एक झुंझुनूं व एक हनुमानगढ़ का रोगी भी पॉजिटिव रिपोर्ट हुआ है ।

राजस्थान के लोक कलाकार दपु खान का निधन, Coke Studio सिंगर और `मूमल` से थे मशहूर

बीकानेर बुलेटिन जैसलमेर  के ख्यातनाम अंतर्राष्ट्रीय लोक कलाकार  दपु खान मिरासी का आज निधन हो गया. जैसलमेर की गलियों से लेकर इंटरनेट पर उनकी आवाज में मूमल गीत गूंज रहा है, मगर आज वो जगह खाली है, जहां एक टाट की बोरी पर कमायचा लेकर दपु खान बैठे रहते थे. दपु खान मिरासी के निधन की खबर आते ही हिन्दू-मुस्लिम सभी की आंखें नम हो गयी. मूमल नामक गीत से मशहूर दपु खान की वो मीठी आवाज भी उन्हीं के साथ चली गयी. बताया गया है कि दपु खान झणकली गांव के मूल निवासी थे. आज दिल का दौरा पड़ा था और वो जोधपुर के निजी अस्पताल में भर्ती थे. वहीं, उन्होंने अंतिम सांस ली. जैसलमेर किले के ऊपर और कलाकारों के बीच में पुराने समय से एक वाद्य यंत्र कमायचा की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए, दपु खान तीस वर्षों से दुनिया भर के लोगों का मनोरंजन कर रहे थे. मंदिरों और शाही दरबार में गाते हैं दपु खान के समूह के लोग दपु ने भारत के लगभग सभी प्रमुख शहरों में प्रदर्शन किया है. उन्होंने संयुक्त राज्य अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के लिए व्हाइट हाउस में भी गाया है, जो कुछ साल पहले जोधपुर आए थे. वह दपु खान को अपने सम...

बिना पट्टेधारियों के लिए सरकार का तोहफा, 500 वर्गमीटर तक के भूखण्डों पर मकान बनाने के लिए...

बीकानेर बुलेटिन 500 वर्गमीटर तक के भूखण्डों पर मकान बनाने के लिए नक्शा पास करवाने की जरूरत नहीं, सरकार ने जनता को दी राहत   जयपुर,  अशोक गहलोत सरकार 2 अक्टूबर से प्रदेशभर में ‘प्रशासन शहरों के संग' अभियान चलाएगी। इस बार सरकार अभियान में जनता को बड़ी राहत देगी। नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल ने आज विधानसभा में बजट अनुदान मांगों पर जबाब देते हुए बताया कि इस बार प्रशासन शहरों के संग अभियान में अनकंडीशनल पट्टे जारी किए जाएंगे। इससे लोगों को पट्टे पर बैंक लोन लेने में कोई समस्या नहीं आएगी। यही नहीं इस बार सरकार ने उन लाखों दुकान संचालकों को भी राहत देने का निर्णय किया है, जिनकी दुकानें आवासीय परिसर में बनी है। धारीवाल ने सदन में बताया कि इसके लिए नियमों में शिथिलता दी जाएगी। अभियान में और क्या-क्या बड़ी शिथिलताएं दी जा सकती हैं। इन शिथिलताओं के लिए क्या-क्या नियम बनाए जाएंगे इस पर अध्ययन किया जा रहा है। अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों संग इसको लेकर कुछ बैठकें भी बुलाई जाएगी, जिसमें इन पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि गत कार्यकाल साल 2008 से 2013 तक जब अभियान चलाया ...

जल जीवन मिशन पर राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों की वर्चुअल कांफ्रेंस

बीकानेर बुलेटिन केन्द्र सरकार राजस्थान को जल जीवन मिशन में 90 प्रतिशत सहायता देकर वर्ष 2013 से पहले की स्थिति को बहाल करे-जलदाय मंत्री जयपुर/बीकानेर, 13 मार्च। जलदाय मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने केन्द्र सरकार से जल जीवन मिशन में राजस्थान को 90 प्रतिशत केन्द्रीय हिस्सेदारी की मांग को एक बार फिर पुरजोर तरीके से उठाते हुए केन्द्रीय सरकार से वर्ष 2013 से पहले की स्थिति को बहाल करने का आग्रह किया है।  डॉ. कल्ला ने शनिवार को केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री से श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन के तहत राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों की वर्चुअल कांफ्रेंस में प्रदेश की जनता के दूरगामी हितों से जुड़ी इस मांग की विस्तार से चर्चा करते हुए ईस्टर्न कैनाल परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा देने और शेखावाटी इलाके को यमुना का पानी दिलाने के लिए भी केन्द्र सरकार से मध्यस्थता करने का भी आग्रह किया।  जलदाय मंत्री ने कहा कि राजस्थान में पानी का संकट सबसे बड़ा है। यहां भू-गर्भ जल की न्यून मात्रा में उपलब्ध है, ऐसे में नदियों को जोड़ने की योजना में पूर्वी राजस्थान के 13 जिलों के लि...

उच्च शिक्षा मंत्री भाटी रविवार को गांव बासी बरसिंहसर पहुंचेंगे

बीकानेर बुलेटिन पूर्व प्रधान स्व.भोमराज आर्य की पुण्य तिथि पर आयोजित रक्तदान शिविर में होंगे शामिल बीकानेर, 13 मार्च। उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी रविवार को सुबह 10 बजे बीकानेर से प्रस्थान कर, सुबह 11 बजे गांव बासी बरंिसंहसर पहुंचेंगे और पूर्व प्रधान स्व. भोमराज आर्य की तृतीय पुण्य तिथि पर आयोजित रक्तदान शिविर में शामिल होंगे। उच्च शिक्षा मंत्री भाटी इस अवसर पर स्व.भोमराज को श्रद्धासुमन अर्पित कर,उन्हें श्रद्धाजंलि देंगे। इसके बाद वे बीकानेर से दोपहर 3.30 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

बीकानेर: बुजुर्ग सास की हत्या की आरोपी बहु को जेल भेजा

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर । नोखा के चरकड़ा की ढाणी में अपनी बुजुर्ग सास चंद्र कंवर की हत्या के मामले में नामजद संतोष कंवर को पुलिस ने शुक्रवार को हिरासत में लेने के बाद न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा के तहत जेल भिजवा दिया। सीआई नोखा अरविन्द सिंह शेखावत ने यह जानकारी देते हुए बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी संतोष कंवर बीकानेर शहर के एक प्राईवेट होस्पीटल में भर्ती थी। शुक्रवार को होस्पीटल से उसे डिस्चार्ज करते ही हिरासत में ले लिया गया। जानकारी में रहे कि यह मामला चरकड़ा गांव में रहने वाली चंद्रकंवर की हत्या से जुड़ा है। जिसके छोटे बेटे को पचास हजार रुपए देने से नाराज होकर बड़े बेटे टीकमसिंह की विवाहिता संतोष कंवर ने अपनी 77 साल की वृद्ध सास चंद्र कंवर की मूसल मारकर नृशंस हत्या कर दी थी। सास की मौत के बाद बारह दिन तक पुलिस ने घर के किसी परिजन से पूछताछ नहीं की। बाद में जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी पुलिस को पता चल गया कि हत्या संतोष कंवर ने की है। संतोष को भी भनक लग गई कि उसकी करतूत अब सामने आने वाली है। ऐसे में उसने बीकानेर आकर नागणेचीजी मंदिर के पास स्थित एक निजी अस्पताल में ...

पीबीएम मैं पानी की किलत मुख्य विषेश वर्ग किन्नर समाज आया आगे

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर संभाग की सबसे बडी पीबीएम अस्पताल जहाँ हजारों लोगों का रोज आवागमन रहता है और गर्मी और नहर बंदी को देखते हुए पीबीएम अस्पताल में पानी की कमी शुरू हो गई है पीबीएम अस्पताल मै पानी की कमी को देखते हुए किन्नर समाज की अध्यक्ष रजनी बाई अग्रवाल ने पीबीएम हेल्प कमेटी अध्यक्ष सुरेंद्र सिह राजपुरोहित से संपर्क किया  और कहाँ  की पीबीएम अस्पताल में पानी की किलत है हम सहयोग करना चाहते है आज पीबीएम हेल्प कमेटी अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित , गुरु रजनी बाई अग्रवाल किन्नर समाज अध्यक्ष की शिष्य मुस्कान बाई किन्नर, लता बाई किन्नर, शप्रिया सक्सेना किन्नर, तनु सिह राजपुत किन्नर, शैलजा किन्नर के साथ पीबीएम अधीक्षक ओफिस पहुंचे और पीबीएम अधीक्षक परमेंद्र सिरोही से मुलाकात की और नहर बंदी गर्मी के दौरान पानी की किलत से झुज रहे पीबीएम अस्पताल को मुख्य समाज विशेष किन्नर समाज ने पानी के टेंकर डलवाने की घोषणा की रोज हजारों लिटर पानी इस विशेष समुदाय किन्नर समाज की और से पीबीएम अस्पताल मैं डलवाया जायेगा।  किन्नर समाज की इस पहल पर पीबीएम अधीक्षक डाक्टर परमेंद्र सिरोही ने किन्नर स...

बीकानेर: जिला कलक्टर पहुंचे ट्रॉमा सेंटर, घायलों की जानी कुशलक्षेम

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 13 मार्च। जिला कलेक्टर नमित मेहता ने शनिवार को ट्रॉमा सेंटर पहुंचकर बाप के निकट हुई सड़क दुर्घटना के घायलों की कुशलक्षेम पूछी तथा चिकित्सकीय व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) बीआर धोजक तथा पीबीएम अधीक्षक डॉक्टर परमिंदर सिरोही मौजूद रहे। जिला कलक्टर ने पीबीएम अधीक्षक को निर्देश दिए कि मरीजों के इलाज में किसी प्रकार की कोताही नहीं हो। सभी आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। घायलों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि यदि उन्हें उपचार अथवा किसी प्रकार की अन्य सहायता की आवश्यकता है तो पीबीएम अधीक्षक को बताएं ।उल्लेखनीय है कि बाप के पास हुई सड़क दुर्घटना के 12 घायलों को पीबीएम रेफर किया गया। इनमें 5 बच्चे भी शामिल हैं।

बीकानेर: आज वरिष्ठ नागरिकों ने निकाली जागरूकता रैली

बीकानेर बुलेटिन मंगल टीका जागरूकता अभियान आमजन को दिया संदेश, कोरोना एडवाइजरी की करें पालना, सभी पात्र लोग लगवाएं टीका 90 साल के डॉ. मधु सूदन व्यास, वरिष्ठ नागरिक समिति के अध्यक्ष डॉ एस एन हर्ष ने कहा टीका पूर्णतया सुरक्षित अभियान समन्वयक राजेन्द्र जोशी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक लीलाधर पंवार रहे मौजूद

प्रदेश में जल जीवन मिशन में 1866.41 करोड़ रुपये की 646 परियोजनाएं मंजूर

बीकानेर बुलेटिन 1532 गांवों में 4 लाख 41 हजार 448 घरों को मिलेगा नल से जल कनैक्शन जयपुर में बगरू, नागौर में लाडनूं और बाड़मेर में पोकरण-फलसूंड-बालोतरा-सिवाना जलापूर्ति योजना-4 बी के तहत तीन मेजर प्रोजेक्ट्स की स्वीकृति जयपुर, 12 मार्च। जलदाय विभाग की जल जीवन मिशन (जेजेएम) अन्तर्गत राज्य स्तरीय योजना स्वीकृति समिति (एसएलएसएससी) की बैठक अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री सुधांश पंत की अध्यक्षता में शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में  जेजेएम के तहत 1866.41 करोड़ रुपये की 646 परियोजनाओं को मंजूरी प्रदान की गई। इससे 1532 गांवों में 4 लाख 41 हजार 448 घरों को नल से जल कनैक्शन दिए जाएंगे। अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री पंत ने बताया कि बैठक में मेजर प्रोजेक्ट्स के तहत 3 मल्टी विलेज स्कीम (लागत-707.06 करोड़ रुपये, 1 लाख 39 हजार 410 घरों में नल से कनैक्शन) को मंजूरी दी गई। इसके तहत जयपुर के बगरू में 130 गांवों की वृहद परियोजना को स्वीकृति प्रदान की गई है, इस पर 255.33 करोड़ रुपये खर्च होंगे तथा 45 हजार 52 घरों में नल कनैक्शन जारी किए जाएंगे। इसी प्...

भाजपा बीकानेर देहात का हल्ला बोल कार्यक्रम जिला कलेक्टर को राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

बीकानेर बुलेटिन गहलोत सरकार जनता का विश्वास खो चुकी अब पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं- जिलाध्यक्ष सारस्वत बीकानेर -भारतीय जनता पार्टी बीकानेर देहात का हल्ला बोल कार्यक्रम आज बीकानेर में रतन बिहारी पार्क से जिला कलेक्टर कार्यालय तक रहा जिसमे भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों के कारण सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत के नेतृत्व मे जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। भाजपा कार्यकर्ता बीकानेर देहात की सभी पांच विधानसभाओं से पहुंचे जिसमे खाजूवाला श्रीडूंगरगढ़ नोखा लुणकनसर श्रीकोलायत विधानसभा से भाजपा कार्यकर्ता हजारों की संख्या में गाड़ियों से रतन बिहारी पार्क पहुंचे वहां से जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत के नेतृत्व मे पूर्व विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल के साथ रैली के रूप में गहलोत सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते गहलोत सरकार हाय! हाय!, युवाओं को रोजगार दे न सके वह सरकार बदलनी है, किसानों की फसलो का मुआवजा दो, युवाओं को रोजगार दो, अवैध जिप्सम खनन को रोको आदि नारेबाजी करते हुए भाजपा कार्यकर्ता कलेक्टर कार्यालय पहुंचें। जिला कलेक्टर कार्यालय पर ज्ञाप...