Skip to main content

पीबीएम मैं पानी की किलत मुख्य विषेश वर्ग किन्नर समाज आया आगे

बीकानेर बुलेटिन





बीकानेर संभाग की सबसे बडी पीबीएम अस्पताल जहाँ हजारों लोगों का रोज आवागमन रहता है

और गर्मी और नहर बंदी को देखते हुए पीबीएम अस्पताल में पानी की कमी शुरू हो गई है पीबीएम अस्पताल मै पानी की कमी को देखते हुए किन्नर समाज की अध्यक्ष रजनी बाई अग्रवाल ने पीबीएम हेल्प कमेटी अध्यक्ष सुरेंद्र सिह राजपुरोहित से संपर्क किया  और कहाँ  की पीबीएम अस्पताल में पानी की किलत है हम सहयोग करना चाहते है आज पीबीएम हेल्प कमेटी अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित , गुरु रजनी बाई अग्रवाल किन्नर समाज अध्यक्ष की शिष्य मुस्कान बाई किन्नर, लता बाई किन्नर, शप्रिया सक्सेना किन्नर, तनु सिह राजपुत किन्नर, शैलजा किन्नर के साथ पीबीएम अधीक्षक ओफिस पहुंचे और पीबीएम अधीक्षक परमेंद्र सिरोही से मुलाकात की और नहर बंदी गर्मी के दौरान पानी की किलत से झुज रहे पीबीएम अस्पताल को मुख्य समाज विशेष किन्नर समाज ने पानी के टेंकर डलवाने की घोषणा की रोज हजारों लिटर पानी इस विशेष समुदाय किन्नर समाज की और से पीबीएम अस्पताल मैं डलवाया जायेगा।


 किन्नर समाज की इस पहल पर पीबीएम अधीक्षक डाक्टर परमेंद्र सिरोही ने किन्नर समाज का आभार व्यक्त किया और कहाँ की सभी के सहयोग से ही पीबीएम का विकास हो सकेगा किन्नर समाज अध्यक्ष रजनी बाई के शिष्य मुस्कान बाई अग्रवाल ने कहा की इस पुनीत कार्य के लिए आगे आये हैं और आगे भी जरूरत पडी तो ऐसे पुनीत कार्य के लिए हम सदैव तत्पर रहेगें पीबीएम अधीक्षक और किन्नर समाज की मुस्कान बाई अग्रवाल ने पानी के टेंकर को रवाना किया इस मौके पर कमेटी के कोशल कुमार पडिहार, राकेश सिंह राजपुरोहित ने किन्नर समाज की इस जन सेवा की प्रसंशा की और आभार व्यक्त किया।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

बड़ी खबर: अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या

बीकानेर बुलेटिन बड़ी खबर : अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ की शनिवार रात प्रयागराज में हत्या कर दी गई है। पुलिस उन्हें अस्पताल में मेडिकल टेस्ट के लिए ले जा रही थी । पत्रकार साथ-साथ चलते हुए अतीक से सवाल कर रहे थे। इसी बीच तीन युवक मीडियाकर्मी बनकर पुलिस का सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए आए और अतीक के सिर में गोली मार दी। इसके बाद अशरफ पर फायरिंग की। दोनों वहीं ढेर हो गए। इस हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस हमले में कॉन्स्टेबल मानसिंह को भी गोली लगी है, जिसे अस्पताल ले जाया गया है। तीनों हमलावरों ने सरेंडर कर दिया है। हमलावरों की पहचान लवलेश, सनी और अरुण मौर्य के नाम से हुई है। उनके पास से मीडिया कार्ड, कैमरा और माइक भी मिला है। यूपी पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी कह नहीं रही है। हमले के तुरंत बाद, यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार CM योगी से मिलने पहुंचे हैं। सीएम योगी ने सभी बड़े अधिकारियों को बैठक के लिए बुलाया है। अतीक के बेटे को सुबह ही दफनाया गया था शनिवार सुबह 10 बजे माफिया अतीक अहमद के बेटे अस...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।