Skip to main content

105 वर्ष के पीथाराम ने कोरोना के विरुद्ध लगवाया मंगल टीका

बीकानेर बुलेटिन



3,323 बुजुर्गों सहित 5,787 का हुआ कोरोना वैक्सीनेशन 
रविवार को नहीं होगा कोविड टीकाकरण 

सोमवार को अब तक के सर्वाधिक 110 सत्रों में टीकाकरण की तैयारी



बीकानेर, 13 मार्च। कोविड-19 टीकाकरण अभियान एक अलग ही ऊंचाई पर पहुंच गया जब अर्जुनसर पीएचसी के अंतर्गत फुलेजी गांव के 105 वर्षीय पीथाराम कोविड टीका लगवाने पहुंचे। अब तक की सर्वाधिक आयु के लाभार्थी पीथाराम स्वयं टीका लगवाने अपने परिजनों के साथ पहुंचे और वह पूर्णतया स्वस्थ है। 

जिले में शनिवार को कुल 80 सत्रों में टीकाकरण हुआ जिसमें 3,323 बुजुर्गों सहित कुल 5,787 ने टीकाकरण करवाया। जिला कलेक्टर नमित मेहता के निर्देशानुसार टीकाकरण अभियान को शहरों व तहसील मुख्यालयों से आगे बढ़ाते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तक फैला दिया गया है।

सघन प्रचार प्रसार अभियान आयोजित कर उपखंड अधिकारियों, तहसीलदारों, बीडीओ सहित संपूर्ण मशीनरी को टीकाकरण को सफल बनाने में सुनियोजित किया गया है। 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुकुमार कश्यप ने बताया कि शनिवार को कुल 5,226 को पहली डोज जबकि 561 व्यक्तियों को कोविड वैक्सीनेशन की दूसरी डोज दी गई। 53 स्वास्थ्यकर्मियों को पहली व 157 को दूसरी डोज लगाई गई। 110 फ्रंटलाइनर को पहली व 404 को दूसरी डोज दी गई। 45 से 59 वर्ष आयु के कोमोरबिडिटीज वाले व्यक्तियों में कुल 1,740 व्यक्तियों ने कोविड वैक्सीन की पहली डोज ली। आरसीएचओ डॉ राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि कोविशील्ड वैक्सीन की 570 जबकि कोवैक्सीन की 18 वायल उपयोग में ली गई। रविवार को कोविड टीकाकरण को विश्राम दिया गया है तथा जिला कलेक्टर नमित मेहता के निर्देशानुसार सोमवार को अब तक की सर्वाधिक संख्या यानी कि 110 सत्रों का आयोजन कर कोविड टीकाकरण की योजना पर काम किया जा रहा है। सभी वर्गों को पहली डोज देने के साथ-साथ जिन्हें पहली डोज लगे 28 दिन हो चुके हैं उन्हें दूसरी डोज देने की व्यवस्था साथ ही साथ रहेगी।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

बड़ी खबर: अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या

बीकानेर बुलेटिन बड़ी खबर : अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ की शनिवार रात प्रयागराज में हत्या कर दी गई है। पुलिस उन्हें अस्पताल में मेडिकल टेस्ट के लिए ले जा रही थी । पत्रकार साथ-साथ चलते हुए अतीक से सवाल कर रहे थे। इसी बीच तीन युवक मीडियाकर्मी बनकर पुलिस का सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए आए और अतीक के सिर में गोली मार दी। इसके बाद अशरफ पर फायरिंग की। दोनों वहीं ढेर हो गए। इस हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस हमले में कॉन्स्टेबल मानसिंह को भी गोली लगी है, जिसे अस्पताल ले जाया गया है। तीनों हमलावरों ने सरेंडर कर दिया है। हमलावरों की पहचान लवलेश, सनी और अरुण मौर्य के नाम से हुई है। उनके पास से मीडिया कार्ड, कैमरा और माइक भी मिला है। यूपी पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी कह नहीं रही है। हमले के तुरंत बाद, यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार CM योगी से मिलने पहुंचे हैं। सीएम योगी ने सभी बड़े अधिकारियों को बैठक के लिए बुलाया है। अतीक के बेटे को सुबह ही दफनाया गया था शनिवार सुबह 10 बजे माफिया अतीक अहमद के बेटे अस...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।