सारस्वत समाज क्रिकेट प्रतियोगिता SPL-5 का हुआ शुभारंभ, उद्घाटन मैच सारस्वत इलेवन अर्जुनसर तथा दूसरा मैच सारस्वत टाइगर ने जीता
बीकानेर बुलेटिन सारस्वत समाज क्रिकेट प्रतियोगिता का लगातार पांचवें वर्ष SPL-5 का शुभारंभ सार्दूल क्लब क्रिकेट ग्राउंड बीकानेर में मुख्य अतिथि खारड़ा सरपंच प्रतिनिधि श्रीचंद सारस्वा द्वारा क्रिकेट बाल खेलकर किया गया। उद्घाटन अवसर पर नापासर सरपंच प्रतिनिधि रतिराम तावनियां, शेरेरां पुर्व सरपंच कन्हैयालाल सारस्वा, शिव सारस्वत मुंडसर, गिरधारी तावनियां बिग्गा, शिव सारस्वत गुंसाईसर, अध्यक्ष इंद्रचंद सारस्वत शेरेरां, संरक्षक देवेन्द्र सारस्वत तथा आयोजन सचिव मुकेश ओझा उपस्थित थे। आयोजन समिति अध्यक्ष इंद्रचंद सारस्वत शेरेरां ने बताया कि एसपीएल पंचम के लिए सत्यनारायण तावणियां रिड़ी, बिरजलाल तावणियां बिग्गा तथा राजकुमार गुरावा बेरासर मुख्य प्रायोजक तथा ताराचंद सारस्वत भाजपा देहात जिलाध्यक्ष, पंकज ओझा फ्लोरिडा, शिव सारस्वा मुंडसर, भवानी सारस्वत राजेरां, मुरलीधर गुरावा सुरजनससर, दीनदयाल सारस्वत बींझासर प्रायोजक के तौर पर सहयोग कर रहे हैं। उद्घाटन मैच से पहले सारस्वत प्रीमियर लीग एसपीएल प्रथम के संस्थापक सचिव रहे दिवंगत गजानंद सारस्वत कपूरीसर के तेलचित्र पर माल्यार्पण कर तथा दो मिनट मौन रखकर श्रद्धां...