Skip to main content

महावीर रांका और मनीष पारीक को कोरोना वारियर्स सम्मान

बीकानेर बुलेटिन





Shanti juniors गंगाशहर की तरफ से आयोजित "आपत्ति में अवसर कैसे तालाशें" विषय पर सेमिनार आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती को दीप प्रज्वलित करके की गई |

शांति जूनियर्स की तरफ से श्री ललित राखेचा ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया एवं कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डाॅ.चक्रवर्ती नारायण श्रीमाली जी का, श्री मनीष जी पारीक फोटोजर्नलिस्ट ऑफ दैनिक भास्कर एवं श्रीमान महावीर जी रांका का परिचय प्रस्तुत किया। 
       
शांति जूनियर्स गंगाशहर की डायरेक्टर श्रीमती सुप्रिया राखेचा ने बताया कि डॉक्टर चक्रवर्ती नारायण श्रीमाली जी ने आए हुए पेरेंट्स को समझाया कि किस तरह से पेरेंट्स अपने बच्चों के साथ उनका बचपन ना छीनते हुए उनके विकास की ओर अपने कदम बढ़ाए उन्होंने सुझाव दिया की बच्चों को अपने मन की करने दे। उन्हें अपने सपनों की उड़ान भरने के लिए किसी भी तरह का कोई भी दबाव नहीं होना चाहिए तभी वह अपनी प्रतिभा को निखार पाएंगे सबसे जरूरी बात उन्होंने बताएं कि बच्चे हमेशा अपने पेरेंट्स को देख कर ही उनके जैसा बनने की सोचते हैं तो हमें अपने व्यक्तित्व को उसी दिशा में बढ़ाना चाहिए जिससे हमारे बच्चे उस ओर अग्रसर हो क्योंकि आप सभी का सहयोग से ही वे अपने आपको मानसिक शारीरिक भावनात्मक रूप से विकसित कर पाएंगे|

कार्यक्रम में कोरोना वॉरियर्स के रूप में श्री महावीरजी रांका, मनीष जी पारीक को शांति जूनियर टीम की तरफ से सम्मानित किया गया। 
 
श्री राखेचा ने कार्यक्रम में श्रीमान महावीर जी रांका एवं श्रीमान मनीष जी पारीक द्वारा किए गए उत्कृष्ट एवं जन सहयोग के कार्यों की जानकारी उपस्थित सभी लोगों को दी जिसे वहां उपस्थित सभी श्रोताओं ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ सराहा एवं दोनों ही कोरोना वारियर्स की दिल से तारीफ की|

कार्यक्रम में मनीष जी पारीक ने कोरोना काल के अपने अनुभवों को सबके साथ साझा किया और अपनी आत्म संतुष्टि के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि वह सम्मान से ऊपर उठकर आत्म संतुष्टि के लिए ही कार्य करते हैं| 

कार्यक्रम में नन्हे मुन्ने जूनियर चिराग डागा, यजत बाहेती एवं विहाना सेठिया ने अपनी प्रस्तुति दी|


शांति जूनियर्स स्कूल द्वारा कोरोना काल में करवाए गए फैमिली फोटो कांटेस्ट के सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट एवं गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया कांटेस्ट के विजेताओं को मेमेंटो, सर्टिफिकेट एवं गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। कांटेस्ट में सुश्री विहाना सेठिया, मास्टर मौर्य पारख, सुश्री प्रिशा छाजेड़ ने क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया|
 वार्ड नंबर 47 की पार्षद श्रीमती सुमन जी छाजेड़ ने स्कूल के बारे में अपने विचार व्यक्त किए एवं प्रिंसिपल एवं टीचर्स की तारीफ की|

 डायरेक्टर श्रीमती सुप्रिया राखेचा ने सबका आभार ज्ञापन किया। कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती नीतू सुराणा ने किया कार्यक्रम में श्रीमान जतन जी संचेती, अरिहंत जी नाहटा, तेरापंथ युवक परिषद गंगाशहर के अध्यक्ष श्रीमान पवन जी छाजेड़, श्री पंकज सेठिया, मुकेश जी डागा आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे|

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

बड़ी खबर: अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या

बीकानेर बुलेटिन बड़ी खबर : अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ की शनिवार रात प्रयागराज में हत्या कर दी गई है। पुलिस उन्हें अस्पताल में मेडिकल टेस्ट के लिए ले जा रही थी । पत्रकार साथ-साथ चलते हुए अतीक से सवाल कर रहे थे। इसी बीच तीन युवक मीडियाकर्मी बनकर पुलिस का सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए आए और अतीक के सिर में गोली मार दी। इसके बाद अशरफ पर फायरिंग की। दोनों वहीं ढेर हो गए। इस हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस हमले में कॉन्स्टेबल मानसिंह को भी गोली लगी है, जिसे अस्पताल ले जाया गया है। तीनों हमलावरों ने सरेंडर कर दिया है। हमलावरों की पहचान लवलेश, सनी और अरुण मौर्य के नाम से हुई है। उनके पास से मीडिया कार्ड, कैमरा और माइक भी मिला है। यूपी पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी कह नहीं रही है। हमले के तुरंत बाद, यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार CM योगी से मिलने पहुंचे हैं। सीएम योगी ने सभी बड़े अधिकारियों को बैठक के लिए बुलाया है। अतीक के बेटे को सुबह ही दफनाया गया था शनिवार सुबह 10 बजे माफिया अतीक अहमद के बेटे अस...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।