Skip to main content

Posts

Showing posts from May 1, 2021

कोविड प्रोटोकाॅल के अनुसार व्यवस्थित रखेंगे आवागमन, पुलिस अधीक्षक से चर्चा के बाद जिला कलक्टर ने जारी किए आदेश

बीकानेर बुलेटिन पीबीएम अस्पताल में लगाए उपाधीक्षक स्तर के पुलिस अधिकारी बीकानेर, 1 मई। पीबीएम अस्पताल में कानून एवं शांति व्यवस्था तथा अन्य प्रशासनिक व्यवस्था के लिए पूर्व में नियुक्ति प्रशासनिक अधिकारियों के साथ उप अधीक्षक स्तर के पुलिस अधिकारियों की राउंड द क्लाॅक ड्यूटी लगाई गई है।  जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट नमित मेहता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक से चर्चा के पश्चात यह आदेश जारी किए गए हैं। इसके अनुसार एससी-एसटी सेल के उपाधीक्षक ओम प्रकाश चौधरी की नियुक्ति प्रातः 8 से रात्रि 8 बजे तक तथा अभय कमांड सेंटर के पुलिस उपाधीक्षक सुखविन्द्र पाल की नियुक्ति रात्रि 8 से प्रातः 8 बजे तक के लिए की गई है। वहीं अस्पताल में तीन पारियों में प्रशासनिक अधिकारियों को पूर्व में ही नियुक्त किया गया है। इनमें जिला रसद अधिकारी भागूराम मेहला को प्रातः 6 से दोपहर 2 बजे तक, नायब तहसीलदार अनिरूद्ध पांडे को दोपहर 2 से रात्रि 10 बजे तक तथा सहायक आयुक्त उपनिवेशन रणजीत बिजारणिया को रात्रि 10 से सुबह 8 बजे तक के लिए नियुक्त किया गया है। सभी अधिकारी आपसी समन्वय रखते हुए पीबीएम अस्पताल में लोगों के आवागमन को...

बीकानेर पहुंची 15 केएल आक्सीजन,सेटेलाइट अस्पताल को भी कोविड केयर सेंटर के रूप में विकसित करने के निर्देश

बीकानेर बुलेटिन  जयपुर/बीकानेर, एक मई। जलदाय मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला के प्रयासों से शनिवार को बीकानेर में कोरोना मरीजों के इलाज के लिए 15 केएल आक्सीजन की खेप पहुंची। डॉ. कल्ला ने शनिवार सुबह बीकानेर के जिला कलक्टर श्री नमित मेहता से पीबीएम चिकित्सालय के उपचार के लिए आक्सीजन की उपलब्धता और अन्य व्यवस्थाओं के बारे में दूरभाष पर फीडबैक लिया। इस चर्चा के दौरान जलदाय मंत्री को जिला कलक्टर ने बताया कि मरीजों के लिए रेमडेसिविर और अन्य आवश्यक दवाईयां पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। आक्सीजन अभी 10 केएल उपलब्ध हो रही है, लेकिन आवश्यकता 15 केएल की है। इस पर डॉ. कल्ला ने सुबह जयपुर में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग तथा प्रदेश में कोविड मरीजों के लिए आक्सीजन आपूर्ति का काम देख रहे अधिकारियों से बात की। डॉ. कल्ला को जयपुर में  अधिकारियों ने बताया कि केन्द्र सरकार से राज्य को आक्सीजन की आपूर्ति मिलने वाली है। इसमें से बीकानेर को आवश्यकता के अनुरूप सप्लाई दे दी जाएगी। डॉ.कल्ला द्वारा इस बारे में जिला कलक्टर को जानकारी दी गई, बाद में देर शाम तक बीकानेर को 15 केएल आक्सीजन की खेप प्राप्त हो गई। ...

गम्भीर मरीजों को पूर्व की भांति पीबीएम में मिलती रहेगी चिकित्सकीय सुविधाएं,मेहता ने पांच जिलों के जिला कलक्टरों को लिखा पत्र

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 1 मई। पीबीएम अस्पताल में गम्भीर मरीजों को पूर्व की भांति चिकित्सकीय सुविधाएं प्रदान की जाती रहेंगी। जिला कलक्टर नमित मेहता ने इस सम्बंध में चूरू, नागौर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर और सीकर के जिला कलक्टर पूर्व में भेजे गए पत्र के संदर्भ में एक और पत्र लिखते हुए कहा है कि ऐसे मरीज जो राज्य सरकार की गाइडलाइन के अनुरूप mild/moderate श्रेणी के होकर अपने गृह जिले में ही उपचार पा सकते हैं, उन्हें वर्तमान परिस्थितियों के दृष्टिगत रखते हुए पीबीएम अस्पताल रेफर करना उचित नहीं है। इसके मद्देनजर इन जिलों के चिकित्सा संस्थानों को उक्तानुसार कार्यवाही के लिए निर्देशित करने को कहा है।

गंगाशहर विवाह समारोह में छोटो पर गाज, हाइवेज़ की होटल व रिसोर्ट पर मौन

बीकानेर बुलेटिन आफत बनकर बरस रहे कोरोना को बीकानेर में सीरियस ही नहीं लिया जा रहा। हर दिन नियम तोड़े जा रहे हैं। नियम तोड़ने वाले लोगों की वजह से तीस दिनों में करीब 12000 लोग पॉजिटिव हो चुके हैं तो वहीं करीब 92 लोगों की मौत हो चुकी है। गंगाशहर में कल ऐसी ही एक बारात ने कोरोना को बढ़ावा देने वाला काम किया। नई लाइन अणुव्रत मार्ग निवासी के यहां से रवाना हुई बारात में अनुमति से अधिक बाराती थे। बैंड बाजा व पूरी चकाचौंध के साथ निकली इस बारात को देख जागरुक नागरिक चौंक गए। करीब 20-25 कारें भी थी। अज्ञात द्वारा पुलिस को शिकायत की गई तो गंगाशहर थाने के सब इंस्पेक्टर राकेश स्वामी पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देख बाराती इधर उधर नौ दो ग्यारह हो गए। तहसीलदार सुमन शर्मा को सूचना दी गई। तहसीलदार ने पांच हजार रूपए का जुर्माना किया। उसने भी औरों की तरह जुर्माना दिया और कई वाहनों में बारातियों को रवाना कर दिया।  बता दें कि हर दिन पूरे जिले में बड़ी संख्या में विवाह समारोह आयोजित हो रहे हैं। आयोजक पहले से ही जुर्माने की राशि वाले 25000 रूपए खर्चे में जोड़कर चलते हैं। गैर जिम्मेदारी की ...

कोरोना अपडेट: आज दी कोरोना को मात रिकवरी ने पर हालत गंभीर इन इलाकों से आये संक्रमित

बीकानेर बुलेटिन Today report Total sample-2644 Morning positive-518 Evening positive-281 Total positive-799 Recover-840 बीकानेर में कोरोना अपना प्रभाव बढ़ाता ही जा रहा है। आज सुबह की पहली लिस्ट में 518 संक्रमित मरीज सामने आए वही अभी मिली जानकारी के अनुसार दूसरी लिस्ट में 281 पॉजिटिव सामने आए हैं। इस तरह आज कुल 799पॉजिटिव हो चुके हैं। कुल सैंपल में यहाँ से पॉजिटिव आये है। रानी बाजार , एमएन हॉस्पिटल , चौधरी कॉलोनी , करणी नगर , वाल्मीकि बस्ती छोटी ग्वाड़ , नोखा रोड वल्लभ गार्डन , धोबी तलाई हनुमान हत्था , शिवबाड़ी , बिदासर , संगलपुरा मुरलीधर व्यास नगर , मिलिट्री हॉस्पिटल , सर्वोदय बस्ती , मुक्ता प्रसाद कॉलोनी , जामसर अंबेडकर कॉलोनी बीकानेर , नोखा चुंगी चौकी , केके कॉलोनी , रेलवे कॉलोनी , देशनोक , लक्ष्मी बिहार पुरानी गिनानी गां , धीनगर , रेलवे स्टेशन के पास गंगा शहर , मरुधर कॉलोनी बंगला नगर , गजनेर रोड , पूगल , उदासर हर्षो का चौक , जयपुर रोड पवन पुरी , सादुल गंज , भूटो का बास , सुदर्शना नगर , पटेल नगर , खाजूवाला भीनासर , लालमदेसर , कानासर , श्री डूंगरगढ़ , धर्मनगर द्वार , विवेक नगर सादुल गं...

चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना व 18 प्लस युवाओं के कोविड टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, जिला कलक्टर ने दो लाभार्थियों को सौंपे बीमा पॉलिसी पत्र

बीकानेर बुलेटिन चिरंजीवी भवः जिला मुख्यालय सहित पंचायत समिति एवं ग्राम पंचायत स्तर पर हुआ सीधा प्रसारण बीकानेर, 1 मई। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना और 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के नागरिकों के लिए निशुल्क कोविड टीकाकरण अभियान का ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा शुभारंभ किया गया। समारोह का जिला मुख्यालय सहित सभी पंचायत समिति और ग्राम पंचायत स्तर तक सीधा प्रसारण किया गया। जिला स्तर पर राजीव गांधी सेवा केंद्र में जिला कलक्टर नमित मेहता, नगर निगम उपायुक्त पंकज शर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुकुमार कश्यप, डॉ. रंजन माथुर व उपनिदेशक आईटी सत्येंद्र सिंह राठौड़ आदि मौजूद रहे। इस दौरान जिला कलक्टर ने एनएचएम के संविदा कार्मिक दिनेश आचार्य और पत्रकार अपर्नेश गोस्वामी को स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी पत्र प्रदान किया। देशभर में राजस्थान ने की अनूठी पहल मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना राज्य सरकार की बेहद महत्वाकांक्षी योजना है। इसके तहत प्रत्येक परिवार को कैशलेस इलाज के लिए पांच लाख रुपये तक के स्वास्थ्य बीमा का लाभ दिया जा...

बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला सहित कई ट्रेनों को किया रद्द,देखे सूची

बीकानेर बुलेटिन रेलवे द्वारा कोविड-19 की वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए तथा कम यात्री भार के कारण निम्नलिखित रेलसेवाओं को रद्द/फेरों में कमी किया जा रहा है- रद्द रेलसेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से) 1. गाड़ी संख्या 09229, मुंबई सेंट्रल- जयपुर दुरंतो द्वि-साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 11.05.2021 आगामी आदेश तक। 2. गाड़ी संख्या 09230, जयपुर-मुंबई सेंट्रल दुरंतो द्वि-साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 13.05.2021 आगामी आदेश तक। 3. गाड़ी संख्या 09345, रतलाम- भीलवाड़ा स्पेशल रेलसेवा दिनांक 20.05.2021 से आगामी आदेश तक। 4. गाड़ी संख्या 09346, भीलवाड़ा- रतलाम स्पेशल रेलसेवा दिनांक 21.05.2021 से आगामी आदेश तक। 5. गाड़ी संख्या 09337, इंदौर-दिल्ली सराय रोहिल्ला साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 20.05.2021 से आगामी आदेश तक। 6. गाड़ी संख्या 09338, दिल्ली सराय रोहिल्ला-इंदौर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 20.05.2021 से आगामी आदेश तक। 7. गाड़ी संख्या 09333, इंदौर-बीकानेर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 20.05.2021 से आगामी आदेश तक। 8. गाड़ी संख्या 09334, बीकानेर-इंदौर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनां...

संकट की इस घड़ी में आगे आई महापौर,बीकानेर नगर निगम लगाएगा ऑक्सीजन प्लांट

बीकानेर बुलेटिन महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित ने आयुक्त नगर निगम को यू ओ नोट में लिखा है की वर्तमान परिस्थितियों में बीकानेर शहर में मेडिकल ऑक्सीजन पर्याप्त नहीं है। शहर की स्वायत्त सरकार होने के नाते शहर की सुरक्षा हमारा कर्त्तव्य है। अतः तुरंत प्रभाव से 145 सिलेंडर ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट लगाने के लिए ई बिड आमंत्रण करने हेतु लिखा है। नगर निगम द्वारा ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट लगाए जाने से ऑक्सीजन की पूर्ति काफी हद तक हो पाएगी। आज स्वायत्त शासन विभाग मंत्री शांति धारीवाल के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग में महापौर ने वर्तमान में बीकानेर में ऑक्सीजन की उपलब्धता के विषय में चर्चा की तथा ऑक्सीजन प्लांट लगाने की मंशा जाहिर की जिस पर मंत्री ने महापौर के प्रयासों की सराहना करते हुए निकाय स्तर पर कार्यवाही करने के निर्देश देते हुए मौखिक सहमति प्रदान की । महापौर ने बताया की केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम जी द्वारा निरंतर ऑक्सीजन टैंकर भेजकर बीकानेर में ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है लेकिन जरूरत है की हम वर्तमान के साथ भविष्य में आने वाली आपदाओं के लिए भी सतर्क रहें।ऑक्सीजन प्लांट लगाने से बीकानेर में ऑक्सीज...

रूसी वैक्सीन स्पूतनिक V की पहली खेप पहुंची भारत, देश को मिला कोरोना के खिलाफ तीसरा हथियार

बीकानेर बुलेटिन रूसी वैक्सीन स्पूतनिक V की पहली खेप पहुंची भारत पहुंच गई है। 1.5 लाख डोज लेकर रूसी विमान शनिवार को करीब 4 बजे हैदराबाद में लैंड किया। इसके साथ ही देश कोकोरोना के खिलाफ तीसरा हथियार मिल गया है। आज ही देश में टीकाकरण के पहले फेज की शुरुआत हुई है, जिसे स्पूतनिक वी के आने से तेजी मिलेगी। वैक्सीन की पहली खेप भारत पहुंचने के बाद रूसी कंपनी ने कहा, ''स्पूतनिक V वैक्सीन की पहली खेप हैदराबाद पहुंच गई है। ठीक उसी दिन जब देश ने कोरोना के खिलाफ सभी व्यस्क आबादी के टीकाकरण की मुहिम शुरू की है। आइए साथ मिलकर इस महामारी को हराएं। एकता में ताकत है।'' भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि स्पूतनिक V वैक्सीन महामारी के खिलाफ जंग में भारतीय शस्त्रागार से जुड़ेगा। यह तीसरा विकल्प हमारी वैक्सीन क्षमता को बढ़ाएगा और टीकाकरण में तेजी लाएगा। 1.5 डोज की यह पहली खेप है आगे लाखों डोज और आएंगे। भारत में रूस के राजदूत एन कुदाशेव ने कहा, ''स्पूतनिक V दुनिया में सबसे अधिक प्रभावी है। यह वैक्सीन कोविड-19 के नए स्ट्रेन के खिलाफ भी प्रभावी है। जल्द ही इसका भारत में ही उत्प...

मौसम विभाग ने फिर जारी किया अलर्ट,बीकानेर सहित इन राज्यों में आँधी

बीकानेर बुलेटिन राजस्‍थान में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को 22 जिलों में धूलभरी आंधी चलने का यलो अलर्ट दिया। विभाग के अनुसार, आज और कल बाड़मेर, बीकानेर, जैसलमेर, जालौर, जोधपुर, श्रीगंगानगर, चूरू, हनुमानगढ़, नागौर, पाली, अलवर, बांसवाड़ा, चित्तौडग़ढ़, दौसा, डूंगरपुर, जयपुर, झुंझुनूं, प्रतापगढ़, राजसमंद, सीकर, सिरोही, उदयपुर के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। आपको बता दें कि इससे पहले शुक्रवार शाम को भी प्रदेश के कई जिलों में धूलभरी आंधी चलने व हल्की बूंदाबांदी होने से तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। विभाग के अनुसार, आगामी तीन और चार मई को केवल हल्के दर्जे का मेघगर्जन होने की संभावना है।

बीकानेर:चालानों के नाम पर वसूली! मुख्यमंत्री भी हुवे भावुक किया ट्वीट

बीकानेर बुलेटिन एक तरफ सरकार अपनी भावुकता दिखा रही अपना सारा बजट आम आदमी पर न्योछावर करना चाहती है मगर प्रदेश में अनुशासन पखवाड़ा लगने के साथ ही आम आदमी मजबूरी के चलते घरों में बैठ चुका है इक्के-दुक्के लोग आवश्यक काम के लिए घर से निकल निकलते है इस बीच अगर उनको पुलिसिया कार्रवाई का सामना करना पड़े तो आम आदमी को इन हालातों में कोई भी विकल्प इस मुश्किल घड़ी में नजर नहीं आता है। जहां एक और शहरवासी कोरोना के दंश से जूझ रहे हैं वही आमजन पर चालान के चाबुक से भी वार किया जा रहा है। बीकानेर के आम नागरिक पर कोरोना के साथ-साथ चालान की भी दोहरी मार पड़ रही है । हालांकि यह बात सही है कि कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए सख्ती आवश्यक है मगर इस सख्ती की आड़ में पुलिस द्वारा जबरन चालान भी काटे जा रहे हैं। आज इसी संदर्भ में बीकानेर बार एसोसिएशन ने पुलिस अधीक्षक के नाम एक पत्र भी लिखा है जिसमें पुलिस कर्मचारियों व अधिकारियों द्वारा बढ़ती जा रही अनाधिकृत सख्ती के बारे में लिखा गया है। कोरोना की इस भयावह दूसरी वेव के दौरान जिन लोगों की शादियां हैं उनसे अपील है कि फिलहाल अपनी शादी टाल दें। अभी शादी म...

जीवन बचाने को आतुर… बहन की शादी बीच मे छोड़ घनश्याम ने किया रक्तदान

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर@ शनिवार 01 मई को देर रात 01:30 बजे बीकानेर ब्लड सेवा समिति के पास एक मातृशक्ति प्रसूता के लिए रक्त की मांग का केस आया, समिति के नियमित रक्तदाता घनश्याम ओझा (जी. एस. सारस्वत) ने अपनी छोटी बहिन नीलम ओझा की शादी को यादगार बनाने के लिए, शादी के कार्यक्रम को बीच मे छोड़ रक्तदान करने का फैसला किया गया और अपनी बहिन के सात फेरों से पूर्व एक अनजान बहिन के लिए जीवनदाता बनें। आपने समिति के माध्यम से पांचवा रक्तदान दिया और कुल 26वां रक्तदान सम्पन्न किया। अपने इस अविस्मरणीय 26वें रक्तदान पर घनश्याम जी ने सभी युवा रक्तदाताओं से ज्यादा से ज्यादा संख्या में रक्तदान की मुहिम में भाग लेने और रक्तदान को ही सबसे बड़ा दान एवं प्राणी मात्र की सबसे बड़ी सेवा कहा। अर्द्धरात्रि को किसी अनजान की मदद करने पर समिति के सभी सदस्यों ने घनश्याम ओझा जी के हौसले और नेक विचारों की प्रशंसा की। इस अवसर पर रवि व्यास पारीक, रक्तवीरांगनाओं आशा पारीक, अंजलि चाण्डक, अर्चना सक्सेना और सह संचालक इन्द्र कुमार चाण्डक, इंस्पेक्टर अरविन्द सिंह शेखावत और शरद सिंह राठौड़ ने रक्तदेवता जी. एस. सारस्वत का आभार जताया। ...

पत्रकार जोशी के गाड़ी पिछे दौड़ाकर जान से मारने की कोशिश

बीकानेर बुलेटिन जोधपुर-लोहावट सड़क पर गुजरात पासिंग गाड़ी में मुंह ढके लोगों ने जोशी की गाड़ी का पीछा कर की हरकत जोधपुर-लोहावट सड़क मार्ग का मामला जोधपुर के लोहावट क्षेत्र में असमाजिक तत्वों व गुंडों का आतंक जग जाहिर है जो आमजन के लिए बड़ी ही समस्या बनकर सामने आते रहे हैं। ऐसा ही गुंडों की तानाशाही का शिकार हुए पत्रकार सत्यनारायण जोशी जो जोधपुर से लोहावट के रास्ते फलोदी की ओर आ रहे थे तभी कुछ अज्ञात लोग मुंह बांधे हुए उनकी गाड़ी का पीछा करने लगे।  जोशी ने जैसे तैसे पुलिस को सुचित कर वहां से खुद को बचाने में सफलता हासिल की वरना गुंडों के मंसूबों के चलते क्या होता वो सोचनीय मंजर ही था। पुलिस थाना लोहावट को दी लिखित रिपोर्ट के अनुसार पत्रकार सत्यनारायण जोशी जो कि जोधपुर से लोहावट के रास्ते फलोदी की ओर आ रहे थे कि अचानक सफेद कलर की गुजरात पासिंग सिफ्ट गाड़ी में अपने मुंह बांधे कुछ लोगों ने उनका कई किलोमीटर तक पीछा कर कभी गाड़ी को ओवरटेक कर अचानक ब्रेक किया जाता कभी पिछे से गाड़ी पर गाड़ी चढ़ाने जैसे हालात बनाने के प्रयास किए जाते।  आखिर कार पीछा कर रहे अज्ञात लोगों ने अपनी सिफ्ट ग...

बीकानेर से जाने वाली ये ट्रेन कल से रद्द

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर@ उत्तर पश्चिम रेलवे मंडल बीकानेर के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंध अनिल रैना से मिली जानकारी के अनुसार इंदौर-बीकाने-इंदौर साप्ताहिक रेल सेवा को 2 मई से आगामी आदेशों तक रद्द किया गया है। ऐसा कोविड महामारी के चलते कम यात्री भार के कारण किया गया है।

मजदूर के प्रति आज संवेदनात्मक सोच की आवश्यकता विश्व मजदूर दिवस पर विचार-संवाद का हुआ आयोजन

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 1 मई 2021। देश का कामगार हमेशा से विकास की अवधारणा में प्रासंगिक रहा है। परन्तु वर्तमान दौर में एक लम्बे समय से कोरोना काल के कारण मजदूर की प्रासंगिकता कई अर्थों में महत्त्वपूर्ण हो गई है। इसी केन्द्रीय विचार के साथ ई-तकनीक के माध्यम से प्रज्ञालय संस्थान द्वारा एक विचार-संवाद किया गया। जिसका विषय 'कोरोना काल और मजदूर' रखा गया। विचार-संवाद में विषय प्रवर्तन करते हुए संस्था के राजेश रंगा ने कहा कि मजदूर की प्रासंगिकता आज ज्यादा है क्योंकि देश में एक बहुत बड़ी आबादी मजदूर वर्ग की है जो विभिन्न अर्थों में अपनी भूमिका निभाती है। विचार-संवाद की अध्यक्षता करते हुए सोजत वरिष्ठ बाल साहित्यकार व शायर अब्दुल समद राही ने कहा कि भारतीय संदर्भ में मजदूर वह वर्ग है जिसके प्रति आज हमें सबसे ज्यादा संवेदनशील होकर आगे आना चाहिए। खासतौर से वर्तमान कालखण्ड में ऐसी आवश्यकता ज्यादा है। संवाद के मुख्य अतिथि कवि-कथाकार कमल रंगा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि देश और विश्व का मजदूर आज आर्थिक, सामाजिक, स्वास्थ्य आदि मोर्चों पर जूझ रहा है। ऐसे में पूरी मानवता का ये दा...

जाने कब होगा बीकानेर में 18+ का टीकाकरण

बीकानेर बुलेटिन 18+ का टीकाकरण बीकानेर में रविवार से शुरू हो जाएगा। जिन्होंने www.cowin.com पोर्टल या आरोग्य सेतु एप पर स्वयं रजिस्ट्रेशन करवाया है उन्हें उपलब्ध विकल्पों में से एक टीकाकरण केंद्र का स्लॉट/अपॉइंटमेंट बुक करना होगा और तय स्थान व दिन पर वैक्सीन लगवाने पहुंचना होगा। यदि आपने अब तक पंजीकरण नहीं करवाया है तो ऊपर दिए लिंक अथवा आरोग्य सेतु एप पर सेल्फ रजिस्ट्रेशन करवाएं। अधिकांश केंद्रों पर कोवैक्सीन उपलब्ध रहेगी बीकानेर में 18 प्लस वैक्सीन कल से लगेगी। आज वैक्सीन आएगी कल से होगा टीकाकरण। ध्यान रखें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एवं डेट शेड्यूल बुक कराना भी है अनिवार्य। https://selfregistration.cowin.gov.in/ 18+  का टीकाकरण बीकानेर में रविवार से शुरू हो जाएगा। जिन्होंने www.cowin.com पोर्टल या आरोग्य सेतु एप पर स्वयं रजिस्ट्रेशन करवाया है उन्हें अपने आप s.m.s. द्वारा जानकारी मिल जाएगी कि उन्हें किस केंद्र पर कब वैक्सीन लगवाने पहुंचना है। यदि आपने अब तक पंजीकरण नहीं करवाया है तो ऊपर दिए लिंक अथवा आरोग्य सेतु एप पर सेल्फ रजिस्ट्रेशन करवाएं।