Skip to main content

चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना व 18 प्लस युवाओं के कोविड टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, जिला कलक्टर ने दो लाभार्थियों को सौंपे बीमा पॉलिसी पत्र

बीकानेर बुलेटिन





चिरंजीवी भवः

जिला मुख्यालय सहित पंचायत समिति एवं ग्राम पंचायत स्तर पर हुआ सीधा प्रसारण


बीकानेर, 1 मई। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना और 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के नागरिकों के लिए निशुल्क कोविड टीकाकरण अभियान का ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा शुभारंभ किया गया। समारोह का जिला मुख्यालय सहित सभी पंचायत समिति और ग्राम पंचायत स्तर तक सीधा प्रसारण किया गया। जिला स्तर पर राजीव गांधी सेवा केंद्र में जिला कलक्टर नमित मेहता, नगर निगम उपायुक्त पंकज शर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुकुमार कश्यप, डॉ. रंजन माथुर व उपनिदेशक आईटी सत्येंद्र सिंह राठौड़ आदि मौजूद रहे। इस दौरान जिला कलक्टर ने एनएचएम के संविदा कार्मिक दिनेश आचार्य और पत्रकार अपर्नेश गोस्वामी को स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी पत्र प्रदान किया।

देशभर में राजस्थान ने की अनूठी पहल

मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना राज्य सरकार की बेहद महत्वाकांक्षी योजना है। इसके तहत प्रत्येक परिवार को कैशलेस इलाज के लिए पांच लाख रुपये तक के स्वास्थ्य बीमा का लाभ दिया जाएगा। मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश में यूनिवर्सल हैल्थ कवरेज लागू करने की बजट घोषणा की अनुपालना में 1 मई से चिरंजीवी योजना की शुरूआत की गई है। इसके तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम एवं सामाजिक आर्थिक जनगणना 2011 के 1 करोड़ 10 लाख परिवारों के साथ प्रदेश के समस्त विभागों में कार्यरत संविदाकर्मी एवं लघु और सीमांत कृषको को भी निःशुल्क स्वास्थ्य बीमा का लाभ दिया जाएगा। प्रदेश के अन्य परिवार प्रति वर्ष 850 रुपये के प्रीमियम पर योजना से जुड़ सकेंगे। योजना के तहत चिन्हित बीमारियों के लिए 50 हजार रुपये एवं गंभीर बीमारियों के लिए 4 लाख 50 हजार रुपये प्रतिवर्ष बीमा कवर मिलेगा। इसमें विभिन्न बीमारियों के 1 हजार 576 पैकेज शामिल किए गए हैं। इसमें कोविड को भी शामिल किया गया है। योजना से जुड़े निजी एवं सरकारी अस्पतालों में लाभार्थी परिवार निःशुल्क उपचार ले सकते हैं। मरीज के अस्पताल में भर्ती होने से पांच दिन पहले और डिसचार्ज होने के पंद्रह दिनों का चिकित्सा खर्च निःशुल्क पैकेज में शामिल है। योजना के तहत संविदा कार्मिकों, लघु एवं सीमांत कृषकों तथा अन्य श्रेणी के परिवारों को पंजीकरण करवाना जरूरी होगा।

एक माह बढ़ी पंजीयन तिथि

जिला कलक्टर नमित मेहता ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा योजना के तहत पंजीकरण की तिथि को 31 मई तक बढाया गया है। इस तारीख तक पंजीकरण करवाने वाले परिवारों को पंजीकरण तिथि से ही योजना का लाभ मिलेगा। वहीं इसके बाद पंजीकरण करवाने वाले परिवार को तीन माह बाद लाभ मिलेगा।

बीकानेर के अस्पताल जहां कैशलेस भर्ती व ऑपरेशन सेवाएं उपलब्ध होंगी
राजकीय अस्पताल : 
पीबीएम, ज़िला अस्पताल, सभी 18 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
निजी अस्पताल : 
एमएन, डी टी एम, श्रीराम, जीवन रक्षा, श्रीकृष्णा न्यूरो स्पाइन व वरदान हॉस्पिटल।
इनके अतिरिक्त जयपुर की संतोकबा दुर्लभजी, महात्मा गांधी, उदयपुर के गीतांजली व जोधपुर एम्स जैसे राज्य भर के बड़े अस्पतालों में निःशुल्क व कैशलेस चिकित्सा सेवाएं बीमित परिवार को मिलेगी।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।