Skip to main content

बीकानेर:चालानों के नाम पर वसूली! मुख्यमंत्री भी हुवे भावुक किया ट्वीट

बीकानेर बुलेटिन



एक तरफ सरकार अपनी भावुकता दिखा रही अपना सारा बजट आम आदमी पर न्योछावर करना चाहती है मगर
प्रदेश में अनुशासन पखवाड़ा लगने के साथ ही आम आदमी मजबूरी के चलते घरों में बैठ चुका है इक्के-दुक्के लोग आवश्यक काम के लिए घर से निकल निकलते है इस बीच अगर उनको पुलिसिया कार्रवाई का सामना करना पड़े तो आम आदमी को इन हालातों में कोई भी विकल्प इस मुश्किल घड़ी में नजर नहीं आता है। जहां एक और शहरवासी कोरोना के दंश से जूझ रहे हैं वही आमजन पर चालान के चाबुक से भी वार किया जा रहा है। बीकानेर के आम नागरिक पर कोरोना के साथ-साथ चालान की भी दोहरी मार पड़ रही है । हालांकि यह बात सही है कि कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए सख्ती आवश्यक है मगर इस सख्ती की आड़ में पुलिस द्वारा जबरन चालान भी काटे जा रहे हैं। आज इसी संदर्भ में बीकानेर बार एसोसिएशन ने पुलिस अधीक्षक के नाम एक पत्र भी लिखा है जिसमें पुलिस कर्मचारियों व अधिकारियों द्वारा बढ़ती जा रही अनाधिकृत सख्ती के बारे में लिखा गया है।




कोरोना की इस भयावह दूसरी वेव के दौरान जिन लोगों की शादियां हैं उनसे अपील है कि फिलहाल अपनी शादी टाल दें। अभी शादी में खुशियों से अधिक कोविड की चिन्ता लगी रहेगी। इस महामारी पर विजय पाने के लिए कोविड संक्रमण की चैन को तोड़ना जरूरी है जो शादी में आने वाली भीड़ से संभव नहीं होगा।@ashok gehlot ट्वीट

आपको बता दें बीते दिनों पुलिस अधीक्षक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आया था जिसमें पुलिस अधीक्षक पुलिस के जवानों को यह कहते हुए सुनी जा सकती है कि वह यहां खड़े होकर वह अभी 50 चालान काट सकती है उस संदेश से यह प्रतीत होता है कि बीकानेर की पुलिस अधीक्षक ऐसे चालान को लेकर पुलिस कर्मचारियों पर दबाव बना रही है।


कल ऐसा ही एक और मामला हुआ जहां एक बीकानेर के नागरिक गणेश लाल व्यास का भी चालान सोशल डिस्टेंसिंग के नाम पर काटा गया और यह कहते हुए काटा गया कि 100 रुपए का चालान तो कटेगा ही व्यास ने बताया कि इस संदर्भ में पुलिस अधीक्षक को व्हाट्सएप के जरिए बताया गया साथ ही उन्हें फोन भी किया गया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया साथ ही जिला कलेक्टर नमित मेहता को भी फोन किया गया मगर उन्होंने भी फोन नहीं उठाया।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

बीकानेरी नेता सक्रिय:भाजपा से अर्जुनराम के हाथ में है कमान तो कांग्रेस से बी.डी. कल्ला कर रहे प्रचार

बीकानेर बुलेटिन भंवरलाल शर्मा के निधन से रिक्त हुई सरदारशहर विधानसभा सीट पर उप चुनाव में बीकानेर के नेताओं की सक्रियता साफ दिखाई दे रही है। भारतीय जनता पार्टी से जहां केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को जिम्मेदारी मिली हुई है, वहीं कांग्रेस से शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला सहित कई नेता पहुंच रहे हैं। इनके अलावा भी कई स्थानीय नेताओं को सरदारशहर में जातीय आधार पर जिम्मेदारियां दी गई है, जिन्होंने वहीं पर कैंप किया हुआ है। भारतीय जनता पार्टी ने तो सरदारशहर उपचुनाव की पूरी कमान ही मेघवाल को सौंप रखी है क्योंकि मेघवाल कभी चूरू के जिला कलक्टर हुआ करते थे। प्रशासनिक अधिकारी के रूप में मेघवाल ने यहां काफी समय तक काम किया। इस दौरान बने संपर्क का फायदा भाजपा लेना चाहती है। वहीं सरदारशहर में दलित वर्ग के वोट निर्णायक स्थिति में है, ऐसे में दलित वोट बैंक को प्रभावित करने के लिए भी मेघवाल कारगर साबित हो सकते हैं। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ से जुड़े कई भाजपा नेताओं को भी सरदारशहर में अपने संपर्कों के आधार पर प्रचार करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। मेघवाल की टीम के सदस्य भी इसी विधानसभा क्षेत्र में ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।