बीकानेर बुलेटिन लूट का आरोपी गिरफतार एक नाबालिग निरूद्ध पुलिस अधीक्षक बीकानेर द्वारा गठित विशेष टीम व नयाशहर पुलिस कि संयुक्त कारवाई पुलिस थाना नयाशहर, कोतवाली एंव गंगाशहर ईलाका क्षेत्र की तीन लुट की वारदातो का खुलासा। बीकानेर शहर में करीब एक दर्जन मोबाइल छीनने की वारदातो का भी हुआ खुलासा। बीकानेर पुलिस ने लूट, चोरी व नकबजनी की 18 वारदातों का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही एक नाबालिग को निरूद्ध किया है। इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह ने नयाशहर पुलिस थाना परिसर में वारदातों का खुलासा करते हुए बताया कि शहर के नयाशहर, गंगाशहर, कोतवाली व व्यास कॉलोनी पुलिस थाना क्षेत्र की लूट व चोरी की छह वारदातें सहित एक दर्जन नकबजनी की वारदाते शामिल है। शैलेन्द्र सिंह के अनुसार गंगाशहर में लगाई पुलिस टीम ने तीन आरोपियों को पकड़ा है। जिसमें गोपेश्वर बस्ती निवासी प्रेमरतन उर्फ ढक्कणीया पुत्र शंकरलाल उर्फ बुलाकीदास है जिसके खिलाफ अलग-अलग पुलिस थानों में पहले से 57 मुकदमें दर्ज है। इसके अलावा बड़ा बाजार हमालों की मस्जिद के पास रहने वाला अजरुदी...
Live news,बीकानेर का लोकल चैनल, हर पल की खबरें आप तक