Skip to main content

गंगाशहर व्यपारी से बैंग छीनकर लूट करने वाली गैंग का पर्दाफाश

बीकानेर बुलेटिन

लूट का आरोपी गिरफतार एक नाबालिग निरूद्ध

  
पुलिस अधीक्षक बीकानेर द्वारा गठित विशेष टीम व नयाशहर पुलिस कि संयुक्त कारवाई

पुलिस थाना नयाशहर, कोतवाली एंव गंगाशहर ईलाका क्षेत्र की तीन लुट की वारदातो का खुलासा।

बीकानेर शहर में करीब एक दर्जन मोबाइल छीनने की वारदातो का भी हुआ खुलासा। 





बीकानेर पुलिस ने लूट, चोरी व नकबजनी की 18 वारदातों का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही एक नाबालिग को निरूद्ध किया है। इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह ने नयाशहर पुलिस थाना परिसर में वारदातों का खुलासा करते हुए बताया कि शहर के नयाशहर, गंगाशहर, कोतवाली व व्यास कॉलोनी पुलिस थाना क्षेत्र की लूट व चोरी की छह वारदातें सहित एक दर्जन नकबजनी की वारदाते शामिल है। शैलेन्द्र सिंह के अनुसार गंगाशहर में लगाई पुलिस टीम ने तीन आरोपियों को पकड़ा है। जिसमें गोपेश्वर बस्ती निवासी प्रेमरतन उर्फ ढक्कणीया पुत्र शंकरलाल उर्फ बुलाकीदास है जिसके खिलाफ अलग-अलग पुलिस थानों में पहले से 57 मुकदमें दर्ज है। इसके अलावा बड़ा बाजार हमालों की मस्जिद के पास रहने वाला अजरुदीन उर्फ अजहर पुत्र मोहम्मद हनीफ है। जिसके खिलाफ चोरी के तीन मुकदमें दर्ज है। इसी तरह जोशीवाड़ा निवासी अशरफ पुत्र रमजान अब्बासी है जिसके खिलाफ चोरी के सात प्रकरण दर्ज है।

शैलेन्द्र सिंह के अनुसार इन तीनों आरोपियों से नयाशहर थाना क्षेत्र में हुई हींग चोरी, जेएनवीसी पुलिस थाना क्षेत्र में सितम्बर माह में हुई के.सी. ज्वैलर्स में नकबजनी की वारदात का खुलासा हुआ है। इसी तरह नयाहशहर पुलिस थाना क्षेत्र में लगाई गई टीम द्वारा दो आरोपियों पकड़ा है। जिसमें विक्रम (20) पुत्र बजरंगलाल डेलू को गिरफ्तार किया है जो कि स्वास्तिक बैट्री वाली गली गजनेर रोड का रहने वाला है। इसके अलावा एक नाबालिग को निरूद्ध किया है। इन दोनों आरोपियों ने लूट की तीन वारदातों को अंजाम दिया है। जिसमें डूडी पेट्रोल पंप के पास एक लाख बीस हजार रुपये की लूट, गंगाशहर में बैग छीनने की वारदात, दो फरवरी को कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र में एक व्यापारी के साथ लूट की वारदात शामिल है।

पुलिस के अनुसार लूट को अंजाम देने वाली गैंग के दो सदस्यों को पकड़ने में सीओ सिटी सुभाष शर्मा, नयाशहर थानाधिकारी गोविंद सिंह, बीछवाल थानाधिकारी मनोज शर्मा, कोतवाली थानाधिकारी नवनीत सिंह, नयाशहर एसआई सुरेन्द्र कुमार, नयाशहर हैड कांस्टेबल गजेन्द्र सिंह, अब्दुल सत्तार, कांस्टेबल रामनिवास, वासदेव, लखविन्द्र सिंह, योगेन्द्र, मुखराम, भजनलाल, विनोद कुमार, दलीप कुमार, जेएनवीसी कांस्टेबल अमित, अनिल, एएसआई रामकरण, हैड कांस्टेबल महावीर, ओमप्रकाश राहड़

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।