Skip to main content

Posts

Showing posts from January 12, 2021

विवेकानंद जयंती पर आयोजित हुआ कार्यक्रम,दिनेश सिंह भदोरिया का हुआ अभिनंदन

बीकानेर बुलेटिन आज विवेकानंद जयंती एवं युवा एकता दिवस के उपलक्ष पर मोदी स्टार क्लब के अध्यक्ष श्याम मोदी सचिव पूनम मोदी के नेतृत्व में सादुल सिंह सर्किल विवेकानंद वाटिका के अंदर विवेकानंद जयंती के उपलक्ष पर कार्यक्रम आयोजित हुआ विवेकानंद जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई !  इस मौके मुख्य मेहमान के रूप में  मुंबई से पधारे अभिनेत्री सुश्री निशा पाराशर,  श्वेता सिंह, दर्पण   करण सोनी,  बीकानेर  से अतिथि के रूप में सुनील बांठिया,  जूनागढ़ मंडल अध्यक्ष अजय खत्री, बजरंग सेना के प्रदेश महासचिव शान्ति लाल सोलंकी, प्रदेश उपाध्यक्ष शिव कुमार मोदी,  त्रिलोक चंद, अजय सिंह, राम मोदी ,रवि मोदी अन्य मेहमान उपस्थित रहे इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष श्याम मोदी सचिव पूनम मोदी एवं समस्त अतिथि गणों ने बीकानेर सावधान संस्था के अध्यक्ष समाजसेवी दिनेश सिंह भदोरिया जिन्होंने 121 बार ब्लड डोनेट करके  इतिहास  रच चुके हैं जिनका पहनाकर स्मृति चिन्ह प्रदान करके अभिनंदन किया गया।

मुख्यमंत्री लघु उद्योग प्रोत्साहन योजना एवं प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम की समीक्षा एवं आमुखीकरण के संबंध में संभाग स्तरीय कार्यशाला

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर जिले में बीकानेर जिला उद्योग संघ में दिनांक 12.01.2021 को श्रीमान् पी.एन.शर्मा, संयुक्त निदेशक, उद्योग, जयपुर की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री लघु उद्योग प्रोत्साहन योजना एवं प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम की समीक्षा एवं आमुखीकरण के संबंध में संभाग स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। उक्त कार्यशाला में बीकानेर संभाग के सभी जिले (बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ व चुरू) के महाप्रबंधक अपने स्टॉफ सहित एवं जिला अग्रणी बैंक अधिकारी, खादी बोर्ड व खादी कमीशन के संभाग अधिकारी व उद्योगपति आदि उपस्थित थे। श्रीमान् पी.एन.शर्मा, संयुक्त निदेशक, उद्योग, ने कार्यशाला में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम व मुख्यमंत्री लघु उद्योग प्रोत्साहन योजना की विस्तृत जानकारी, जिले वार प्रगति की समीक्षा, योजना के पोर्टल का ऑनलाईन प्रशिक्षण आदि पर चर्चा कर जानकारी दी एवं योजनाओं के ऋण स्वीकृत एवं वितरण को शीघ्र व अधिकाधिक कर युवाओं एवं उद्यमियों को रोजगार उपलब्ध करवाने पर जोर दिया गया। कार्यशाला में जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पचीसिया ने अपने सुझाव प्रस्तुत किये। बीकानेर जिला...

स्वामी विवेकानंद जी अविस्मरणीय विभूति- बांठिया

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर@  आज सोमवार को स्वामी विवेकानंद जी की 159 वी जयंती पर  सार्दुल सिंह सर्किल स्थित स्वामी विवेकानंद वाटिका स्थित विवेकानंद जी की प्रतिमा पर शहर के गणमान्य लोगों ने  माल्यार्पण कर उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर  पूर्व पार्षद सुनिल बांठिया  ने कहा कि विवेकानंद जी ने अपना पूरा जीवन भारत देश और युवाओं को जागृत करने के लिए न्योछावर कर दिया । स्वामी जी के सिद्धांत थे कि उठो जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य हासिल ना हो। हमें भी और सभी युवाओं को भी विवेकानंद जी से प्रेरणा लेकर तब तक संघर्ष करते रहना चाहिए जब तक हमारा लक्ष्य हासिल ना हो। इस पुष्पांजलि कार्यक्रम मे फिल्म निर्माता, निर्देशक पूनम मोदी ने  माल्यार्पण करते हुए कहा कि विश्व के महापुरुषो मे एक नाम स्वामी विवेकानंद जी का हैं। जिन्होंने सदैव भारत की गरीमा बढाई थी। भाजपा  युवा नेता श्याम मोदी ने  स्वामी विवेकनंद को युवाओं का  प्रेरणा स्रोत  बताते हुए कहा कि उनके आदर्शों को जीवन मे अपना कर अपने लक्ष्य की ओर बढना चाहिए। समाज सेवी दिनेश सिह भदौरिया ने कहा कि विव...

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा महिला प्रकोष्ठ द्वारा स्वामी विवेकानंद की मूर्ति पे माल्यापर्ण,जरूरतमंदों को मास्क वितरण

बीकानेर बुलेटिन अखिल भारतीय कायस्थ महासभा महिला प्रकोष्ठ जिला बीकानेर की चित्राशं महिलाओ ने प्रदेशाध्यक्ष रश्मि सक्सेना जी के नेतृत्व मे 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जी के जन्म जयंती के उपलक्ष्य में विवेकानंद पार्क में उनकी मूर्ति पर माला पहनाई| जिलाधयक्ष सीमा माथुर ने राजस्थान से विवेकानंद जी के लगाव के विषय में बताया| उपाधयक्ष संगीता सक्सेना ने विवेकानंद जी के जीवन के उपलब्धियों के विषय मे जानकारी दी |महामंत्री प्रीति माथुर,उपाध्यक्ष सुषमा  राय, सचिव उपासना माथुर ,कोषाध्यक्ष अंजु माथुर,प्रचार प्रसार मंत्री प्रीति सक्सेना,रमा माथुर व कुसुम माथुर ने भी माला अर्पण व पुष्प अर्पित किए|फिर सभी ने250 मास्क भी वितरित किये और मास्क ना लगाने की लापरवाही  पर समझाया||आज के इस आयोजन हमे कायस्थ होने पर गर्व महसूस हुआ,तथा कोरोना काल में मास्क बाट कर आत्मिक आनंद की अनुभूति हुई,कि हमने देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी भी निभाई

बीकानेर के इन एरिया में कल 4 घँटे बिजली गुल

बीकानेर बुलेटिन राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड 220kV सागर सब स्टेशन में विद्युत उपकरणों के आवश्यक रख-रखाव के लिए बीकानेर में बुधवार दिनांक 13.01.2021 को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इन क्षेत्रों में रहेगी विद्युत आपूर्ति बाधित : बी.के.ई.एस.एल. के सहायक अभियंता ने बताया कि सोनगिरी कुंआ, पारीक चैक, डागा चौक, पाबूबरी के अंदर, सैटेलाइट हॉस्पिटल, जस्सूसर गेट, सीताराम गेट के बहार ,विश्वकर्मा गेट के बहार, देवीसिंह भाटी चैराहा, नैनो का मोहल्ला, चुनना भट्टा, कालू मोदी बाड़े के पास, प्रताप बस्ती के पास, कब्रिस्तान, चैंखूँटी पुलिया, सुभाष रोड, जिन्ना रोड, मघाराम कॉलोनी, चैननाथ धुना, कोठरी हॉस्पिटल के पास, रांकावत भवन, पूगल बस स्टैंड, पंडित धरम कांटा, प्रताप बस्ती, टूबवेलन.5, पारीक चौक, कसाईयो की बारी, बिन्नानी चौक, दाऊजी मंदिर रोड, चुंगरो का मोहल्ला, जोशीवाड़ा, दो पीर, डागा चैक, डूडी सिपाहियों का मोहल्ला, भाटियो का चैक, आसानियों का चैक, तेलीबड़ा,  रामपुरिया कॉलेज, बख्तावरो का कुंआ, जगमन कुंआ, रामा मोदी, प्रताप माल के पीछे, कॅशेबारी, मीट मार्केट, नाथूसर...

गौतम सेवा ट्रस्ट के नव वर्ष 2021 के कैलेंडर का हुआ विमोचन

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर@ आज बीकानेर जिला कलेक्टर नामित मेहता ने गौतम सेवा ट्रस्ट के नव वर्ष 2021 के कैलेंडर का विमोचन किया जिसमें जिला कलेक्टर महोदय ने कहा कैलेंडर सामाजिक समरसता का प्रतीक है कैलेंडर का प्रकाशन एक सराहनीय प्रयास है और गौतम सेवा ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दी ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियों ने मिलकर जिला कलेक्टर को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।  आज कलेंडर विमोचन के अवसर पर समाजसेवी हरिगोपाल जी उपाध्याय ने कहा कैलेंडर जीवन और दिनचर्या दोनों को अनुशासित ढंग से चलाने में सहायक सिद्ध होते हैं श्रीमान् ओमप्रकाश जी जोशी उद्योगपति व ट्रस्ट के संरक्षक ने कहा भविष्य की योजनाओं और घटनाक्रमों के साक्षी के रूप में कैलेंडर का हमेशा महत्व रहा है और श्री गोपाल जी जोशी ने कहा गौतम सेवा ट्रस्ट द्वारा काफी वर्षों से लगातार सेवा कार्य और प्रशासन के साथ मिलकर चुनाव प्रक्रिया में सुविप व कोरोना काल COVID-19 में भी एक लाख किलो आटे का वितरण करना एव लगातार सेवा देता रहा है । शिव दयाल जी बच्छ रामेश्वर जी पाणेचा शिवराज जी पंचारिया जनरलिस्ट फोटोग्राफर एवं गणमान्य...

बीकानेर दलित महिला से दुष्कर्म,मामला दर्ज

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर@  जिले के खाजूवाला थाना पुलिस में एक दलित महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस संदर्भ में 17 केवाईडी निवासी इन्द्राज जाट पुत्र लिखमाराम जाट के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीडिता ने सोमवार शाम को दर्ज मामले में पुलिस को बताया कि आरोपी इन्द्राज ने एक साल पहले 17केवाईडी स्थित खेत में उससे बलात्कार किया था।थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आईपीसी व एससी-एसटी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।मामले की जांच सीओ खाजूवाला दवारा की जा रही है।

जिले में 16 जनवरी से प्रारंभ होगा कोविड-19 वैक्सीनेशन

बीकानेर बुलेटिन 12 स्थानों पर एक साथ होगा वैक्सीनेशन सूचीबद्ध फ्रंटलाइन वर्कर्स को पहले चरण में मिलेगी वैक्सीन बीकानेर , 12 जनवरी।  कोविड-19 वैक्सीनेशन जिले में 16 जनवरी सेे प्रारम्भ होगा। पहले दिन 12 स्थानों पर वैक्सीनेशन किया जाएगा। जिला कलक्टर नमित मेहता ने मंगलवार को कोविड-19 समीक्षा बैठक में वैक्सीनेशन की तैयारियों के संबंध में निर्देश दिए। मेहता ने कहा कि 16 जनवरी से जिले में 12 स्थानों पर एक साथ वैक्सीनेशन होग,  इनमें से पांच स्थानों पर ड्राई रन किया जा चुका है 13 जनवरी को बाकी बचे 7 स्थानों पर ड्राई रन किया जाएगा। जिला कलक्टर मेहता ने वैक्सीनेशन भंडारण की स्थिति और तैयारियों की जानकारी लेते हुए कहा कि जिला मुख्यालय पर एक ही स्थान पर भंडारण हो तथा आवश्यकता के अनुसार इसे अन्य केंद्रों पर भेजा जाए। उन्होंने बताया कि जिले में 10 लाख से अधिक वैक्सीन के भंडारण की व्यवस्था की गई है। मेहता ने कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों को प्रथम चरण में वैक्सीन उपलब्ध करवाया जाएगा इसके लिए नोडल अधिकारी निजी चिकित्सालय और संस्था प्रधानों से स्वास्थ्य कर्मियों की सूची ले लें और सभी स्वास्थ्य ...

नगरपालिका चुनाव में हो कोरोना संबंधित गाइडलाइन की पालना-मेहता

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर । जिला निर्वाचन अधिकारी नमित मेहता ने नगरपालिक चुनाव के लिए नामांकन पत्र प्रस्तुत करने और चुुनाव के दौरान कोरोना संबंधी गाइडलाइंस की पालना सुनिश्चित करवाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए है। मेहता ने नगर पालिका चुनाव 2021  के लिए सम्बंधित उपखंड अधिकारी व अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका के साथ विडियो कांफे्रंस के माध्यम से बैठक कर ये निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में पिछले कुछ दिनों से कोरोना के पॉजीटिव मामलों में कमी आई है लेकिन चुनाव के दौरान कोई राजनैतिक दल, उम्मीदवार व उनके समर्थक नामांकन व प्रचार के दौरान पूर्ण सावधानी बरतें और कोविड 19 एडवाइजरी की अनुपालना में कोई लापरवाही ना हो। जिला निर्वाचन अधिकारी मेहता ने बताया जिले की 3 नगरपालिका के सदस्यों के लिए 28 जनवरी को मतदान करवाया जाएगा, जबकि 31 जनवरी को मतगणना होगी। अध्यक्ष के लिए चुनाव 7 फरवरी को मेहता ने बतया कि वी.सी. में कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष के लिए 1 फरवरी को लोक सूचना जारी होगी। नामांकन पत्र 2 फरवरी अपराह्न  3 बजे तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि नामांकन पत्रों की संवीक्षा की त...

अधिकारियों को निर्देश की क्षतिग्रस्त पुल का हो शीघ्र निर्माण:- नमित मेहता

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 12 जनवरी । जिला कलक्टर व अध्यक्ष नगर विकास न्यास नमित मेहता ने कहा कि वल्लभ गार्डन चैराहे के पास क्षतिग्रस्त पुल का न्यास शीघ निर्माण कार्य प्रारंभ करवाएं। क्षतिग्रस्त पुल का मंगलवार को मौका मुआयना करने के बाद मेहता ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए यह बात कही। मेहता ने कहा कि नई सीवरेज लाइन अब पुल के नीचे से ना डाली जाए। मेहता ने कहा कि नगर निगम इसका तकमीना बनाकर कार्य प्रारंभ कर दें जिससे कि आमजन को परेशानी ना हो साथ ही जब तक पुल का निर्माण होता है तब तक सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए जाए। उन्होंने कहा कि क्षतिग्रस्त पुल का निर्माण शीघ्र प्रारंभ किया जाए तथा इसकी चैड़ाई वर्तमान की तुलना में थोड़ा बढ़ाकर पुल बनाया जाए ताकि यातायात और सुगम हो सके। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पुल के नीचे से जो सीवरेज लाइन गुजर रही है जिसके टूटने से यह पुल क्षतिग्रस्त हुआ है उस लाइन को अब पिल्लर के माध्यम से ओपन रखा जाए व पुलिया के पास से ही एक नई लाईन डाली जाए और यह पूरी लाइन पुलिया के बराबर निकले। मेहता ने कहा कि इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि संपूर्ण ला...

बीकानेर:- ज्वेलर्स की दुकान में चोरी

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। बीकानेर के नापासर थाना क्षेत्र के गांव हेमेरा में सोमवार की देर रात चोरों ने एक ज्वैलरी की दुकान के ताले तोड़कर लाखों रुपए का सामान पार कर लिया। चोरी का यह सिलसिला पिछले कई दिनों से चल रहा है। अब तक सिर्फ एक मामले में पुलिस गिरफ्तारी कर सकी है, जबकि शेष किसी भी चोरी का सुराग नहीं मिला है।

माँ ने किया ममता को शर्मशार,खाकी ने निभाई मानवीय जिम्मेदारी

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर@ माँ ने की ममता को शर्मसार। घटना श्रीडूंगरगढ़ थाना इलाके की हैं। एक मां ने अपने ही बच्चे को जन्म देकर नवजात अवस्था में ही झाडियों मेें ऐसे ही फेंक दिया। जब ग्रामीणों ने इसे देखा तो तुरंत श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी वेदपाल को सूचना दी। जिस पर पुलिस ने मानवता दिखाते हुए मौके पर पहुंचे और नवजात को देखा। पुलिस ने मानवता का धर्म निभाते हुए नवजात को कम्बल में लिपटाकर अस्पताल भिजवाया।

रवि कलवाणी बने जिलामंत्री और विजय सिंह बंकावत बने पश्चिम अध्यक्ष

बीकानेर  प्रदेश महासचिव शान्ति लाल सोलंकी ने जिलाध्यक्ष दिपेश सिंह सोलंकी से विचार विमर्श कर बीकानेर जिले की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुवे रवि कलवाणी को जिलामंत्री और विजय सिंह को पश्चिम अध्यक्ष  नियुक्त किया है।  और रवि कलवाणी, विजय सिंह ने भी प्रण लिया की वे संगठन के प्रति तन मन और धन से कार्य करेंगे। गौरक्षा,धर्म रक्षा,नारी सुरक्षा करते हुवे हिन्दु राष्ट्र की स्थापना करने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। कलवाणी जिलामंत्री और विजय सिंह  के पश्चिम  अध्यक्ष बनने पर राष्ट्रीय महासचिव अशोक शर्मा  प्रदेश महासचिव शान्ति लाल सोलंकी प्रदेश उपाध्यक्ष शिव कुमार मोदी प्रदेश सचिव रवि शंकर बोहरा प्रदेश गोरक्षा अध्यक्ष शुभाष राव प्रदेश प्रभारी महेंद्र राव,सन्त दास महा त्यागी सीताराम केशव दास त्यागी,निशिकांत अवस्थी,किरत पटेल   आदी ने शुभकामनायें दी,तथा बजरंग सेना बीकानेर के महिला मोर्चा और बजरंग सेना के पदाधिकारियोंऔर सदस्यों ने उनके उज्वल भविष्य की मंगलकामनाये की, जिलाध्यक्ष दीपेश सिंह सोलंकी,श्रवण छिंपा जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा,विभम भसीन जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा...

राजस्थान में 33 जिला मुख्यालयों और चुनिंदा शहरों को ग्रीन एनर्जी सिटीज के रूप में विकसित किया जाएगाः ऊर्जा मंत्री

जयपुर, 11 जनवरी । ऊर्जा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने कहा है कि राज्य सरकार प्रदेश में 33 जिला मुख्यालयों और चुनिंदा शहरों को ग्रीन एनर्जी सिटीज के रूप में विकसित करने की दिशा में कार्य कर रही है। सोलर एनर्जी सैक्टर में राज्य को देश में अव्वल स्थान दिलाने के प्रतिबद्धता के साथ ‘राजस्थान सोलर एनर्जी पॉलिसी-2019‘ तथा राज्य के बजट में ऐसे कई कदम उठाए गए हैं। डॉ. कल्ला सोमवार को रिन्यू फाऊंडेशन की ओर से ‘राजस्थानः ड्राइविंग द नेक्सट फेज ऑफ ग्रोथ इन इंडियाज रिन्यूबल एनर्जी सैक्टर‘ विषय पर आयोजित वेबिनार को सम्बोधित कर रहे थे। वेबिनार में केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में राज्य मंत्री श्री बाबुल सुप्रियो ने राजस्थान में सोलर एनर्जी के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए ऊर्जा मंत्री डॉ. कल्ला को इसके लिए बधाई दी। वेबिनार में रिन्यू पॉवर के सीएमडी श्री सुमंत सिन्हा ने विषय पर्वतन करते हुए सोलर एनर्जी सैक्टर के परिदृश्य पर प्रकाश डाला। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि देश में 2030 तक रिन्यूबल एनर्जी से 450 गीगावाट उत्पादन के लक्ष्य में अग्रिम भागीदारी निभाने के लिए मुख्...

प्राईवेट स्कूलों के महाधिवेशन में स्कूल संचालकों ने भरी हुंकार

प्रदेश भर के स्कूल संचालकों का हुआ स्नेह मिलन समारोह पैपा के प्रदेश समन्वयक गिरिराज खैरीवाल को द ग्रेट एज्यूकेशन वारियर सम्मान से सम्मानित किया गया  बीकानेर से सम्मिलित हुए 20 प्रतिनिधि बीकानेर । कोरोना संक्रमण के कारण पिछले 10 महीनों से बंद पड़े स्कूलों की सभी कक्षाओं के लिए स्कूल्स शुरू करने तथा राज्य की गैर सरकारी शिक्षण संस्थाओं की विभिन्न जायज समस्याओं के समाधान के संबंध में झुंझुनू स्थित डी.एम. मोदी सभागृह में स्कूल क्रांति संघ एवं नेशनल इंडिपेंडेंट स्कूल्स एलायंस ( निसा) द्वारा आयोजित महाधिवेशन एवं नव वर्ष स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में प्राईवेट एज्यूकेशनल इंस्टीट्यूट्स प्रोसपैरिटी एलायंस ( पैपा) के प्रदेश समन्वयक गिरिराज खैरीवाल का शिक्षा के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने तथा कोरोना लॉकडाउन के समय स्कूलों के हित के लिए आवाज उठाने हेतु “शिक्षा के परम योद्धा” सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्मान में उन्हें शॉल, साफा एवं शिक्षा के परम योद्धा सम्मान पत्र प्रदान किया गया। पैपा के बीकानेर संयोजक घनश्याम साध ने बताया कि बीकानेर से प्रदीप कुमार कच्छावा, प्रभुदया...

कर्मचारी जमा कराएं अनियमित उठाए राशन की राशि नहीं तो होगी एफ.आई.आर

बीकानेर, 11 जनवरी । राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अन्तर्गत निर्धनतम व जरूरतमंद लोगों के लिए जारी किए जाने वाले राशन को उठाने वाले राजकीय कार्मिकों द्वारा 15 जनवरी तक राशि जमा नहीं कराने पर एफ.आई.आर. दर्ज की जाएगी। साथ ही ऐसे कार्मिकों के विभागाध्यक्ष/कार्यालयाध्यक्ष को विभागीय कार्यवाही हेतु लिखा जाएगा! उल्लेखनीय है कि बड़ी संख्या में बीकानेर जिले में निवास करने वाले राजकीय कार्मिकों ने नौकरी में रहते हुए एनएफएसए योजना का गलत रूप से फायदा उठाया। इस योजनान्तर्गत प्रत्येक एनएफएसए राशन कार्डधारी को कार्ड में अंकित सदस्यों की संख्या के आधार पर 02 रू. व 01 रू. प्रति किलो की दर से राशन दिया जाता है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार अपात्र होने के बावजूद इस योजना के तहत राशन उठाने वाले कार्मिकों को अब उनके द्वारा उठाए गए 01-02 रू.प्रति किलो राशन के विरूद्ध 27 रू. प्रतिकिलो की दर से राशि राजकोष में जमा करानी होगी। जिला रसद अधिकारी यशवंत भाकर ने बताया कि बीकानेर जिले में ऐसे 1667 राजकीय कार्मिकों को चिहिन्त किया गया। इन कर्मचारियों को जरिये नोटिस राशि जमा कराने ...

स्कूल खोलने को लेकर जिला कलेक्टर नमित मेहता ने दिये निर्देश

बीकानेर@  18 जनवरी से खुलेंगे स्कूल, गाइडलाइन पालना  सुनिश्चित करवाने के निर्देश18 जनवरी से राज्य सरकार की गाइडलाइन के अनुसार स्कूल खोले जाने के संबंध में जिला कलेक्टर नमित मेहता ने कहा कि सभी निजी स्कूल के प्रिंसिपल के साथ बैठक कर गाइडलाइन की विस्तार से जानकारी दी जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी परिस्थिति में कोविड-19 नियमों का उल्लंघन ना हो। इस संबंध में अतिरिक्त जिला कलेक्टर शहर को सभी उपखंड अधिकारियों और ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों को निरीक्षण और निर्देशों की पालना करवाने को कहा। जिला कलेक्टर ने कहा कि जिले के 600 विद्यालय ऐसे हैं जिनमें विद्युत कनेक्शन नहीं है उनकी उपखंडवार सूचना उपलब्ध करवाई जाए।उन्होंने सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग के तहत सामाजिक सुरक्षा पेंशन,  पालनहार सत्यापन सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति का रिव्यू किया और सत्यापन कार्य को जल्द से जल्द पूरा करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभाग अपने यहां की फ्लैगशिप योजनाओं सहित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की गंभीरता को समझें और रूटीन के कार्यों के साथ-साथ बेहतर बेहतर परफॉर्मेंस दें।

पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के मामले में पहली बार महज 3 दिनों में चालान पेश किया

बीकानेर@ पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के मामले में नयाशहर पुलिस ने आज चालान पेश कर दिया है। बीकानेर पोक्सो कोर्ट के इतिहास में यह पहली बार है कि किसी दुष्कर्म के मामले में महज तीन दिवस में चालान पेश कर दिया गया हो। 6 जनवरी की रात को आरोपी 27 वर्षीय प्रेमकुमार मेघवाल ने मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था। देर रात सूचना पर पुलिस एक्टिव हुई और 12 घंटे के अंदर ही आरोपी को दबोच लिया। 7 जनवरी को गिरफ्तारी और मुकदमे से चालान पेश करने के बीच दो अवकाश आ गये। वहीं सोमवार को कोर्ट खुलते ही चालान पेश कर दिया गया। आरोपी प्रेमकुमार अभी न्यायिक अभिरक्षा के तहत जेल में बंद है। बता दें कि एसपी प्रीति चंद्रा ने 6 जनवरी को पदभार ग्रहण किया था। इसी रात यह वारदात हुई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक एसपी प्रीति चंद्रा इस समय मुख्यालय के काम से जयपुर थीं, मगर हर आधे घंटे में एसपी अपने अधिनस्थ अधिकारियों से कार्रवाई का अपडेट लेती रहीं। नयाशहर थानाधिकारी गोविंद सिंह के अनुसार स्पीडी एक्शन हेतु एसपी के स्पष्ट निर्देश मिले थे। एसपी ने इस मामले को केस ऑफिसर स्कीम के तहत लेते हुए आरोपी को अतिशीघ्र सजा दिलवाने की ओर क...

बालक के अपहरण के बाद सामूहिक कुकर्म

  बीकानेर@ बीकानेर। लैंगिक अपराधों से अब लड़कियां ही नहीं बल्कि लड़के भी असुरक्षित है। बज्जू थाना क्षेत्र के 15 वर्षीय बालक के अपहरण के बाद सामूहिक कुकर्म व यातना का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना को लेकर बालक की मां ने बज्जू थाने में चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। आरोप है कि गोड़ू निवासी जसराज विश्नोई पुत्र ओमप्रकाश, हरीश विश्नोई पुत्र फूसाराम, सोनराज पुत्र फूसाराम व विकास विश्नोई ने 5 जनवरी को बालक का अपहरण कर लिया। आरोपी उसे लूणकरणसर ले गए, जहां जंभेश्वर भादू भाई होटल में उसके साथ मारपीट की गई। मारपीट के बाद जसराज को छोड़कर अन्य तीनों आरोपियों ने बालक के साथ अप्राकृतिक मैथून किया। आरोप है कि इसके बाद भी आरोपी रुके नहीं, बालक के शरीर पर जलती सिगरेट दागी गई । यहां से मौके पाकर बालक भाग निकला और घर पहुंचा। परिजनों ने बालक का पीबीएम में इलाज करवाया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 34, 377, 365, 506, 323 भादंसं, 5एच 6 5 जी, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। मामले की जांच सीओ कोलायत कर रहे हैं। 

शादी के की आड़ में दुष्कर्म,अपने मंगेतर पे रेप का मुकदमा

  जोधपुर@ राजस्थान के जोधपुर में एक युवक ने सगाई के बाद अपनी मंगेतर से शारीरिक संबंध बनाए और उसके बाद शादी से इंकार कर दिया। इस मामले में युवती ने आरोपी युवक पर रेप का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही हैं‌। दरअसल, जोधपुर पुलिस थाने में एक युवती ने शहर के रातानाडा क्षेत्र स्थित एक गेस्ट हाउस में बीते नवंबर में रेप का मामला दर्ज करवाया हैं। पुलिस के मुताबिक, युवती की आरोपी युवक से सगाई हो चुकी हैं। उस दौरान ही उसने 29 नवंबर को थाना क्षेत्र में एक गेस्ट हाउस में बुलाकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए थे लेकिन उसके बाद युवक ने लड़की से शादी से इंकार कर दिया। इस मामले के बाद लंबे समय तक शादी को लेकर परिवारों के बीच बातचीत चलती रही, लेकिन युवक शादी नहीं करने पर अड़ा हैं। इस पर युवती ने अपने साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए मामला रातानाडा थाने में दर्ज करवाया है। थाना रातानाडा के SHO लीलाराम ने बताया कि युवती और युवक की बीते वर्ष सगाई हुई थी। इसके बाद ही मेलजोल बढ़ा था। इस दौरान मंगेतर के बुलाने पर युवती रातानाडा स्थित गेस्ट हाउस गई थी। युवती का आरोप है कि उसके मंगेत...

फिल्म शूटिंग के लिए राजस्थान में शुरू हुआ ऑनलाइन प्रॉसेस, ऐसे कर सकेंगे आवेदन

  नई दिल्ली: जहां एक ओर उत्तर प्रदेश के नोएडा में फिल्म सिटी का निर्माण किया जा रहा है, वहीं राजस्थान में फिल्म की शूटिंग प्रक्रिया को आसान बना दिया गया है। राजस्थान पर्यटन विभाग द्वारा प्रदेश में फिल्म शूटिंग की स्वीकृति, ट्रेवल एजेंसी, एक्सकर्सन एजेंसी और सफारी ऑपरेटर के पंजीयन की प्रक्रिया को शुक्रवार 8 जनवरी से ऑनलाइन कर दिया गया है। राजस्थानी फिल्म शूटिंग अमेंडमेंट रेगुलेशन, 2016 के अधीन दी जाने वाली फिल्म शूटिंग की स्वीकृति और ट्रेवल एजेंसी, एक्सकर्सन एजेंसी और सफारी ऑपरेटर रेगुलेशन 1996 के अंतरर्गत किये जाने वाले पंजीयन के लिए नागरिक अब ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। विभाग द्वारा सेवाओं के सरलीकरण और इन व्यवसाय से सम्बंधित लोगों को सुविधा प्रदान करने के लिए विभिन्न सेवाओं को इंटरनेट से जोड़ा गया है। विभाग द्वारा पहले दिसंबर 31, 2020 को इस सन्दर्भ में प्रपत्र जारी किया गया था। इन सेवाओं के लिए अब राजस्थान एकल लोगइन ( sso.rajasthan.gov.in ) के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। प्रदेश में पर्यटन और इससे जुड़े अन्य व्यवसायों के विकास के लिए विभाग द्वारा निरंतर प्रयास किये जा रहे है। पूर्...