Skip to main content

गौतम सेवा ट्रस्ट के नव वर्ष 2021 के कैलेंडर का हुआ विमोचन

बीकानेर बुलेटिन





बीकानेर@ आज बीकानेर जिला कलेक्टर नामित मेहता ने गौतम सेवा ट्रस्ट के नव वर्ष 2021 के कैलेंडर का विमोचन किया जिसमें जिला कलेक्टर महोदय ने कहा कैलेंडर सामाजिक समरसता का प्रतीक है कैलेंडर का प्रकाशन एक सराहनीय प्रयास है और गौतम सेवा ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दी ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियों ने मिलकर जिला कलेक्टर को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।



 आज कलेंडर विमोचन के अवसर पर समाजसेवी हरिगोपाल जी उपाध्याय ने कहा कैलेंडर जीवन और दिनचर्या दोनों को अनुशासित ढंग से चलाने में सहायक सिद्ध होते हैं श्रीमान् ओमप्रकाश जी जोशी उद्योगपति व ट्रस्ट के संरक्षक ने कहा भविष्य की योजनाओं और घटनाक्रमों के साक्षी के रूप में कैलेंडर का हमेशा महत्व रहा है और श्री गोपाल जी जोशी ने कहा गौतम सेवा ट्रस्ट द्वारा काफी वर्षों से लगातार सेवा कार्य और प्रशासन के साथ मिलकर चुनाव प्रक्रिया में सुविप व कोरोना काल COVID-19 में भी एक लाख किलो आटे का वितरण करना एव लगातार सेवा देता रहा है । शिव दयाल जी बच्छ रामेश्वर जी पाणेचा शिवराज जी पंचारिया जनरलिस्ट फोटोग्राफर एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे ।



Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

निर्वाचन के दौरान कोरोना एडवाइजरी की होगी पालना जिला निर्वाचन अधिकारी मेहता ने किया पोस्टर का विमोचन

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 21 जनवरी। नगर पालिका चुनाव के दौरान कोरोना एडवाइजरी की पालना का विशेष ध्यान रखा जाएगा। मतदान केन्द्र पर प्रवेश से पहले प्रत्येक मतदाता को मास्क लगाने, हाथ सेनेटाइज्ड करने जैसी सावधानियां रखनी होंगी। मतदान केन्द्रों पर इससे जागरुकता से संबंधित बैनर भी लगाए जाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी नमित मेहता ने गुरुवार को इसका विमोचन किया। इस अवसर पर मेहता ने कहा कि शत-प्रतिशत मतदान के साथ कोरोना एडवाइजरी की पालना सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी रिटर्निंग अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। मतदान प्रक्रिया से जुड़े कार्मिक यह सुनिश्चित करें कि किसी भी स्तर पर इसकी अवहेलना नहीं हो। उन्होंने कहा कि मतदान केन्द्र में प्रवेश से पहले मतदाताओं के हाथ सेनेटाइज्ड करवाए जाएं। मतदान केन्द्र में प्रवेश से पूर्व प्रत्येक मतदाता को मास्क लगाना अनिवार्य होगा। मतदान केन्द्र में मतदाताओं को पंक्ति में खड़े रहने के दौरान चिन्हित गोलों पर खड़े रहकर, उचित दूरी रखनी होगी। मतदान में सीनियर सिटीजन और दिव्यांगजनों को प्राथमिकता दी जाएगी। मेहता ने कहा कि लोग मतदान केन्द्र या आसपास भीड़ या समूह ...

बीकानेर: इन इलाकों में शनिवार को बत्ती गुल

बीकानेर बुलेटिन विद्युत उपकरणों के आवश्यक रख रखाव के लिये शनिवार को सुबह 7 बजे से 10 बजे तक पवनपुरी सेक्टर एक से चार, गांधी कॉलोनी,नागणेची बाजार व नागणेची स्कीम,करणी नगर, बीकानेर नर्सिंग होम के आसपास बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।