Skip to main content

अधिकारियों को निर्देश की क्षतिग्रस्त पुल का हो शीघ्र निर्माण:- नमित मेहता

बीकानेर बुलेटिन




बीकानेर, 12 जनवरी। जिला कलक्टर व अध्यक्ष नगर विकास न्यास नमित मेहता ने कहा कि वल्लभ गार्डन चैराहे के पास क्षतिग्रस्त पुल का न्यास शीघ निर्माण कार्य प्रारंभ करवाएं।
क्षतिग्रस्त पुल का मंगलवार को मौका मुआयना करने के बाद मेहता ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए यह बात कही। मेहता ने कहा कि नई सीवरेज लाइन अब पुल के नीचे से ना डाली जाए। मेहता ने कहा कि नगर निगम इसका तकमीना बनाकर कार्य प्रारंभ कर दें जिससे कि आमजन को परेशानी ना हो साथ ही जब तक पुल का निर्माण होता है तब तक सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए जाए।
उन्होंने कहा कि क्षतिग्रस्त पुल का निर्माण शीघ्र प्रारंभ किया जाए तथा इसकी चैड़ाई वर्तमान की तुलना में थोड़ा बढ़ाकर पुल बनाया जाए ताकि यातायात और सुगम हो सके। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पुल के नीचे से जो सीवरेज लाइन गुजर रही है जिसके टूटने से यह पुल क्षतिग्रस्त हुआ है उस लाइन को अब पिल्लर के माध्यम से ओपन रखा जाए व पुलिया के पास से ही एक नई लाईन डाली जाए और यह पूरी लाइन पुलिया के बराबर निकले। मेहता ने कहा कि इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि संपूर्ण लाइन खुले में होनी चाहिए तथा पाइपलाइन पूरी तरह सुरक्षित रहे, इसके लिए पुल के पास से पिलर का सपोर्ट देकर पाइपलाइन को खुले में ही रखा जाए ताकि भविष्य में अगर कभी पाइप लाइन में किसी तरह की दिक्कत या लिकेज हो तो उसे दुरुस्त करने में आसानी रहे।
डायवर्जन लाइन का कार्य भी शीघ्र हो
जिला कलक्टर ने न्यास व निगम के अभियंताओं को निर्देश दिए कि पुलिया के पास जाते हुए जो लाइन डैमेज हुई है उसके काफी पीछे से एक डायवर्जन लाइन पृथक से डाली जाए और उसका मिलान आगे तक कर दिया जाए जिससे कि पुल के निर्माण करने तक यहां पानी से हुए नुकसान अथवा पानी के कारण जो जमीन वर्तमान में काफी गीली हो गई है वह भी सूख जाए और निर्माण कार्य पूर्ण गुणवत्ता के साथ शीघ्र हो सके।
सुरक्षा के पूर्ण बंदोबस्त हो
जिला कलक्टर ने दोनों विभाग के अभियंताओं को सख्त निर्देश दिए कि जब तक पुल और सीवरेज लाइन का निर्माण कार्य पूर्ण होता है और पुलिया यातायात के लिए खोला जाता है तब तक सुरक्षा के पूर्ण बंदोबस्त किए जाए। उन्होंने कहा कि पुल के दोनों तरफ बैरियर इस तरह से लगाएं कि छोटे और बड़े वाहनों का आवागमन न हो सके साथ ही उन्होंने न्यास सचिव को निर्देश दिए कि वे पुलिस के साथ बातचीत कर यहां यातायात पुलिस की भी व्यवस्था करें ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना घटित ना हो।
अतिक्रमण हटाए तथा पिलर के निर्माण के लिए भूमि की हो टेस्टिंग
जिला कलक्टर ने निगम और न्यास के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पुल के दोनों तरफ कुछ अतिक्रमण हो रखे हैं इन्हें तुरंत प्रभाव से हटाया जाए। अतिक्रमण के कारण पुल के नीचे से गुजरने वाले पानी में रुकावट आती है और भविष्य में इस रुके हुए पानी के कारण भी पुल को नुकसान हो सकता है। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटाने से पानी का बहाव निर्बाध रूप से चलता रहेगा। उन्होंने दोनों विभाग के अभियंताओं को कहा कि सीवरेज के लिए बनने वाले पिलर तथा पुल के निर्माण के समय जमीन की टेस्टिंग भी कर ली जाए कि इस भूमि पर पिलर का निर्माण किया जाना तकनीकी रूप से उचित रहेगा या नहीं। निरीक्षण के दौरान नगर विकास न्यास सचिव नरेंद्र सिंह राजपुरोहित, आयुक्त नगर निगम पंकज शर्मा, नगर निगम के अधीक्षण अभियंता ललित ओझा तथा नगर विकास न्यास के एस. ई. संजय माथुर उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

गंगाशहर सहित 17 स्थानों पर निकलेगी धर्मयात्रा,कोरोना एडवाइजरी की होगी अनुपालन

बीकानेर बुलेटिन नव संवतसर पर सामूहिक रूप से निकलने वाली हिन्दु धर्मयात्रा इस बार अलग अलग खंड़ों में निकाली जाएगी। इसके लिये 17 ब्लॉक निर्धारित किये गये। जहां के कार्यकर्ता अपने ब्लॉकों में धर्मयात्रा निकालकर पूजा अर्चना करेंगे। हिन्दु जागरण मंच के जिला संयोजक जेठानंद व्यास ने बताया कि 13 अप्रैल को नववर्ष पर निकलने वाली हिन्दु धर्मयात्रा इस बार एक साथ नहीं निकलेगी। उन्होंने बताया कि बढ़ते कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में जिला कलेक्टर नमित मेहता को एक पत्र देकर अवगत करवा गया है कि नववर्ष पर निकलने वाली हिन्दु धर्मयात्रा को17 क्षेत्रों में विकेन्द्रीकरण किया गया है। जिसके तहत शहर में 17 स्थानों पर अपने-अपने क्षेत्रों में रैली निकाली जाएगी और बाद में उसी क्षेत्र में महाआरती होगी। व्यास ने बताया कि जूनागढ़ पर महाआरती का आयोजन तो होगा लेकिन यहां वे लोग ही आरती करेंगे जो इसी क्षेत्र से आते है। उन्होंने बताया कि हिन्दु धर्मयात्रा के लिए तैयारियां जोरों पर है, लोगों में उत्साह है परंतु कोरोना संक्रमण की वजह से इस बार उत्साह थोड़ा फीका जरू...

बीकानेरी नेता सक्रिय:भाजपा से अर्जुनराम के हाथ में है कमान तो कांग्रेस से बी.डी. कल्ला कर रहे प्रचार

बीकानेर बुलेटिन भंवरलाल शर्मा के निधन से रिक्त हुई सरदारशहर विधानसभा सीट पर उप चुनाव में बीकानेर के नेताओं की सक्रियता साफ दिखाई दे रही है। भारतीय जनता पार्टी से जहां केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को जिम्मेदारी मिली हुई है, वहीं कांग्रेस से शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला सहित कई नेता पहुंच रहे हैं। इनके अलावा भी कई स्थानीय नेताओं को सरदारशहर में जातीय आधार पर जिम्मेदारियां दी गई है, जिन्होंने वहीं पर कैंप किया हुआ है। भारतीय जनता पार्टी ने तो सरदारशहर उपचुनाव की पूरी कमान ही मेघवाल को सौंप रखी है क्योंकि मेघवाल कभी चूरू के जिला कलक्टर हुआ करते थे। प्रशासनिक अधिकारी के रूप में मेघवाल ने यहां काफी समय तक काम किया। इस दौरान बने संपर्क का फायदा भाजपा लेना चाहती है। वहीं सरदारशहर में दलित वर्ग के वोट निर्णायक स्थिति में है, ऐसे में दलित वोट बैंक को प्रभावित करने के लिए भी मेघवाल कारगर साबित हो सकते हैं। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ से जुड़े कई भाजपा नेताओं को भी सरदारशहर में अपने संपर्कों के आधार पर प्रचार करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। मेघवाल की टीम के सदस्य भी इसी विधानसभा क्षेत्र में ...