Skip to main content

नगरपालिका चुनाव में हो कोरोना संबंधित गाइडलाइन की पालना-मेहता

बीकानेर बुलेटिन

बीकानेर। जिला निर्वाचन अधिकारी नमित मेहता ने नगरपालिक चुनाव के लिए नामांकन पत्र प्रस्तुत करने और चुुनाव के दौरान कोरोना संबंधी गाइडलाइंस की पालना सुनिश्चित करवाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए है। मेहता ने नगर पालिका चुनाव 2021  के लिए सम्बंधित उपखंड अधिकारी व अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका के साथ विडियो कांफे्रंस के माध्यम से बैठक कर ये निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में पिछले कुछ दिनों से कोरोना के पॉजीटिव मामलों में कमी आई है लेकिन चुनाव के दौरान कोई राजनैतिक दल, उम्मीदवार व उनके समर्थक नामांकन व प्रचार के दौरान पूर्ण सावधानी बरतें और कोविड 19 एडवाइजरी की अनुपालना में कोई लापरवाही ना हो। जिला निर्वाचन अधिकारी मेहता ने बताया जिले की 3 नगरपालिका के सदस्यों के लिए 28 जनवरी को मतदान करवाया जाएगा, जबकि 31 जनवरी को मतगणना होगी।
अध्यक्ष के लिए चुनाव 7 फरवरी को
मेहता ने बतया कि वी.सी. में कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष के लिए 1 फरवरी को लोक सूचना जारी होगी। नामांकन पत्र 2 फरवरी अपराह्न  3 बजे तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि नामांकन पत्रों की संवीक्षा की तिथि 3 फरवरी को होगी, जबकि 4 फरवरी को अपराह्न 3 बजे तक अभ्यर्थिता वापिस ली जा सकेगी। चुनाव चिन्हों का आवंटन 4 फरवरी को अभ्यर्थिता वापस लेने के तुरंत बाद किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष के लिए मतदान 7 फरवरी को प्रातः 10 बजे से अपराह्न  2 बजे तक होगा, जबकि मतगणना मतदान समाप्ति के तुरन्त बाद होगी। उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन 8 फरवरी को होगा।
चुनाव खर्च की सीमा की निर्धारित
मेहता ने बताया कि नगरपालिका सदस्य के लिए उम्मीदवार 1 लाख रुपए व्यय कर सकता है  प्रचार के दौरान लाउडस्पीकर के उपयोग के लिए निर्वाचन अधिकारी द्वारा प्राधिकृत अधिकारी की लिखित अनुमति प्राप्त करनी आवश्यक होगी एवं इसका प्रयोग रात्रि 8 बजे से प्रातः 8 बजे तक पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

गंगाशहर सहित 17 स्थानों पर निकलेगी धर्मयात्रा,कोरोना एडवाइजरी की होगी अनुपालन

बीकानेर बुलेटिन नव संवतसर पर सामूहिक रूप से निकलने वाली हिन्दु धर्मयात्रा इस बार अलग अलग खंड़ों में निकाली जाएगी। इसके लिये 17 ब्लॉक निर्धारित किये गये। जहां के कार्यकर्ता अपने ब्लॉकों में धर्मयात्रा निकालकर पूजा अर्चना करेंगे। हिन्दु जागरण मंच के जिला संयोजक जेठानंद व्यास ने बताया कि 13 अप्रैल को नववर्ष पर निकलने वाली हिन्दु धर्मयात्रा इस बार एक साथ नहीं निकलेगी। उन्होंने बताया कि बढ़ते कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में जिला कलेक्टर नमित मेहता को एक पत्र देकर अवगत करवा गया है कि नववर्ष पर निकलने वाली हिन्दु धर्मयात्रा को17 क्षेत्रों में विकेन्द्रीकरण किया गया है। जिसके तहत शहर में 17 स्थानों पर अपने-अपने क्षेत्रों में रैली निकाली जाएगी और बाद में उसी क्षेत्र में महाआरती होगी। व्यास ने बताया कि जूनागढ़ पर महाआरती का आयोजन तो होगा लेकिन यहां वे लोग ही आरती करेंगे जो इसी क्षेत्र से आते है। उन्होंने बताया कि हिन्दु धर्मयात्रा के लिए तैयारियां जोरों पर है, लोगों में उत्साह है परंतु कोरोना संक्रमण की वजह से इस बार उत्साह थोड़ा फीका जरू...

बीकानेरी नेता सक्रिय:भाजपा से अर्जुनराम के हाथ में है कमान तो कांग्रेस से बी.डी. कल्ला कर रहे प्रचार

बीकानेर बुलेटिन भंवरलाल शर्मा के निधन से रिक्त हुई सरदारशहर विधानसभा सीट पर उप चुनाव में बीकानेर के नेताओं की सक्रियता साफ दिखाई दे रही है। भारतीय जनता पार्टी से जहां केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को जिम्मेदारी मिली हुई है, वहीं कांग्रेस से शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला सहित कई नेता पहुंच रहे हैं। इनके अलावा भी कई स्थानीय नेताओं को सरदारशहर में जातीय आधार पर जिम्मेदारियां दी गई है, जिन्होंने वहीं पर कैंप किया हुआ है। भारतीय जनता पार्टी ने तो सरदारशहर उपचुनाव की पूरी कमान ही मेघवाल को सौंप रखी है क्योंकि मेघवाल कभी चूरू के जिला कलक्टर हुआ करते थे। प्रशासनिक अधिकारी के रूप में मेघवाल ने यहां काफी समय तक काम किया। इस दौरान बने संपर्क का फायदा भाजपा लेना चाहती है। वहीं सरदारशहर में दलित वर्ग के वोट निर्णायक स्थिति में है, ऐसे में दलित वोट बैंक को प्रभावित करने के लिए भी मेघवाल कारगर साबित हो सकते हैं। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ से जुड़े कई भाजपा नेताओं को भी सरदारशहर में अपने संपर्कों के आधार पर प्रचार करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। मेघवाल की टीम के सदस्य भी इसी विधानसभा क्षेत्र में ...