Skip to main content

जिले में 16 जनवरी से प्रारंभ होगा कोविड-19 वैक्सीनेशन

बीकानेर बुलेटिन



12 स्थानों पर एक साथ होगा वैक्सीनेशन
सूचीबद्ध फ्रंटलाइन वर्कर्स को पहले चरण में मिलेगी वैक्सीन

बीकानेर , 12 जनवरी। 
कोविड-19 वैक्सीनेशन जिले में 16 जनवरी सेे प्रारम्भ होगा। पहले दिन 12 स्थानों पर वैक्सीनेशन किया जाएगा। जिला कलक्टर नमित मेहता ने मंगलवार को कोविड-19 समीक्षा बैठक में वैक्सीनेशन की तैयारियों के संबंध में निर्देश दिए। मेहता ने कहा कि 16 जनवरी से जिले में 12 स्थानों पर एक साथ वैक्सीनेशन होग,  इनमें से पांच स्थानों पर ड्राई रन किया जा चुका है 13 जनवरी को बाकी बचे 7 स्थानों पर ड्राई रन किया जाएगा। जिला कलक्टर मेहता ने वैक्सीनेशन भंडारण की स्थिति और तैयारियों की जानकारी लेते हुए कहा कि जिला मुख्यालय पर एक ही स्थान पर भंडारण हो तथा आवश्यकता के अनुसार इसे अन्य केंद्रों पर भेजा जाए। उन्होंने बताया कि जिले में 10 लाख से अधिक वैक्सीन के भंडारण की व्यवस्था की गई है। मेहता ने कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों को प्रथम चरण में वैक्सीन उपलब्ध करवाया जाएगा इसके लिए नोडल अधिकारी निजी चिकित्सालय और संस्था प्रधानों से स्वास्थ्य कर्मियों की सूची ले लें और सभी स्वास्थ्य कर्मी वैक्सीनेशन के लिए आवश्यक रूप से पंजीकृत हो यह सुनिश्चित करें।  मेहता ने कहा कि वैक्सीनेशन अत्यंत महत्वपूर्ण प्रक्रिया है जिसके प्रबंधन को लेकर उच्च स्तर तक समीक्षा की जा रही है । प्रबंधन में कोई कमी ना रहे और संभाग होने के नाते बड़ी जिम्मेदारी मानते हुए संबंधित अधिकारी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर कर लंे।
बुधवार को राज्य स्तरीय स्टोर पर पहुंचेगी वैक्सीन
बैठक में सीएमएचओ डॉ सुकुमार शर्मा ने बताया कि बुधवार को वैक्सीन राज्य स्तरीय स्टोर तक पहुंचाई जाएगी। जयपुर, जोधपुर, उदयपुर में 3 राज्य स्तरीय स्टोर बनाए गए हैं। जहां से जिला स्तर तक वैक्सीन का परिवहन पूरे सुरक्षा बंदोबस्त के साथ किया जाएगा। जिला स्तर पर वैक्सीन प्राप्त होने के बाद पूरी सुरक्षा के साथ ब्लॉक सीएमओ द्वारा इसे उपखंड स्तर पर संधारित कोल्ड चैन तक भंडारण करवाया जाएगा और इसके पश्चात 16 जनवरी से वैक्सीन प्रारंभ होगा। जिला कलक्टर ने कहा कि वैक्सीनेशन में लगे कार्मिक अनिवार्य रूप से वैक्सीन ड्यूटी पर ही तैनात रहें यह सुनिश्चित किया जाए। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) बलदेव राम धोजक, अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) अरुण प्रकाश शर्मा, सीएमएचओ डॉ सुकुमार शर्मा, पीबीएम अधीक्षक डॉ परमेंद्र सिरोही  सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

निर्वाचन के दौरान कोरोना एडवाइजरी की होगी पालना जिला निर्वाचन अधिकारी मेहता ने किया पोस्टर का विमोचन

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 21 जनवरी। नगर पालिका चुनाव के दौरान कोरोना एडवाइजरी की पालना का विशेष ध्यान रखा जाएगा। मतदान केन्द्र पर प्रवेश से पहले प्रत्येक मतदाता को मास्क लगाने, हाथ सेनेटाइज्ड करने जैसी सावधानियां रखनी होंगी। मतदान केन्द्रों पर इससे जागरुकता से संबंधित बैनर भी लगाए जाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी नमित मेहता ने गुरुवार को इसका विमोचन किया। इस अवसर पर मेहता ने कहा कि शत-प्रतिशत मतदान के साथ कोरोना एडवाइजरी की पालना सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी रिटर्निंग अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। मतदान प्रक्रिया से जुड़े कार्मिक यह सुनिश्चित करें कि किसी भी स्तर पर इसकी अवहेलना नहीं हो। उन्होंने कहा कि मतदान केन्द्र में प्रवेश से पहले मतदाताओं के हाथ सेनेटाइज्ड करवाए जाएं। मतदान केन्द्र में प्रवेश से पूर्व प्रत्येक मतदाता को मास्क लगाना अनिवार्य होगा। मतदान केन्द्र में मतदाताओं को पंक्ति में खड़े रहने के दौरान चिन्हित गोलों पर खड़े रहकर, उचित दूरी रखनी होगी। मतदान में सीनियर सिटीजन और दिव्यांगजनों को प्राथमिकता दी जाएगी। मेहता ने कहा कि लोग मतदान केन्द्र या आसपास भीड़ या समूह ...

बीकानेर: इन इलाकों में शनिवार को बत्ती गुल

बीकानेर बुलेटिन विद्युत उपकरणों के आवश्यक रख रखाव के लिये शनिवार को सुबह 7 बजे से 10 बजे तक पवनपुरी सेक्टर एक से चार, गांधी कॉलोनी,नागणेची बाजार व नागणेची स्कीम,करणी नगर, बीकानेर नर्सिंग होम के आसपास बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।