Skip to main content

Posts

Showing posts from December 15, 2020

अभियान आवाज के अन्तर्गत अपनी बात व महिला जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

  बीकानेर@  आज थानाधिकारी राणीदान उज्जवल पु.नि. मय स्टॉफ के आपरेशन आवाज के तहत ग्राम पंचायत गांव सागर में अपनी बात कार्यक्रम व महिला जागरुकता सम्बन्धी कार्यक्रम रखा गया जिसमे ग्राम पंचायत सागर के सरपंच व वार्ड पंच, राजकिय उच्च माध्यमिक विधालय देवी कुण्ड सागर के प्रिसिंपल व महिला अध्यापिकाए और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता राजिविका की महिला सदस्य व विभिन्न स्वंय सेवी संस्थाओ की महिला सदस्य ग्रामीण अंचल की विभिन्न महिला सदस्य शामिल हुई जिनको थानाधिकारी व महिला उपनिरीक्षक श्रीमति सुषमा ने महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करने मे अपने अधिकारी एवं कानुनो के प्रति सजग करने, लैगिंग समानता उत्पन्न करने, महिला अपराधो में कमी लाने एव युवाओ एंव बालको में महिला सुरक्षा एंव सम्मान का भाव का जागृत करने के बारे में अवगत करवाया गया व महिलाओ की समस्याओं को सुना गया व उनके द्वारा बताई गयी समस्याओ का मौके पर शंका समाधान किया गया व महिलाओं से सम्बन्धित कानुनो की जानकारी दी गई।

नापासर गाँव में औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर शुक्रवार को

  बीकानेर@  जिला उद्योग केन्द्र द्वारा शुक्रवार 18 दिसम्बर को नापासर गाँव में औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर का आयोजन किया जायेगा। महाप्रबंधक मंजू नैण गोदारा ने बताया कि शिविर में राजस्थान वित्त निगम, रीको व खादी बोर्ड तथा जिला उद्योग केन्द्र द्वारा संचालित  उद्योग आधार, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, एमएलयूपीवाई बुनकर परिचय पत्र, आर्टीजन परिचय पत्र सहित विभिन्न योजनाओं के आवेदन पत्र आॅनलाइन भरने की जानकारी दी जायेगी। शिविर में उद्योग आधार मेमोरेडम जारी के सत्यापन संबंधी कार्य भी किए जाएंगे।

एसएचओ बिश्रोई निलंबित,एसपी ने दिये आदेश

  एसएचओ अलका बिश्रोई को निलंबित कर दिया गया हैं।  श्रीगंगानगर के पदमपुर थाना की एसएचओ अलका बिश्रोई को एसपी राजन दुष्यंत ने निलंबित कर दिया हैं। बिश्रोई को विभागीय जांच के चलते निलम्बित किया गया हैं।  निलबंन काल के समय में बिश्रोई का मुख्यालय रिजर्व पुलिस लाईन श्रीगंगानगर रहेगा। उल्लेखनीय है कि पदमपुर एसएचओ अलका बिश्रोई पर वर्तमान में विभागीय जांच चल रही हैं

एसबीआई आरसेंटी बीकानेर का ग्रेडिंग प्रक्रिया में सर्वोच्च और रेटिंग का सम्मान

  बीकानेर@  भारत सरकार ने ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से वित्तीय वर्ष 2019- 20 ग्रेडिंग प्रक्रिया मे एसबीआई  आरसेंटी बीकानेर का ग्रेडिंग प्रक्रिया में सर्वोच्च और रेटिंग का सम्मान दिया गया है ही सम्मान मंगलवार को आरसीटी के राज्य निदेशक प्रेम एन उमरारिया भोपाल मध्य प्रदेश की ओर से जिला मुख्यालय पर संचालित ग्रामीण स्वरोजगार एवं प्रशिक्षण केंद्र में प्रदान किया गया एस बी आई आरसे टी  गत 7 वर्षों से इसी प्रकार की ग्रेडिंग में AA रेटिंग का सम्मान प्राप्त कर गौरवान्वित होता रहा है इस मौके पर राज्य निदेशक प्रेम एन  ने आर से टी संस्थान में चल रहे सॉफ्ट टॉय मेकिंग प्रशिक्षण  कार्यक्रम के प्रशिक्षणार्थियों से  रूबरू होकर प्रशिक्षण गुणवत्ता को परखा एवं संस्था की ओर से प्रशिक्षणार्थियों  जारी निशुल्क सेवा और सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सेवाओं को सराहना की इस मौके पर राज्य निदेशक प्रेम एन उमरारिया व  संस्था के निदेशक लालचंद वर्मा की ओर से सभी प्रशिक्षणार्थियों  को सम्बोधित किया  श्री  वर्मा ने कहा कि संस्थान ग्रामीण क्षेत्र बेरो...

डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में सुरक्षा के पूरे बंदोबस्त किए जाएंगे-नमित मेहता

  बीकानेर, 15 दिसम्बर । जिला कलक्टर नमित मेहता ने कहा कहा कि डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में सुरक्षा के पूरे बंदोबस्त किए जाएंगे।  मुख्य द्वार के अतिरिक्त और किसी रास्ते से कोई व्यक्ति प्रवेश न कर सके इसके लिए चार दिवारी की मरम्मत और तार द्वारा फेंसिंग की व्यवस्था की जाएगी, साथ ही सुबह और शाम जिस वक्त खिलाड़ी प्रैक्टिस करते हैं उस वक्त पुलिस की गश्त की जाएगी ताकि कोई अवांछनीय व्यक्ति स्टेडियम में प्रवेश नहीं कर सके। उन्होंने कहा कि स्टेडियम में साफ सफाई का कार्य प्रायोगिक तौर पर नगर निगम के माध्यम से करवाया जाएगा। मेहता मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय प्रशासनिक समिति की बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि अगले एक सप्ताह में स्टेडियम के मुख्य द्वार के अतिरिक्त कहीं और से प्रवेश ना हो सके इसके लिए जहां भी दीवारे टूटी हुई है उनकी मरम्मत का कार्य किया जाएगा। जिन स्थानों पर फेंसिंग करके प्रवेश को रोकना होगा वहां फेंसिंग के माध्यम से प्रवेश रोका जाएगा। उन्होंने कहा कि सुबह 6.30 से 9.30 बजे तक तथा शाम को 4 से 7 बजे तक जिस समय खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे होते हैं उस दौरान ...

लूनकरणसर तहसील में सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारी ने शिविर का निरीक्षण किया

  बीकानेर@  बीकानेर जिले के लूनकरणसर तहसील में सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारी द्वारा शिविर का निरीक्षण किया गया। लूनकरणसर की राजकीय महाविद्यालय परिसर में आयोजित शिविर में फॉर्म न 6 के कुल 17 आवेदन प्राप्त हुए।   इस अभियान में दिनांक 1 जनवरी 2003 को 18 वर्ष पूर्ण कर चुके युवा मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में नाम शमिल करने हेतु आवेदन लिए गए। शिविर के दौरान सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारी एवं राजस्व तहसीलदार द्वारा मतदाता सूची में नाम सम्मिलित करने हेतु जन-जागरूकता एवम व्यापक प्रचार किया गया। इस दौरान निर्वाचक पंजीयन एवम उपखंड अधिकारी श्री भगीरथ शाख द्वारा निरीक्षण कर शिविर में चल रहे कार्य का जायजा लिया गया एवम शिविर में मौजूद युवा मतदाताओं को प्रेरित किया गया।  शिविर के दौरान अगर कोई युवा मतदाता वंचित रह गया हो तो दिनांक 1 जनवरी 2021 तक कार्यालय में संपर्क कर अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकता है। इस अवसर पर सुपरवाइजर लक्ष्मी नारायण पारीक blo भवानी सिंह, अमीर हसन, तोलाराम, झुमरदीन व नंदकिशोर ने उपस्थित रह आवेदन प्राप्त किये।

बुधवार को रहेगी 3 घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित

  बीकानेर।  विद्युत उपकरणों के रखरखाव के लिए बुधवार को सुबह 9 बजे से 12 बजे तक करणी इंडस्ट्रीयल एरिया तथा पूगल रोड़ क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

दुनिया की सबसे बड़ी पगड़ी बांधकर बनाऐंगे विश्व रिकाॅर्ड,करीब 1500 फीट लंबी बांधेंगे पगड़ी

    बीकानेर ।  राजस्थान की आन बान शान पगड़ी अब विश्व पटल पर भी अपना परचम लहराऐगी। बीकानेर के युवा कलाकार साफा विशेषज्ञ पवन व्यास बुधवार सुबह 11 बजे धरणीधर सभागार में दुनिया की सबसे बड़ी पगड़ी बांधकर विश्व रिकाॅर्ड बनाने जा रहे है। पवन व्यास इससे पूर्व भी अंगुलियों पर 1से 3 सेंटीमीटर की विश्व मे सबसे छोटी पगडियां बांधकर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड मे अपना नाम दर्ज करवा चुके है।विश्व मे सबसे बड़ी पगड़ी अभी तक 400 मीटर तक का बांधी जा चुकी है और पवन व्यास अब लगभग 450 मीटर (1475 फीट) का पगड़ी बांधकर विश्व रिकाॅर्ड बनाऐंगे यह पगड़ी नेशनल मुछ चैंपियन 2018 मि. राहुल शंकर थानवी के सर पर बांधी जायेगी। राहुल व्यास ने बताया कि यह रिकाॅर्ड गिनीज वर्ल्ड रिकाॅर्डस् और वर्ल्ड  बुक आॅफ रिकाॅर्डस् यू. के. में आवेदन किया जायेगा एवं विदित रहे पवन ने महज 20 वर्ष की आयु मे अब तक पर्व एवं मेलो तथा धर्मसभाओं मे 1 लाख से भी अधिक अलग अलग समाज एवं क्षेत्र के साफे एवं पाग पगड़ियां बांध चूके है।कोरोना महामारी के कारण इस कार्यक्रम में आम लोगो का प्रवेश वर्जित किया गया  है और पत्रकारों को सहृदय आमंत्रित कि...

कोरोना नियंत्रण में व्यापारी वर्ग का रहे एक्टिव पार्टिसिपेशन- मेहता

  व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा, जिला कलेक्टर ने जताया आभार कलक्टर ने कहा जंग अभी नहीं हुई है खत्म बीकानेर, 15 दिसंबर।  जिला कलेक्टर नमित मेहता ने कहा कि कोरोना संक्रमण रोकथाम की निरंतरता के लिए व्यापारी वर्ग का एक्टिव पार्टिसिपेशन आवश्यक है। मेहता ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में व्यापारी एसोसिएशन के साथ बातचीत में यह बात कही। उन्होंने कहा कि व्यापारिक संगठनों द्वारा आमजन  को कोरोनावायरस एडवाइजरी की अनुपालना और समझाइश के  साथ-साथ मास्क वितरण, सैनिटाइजेशन जैसी गतिविधियों में जिला प्रशासन के साथ सक्रिय सहयोग रहा है। सभी के समन्वित प्रयासों से बीकानेर में कोरोना संक्रमण की स्थिति नियंत्रण में है। आने वाले समय में इस स्थिति को बनाए रखा जा सके इसके लिए विभिन्न व्यापारिक संगठनों को भी प्रयासरत रहना होगा। मेहता ने कहा कि इसके लिए व्यापारियों को सभी प्रकार  का सहयोग पुलिस और प्रशासन के द्वारा मुहैया करवाया जाएगा। जिला कलेक्टर ने कहा कि अभी कोरोना की जंग समाप्त नहीं हुई है। अब तक किए गए प्रयासों को फलीभूत करने के लिए यह जरूरी है कि आम लोग कोरोना एडवा...

सहायक आचार्य इंदु भूरिया मेघवाल डॉक्टरेट की उपाधि

  बीकानेर।  अभियांत्रिकी महाविद्यालय बीकानेर की सहायक आचार्य इंदु भूरिया मेघवाल को मोदी तकनीकी विश्वविद्यालय लक्ष्मणगढ़ ने पीएचडी की उपाधि प्रदान की है। उन्होंने डॉ. राजीव पौरुष और डॉ. देवाराम गोदारा के संयुक्त निर्देशन में “एटिनयुषन स्टडी ऑफ मिलीमीटर वेव प्रोपेगेशन थ्रू फोलिएज इन डेजर्ट” विषय पर शोध कार्य पूर्ण किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ जयप्रकाश भामू ने इस उपलब्धि पर बधाई दी। शोध कार्य की उपयोगिता शोध कार्य में मिलीमीटर तरंगों की उपयोगिता की संभावना प्रस्तुत की गई है। इस शोध कार्य में राजस्थान के पश्चिमी हिस्से में 5जी तकनीक की स्थापना हेतु महत्वपूर्ण बिंदु एवं पहलुओं पर प्रकाश डाला गया है। शोध कार्यों द्वारा प्रस्तुत नतीजों का भारतीय सेना के लिए मिलीमीटर तरंगों पर आधारित राडार के कार्यान्यन में मुख्य भूमिका रहेगी।

सरकार ने आम आदमी को बड़ा झटका दिया,आज फिर इतने रुपए महंगा हुआ

  नई दिल्ली@   सरकार ने आम आदमी को बड़ा झटका दिया है. सरकार ने एक बार फिर एलपीजी गैस सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) की कीमतें बढ़ा दी हैं. LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी हुई है. इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत बढ़कर 694 रुपये हो गई है. गैस सिलेंडर की कीमतों में 15 दिनों में यह दूसरी बढ़ोतरी है. इसके अलावा, 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के भाव में 36 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. नई कीमतें आज से लागू हो गई हैं. इसके पहले, तेल कंपनियों ने 3 दिसंबर को गैस सिलेंडर के भाव में 50 रुपये का इजाफा किया था. 15 दिनों में गैस सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की तेजी आई है.3 दिसंबर को एलपीजी गैस सिलेंडर के भाव में 50 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी. वहीं आज एक बार फिर गैस सिलेंडर 50 रुपये महंगा हुआ है. इस तरह 15 दिनों में गैस सिलेंडर 100 रुपये महंगा हो गया है. 14.2 किलोग्राम गैस सिलेंडर की नई कीमत इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक, दिल्ली में 14.2 किलोग्राम एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत बढ़कर 694 रुपये प्रति सिलें...

कोरोना अपडेट:- आज आये 18 संक्रमित इन इलाकों से

  बीकानेर@  बीकानेर में कोरोना के ग्राफ में लगातार गिरावट जारी है, जँहा आज मंगलवार को आई रिपोर्ट में  18 नए पॉजिटिव रिपोर्ट मरीज सांमने आये है । जिसकी पुष्टि सीएमएचओ डॉ बीएल मीणा ने करते हुवे बताया कि आज 1172 सेम्पल में से 18 पॉजिटिव  नए रिपोर्ट हुवे है ।

विद्युत तार की चपेट में आने से ट्रक में लगी आग, एक व्यक्ति की मौत, देर रात्रि हुआ हादसा

  बीकानेर।  जिले के गजनेर थाना क्षेत्र के चानी गांव में देर रात्रि एक ट्रक हाईटेंशन विद्युत चारों की चपेट में आ गया। इस घटना में ट्रक जलकर राख हो गया और जिसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। गजनेर थानाधिकारी भजनलाल ने बताया कि ट्रक में मिट्टी भरी हुई थी और मिट्टी खाली करते समय ट्रक का पिछला हिस्सा तारों से टकरा गया। मामले की सूचना पर गजनेर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। वहीं कुछ देर बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम में ड्राइवर ओलिवर नानक, फायरमैन राकेश कुमार, प्रेम रतन पुरोहित, प्रकाश पारीक ने दमकल की मदद से आग पर काबू पाया। मृतक की शिनाख्त कोटड़ी निवासी शंकरलाल पुत्र प्रेमाराम मोड के रूप में हुई है। शव को अस्पताल में रखवाया गया है।

दिनदहाड़े बाइक से जा रहे सेल्समैन से 13 लाख रुपए के लूट

  श्रीगंगानगर । शहर को मंगलवार को दिनदहाड़े एक बड़ी लूट की वारदात हुई है। यहां कार से आए बदमाशों ने बाइक से जा रहे सेल्समैन से 13 लाख रुपए लूट लिए। सेल्समैन ने लूट का विरोध किया तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। बुलेट के छर्रे लेने लगने से वहां से गुजर रही एक महिला राहगीर घायल हो गई।वारदात सुबह करीब 11 बजे वृद्ध आश्रम रोड की है। यहां एक कंपनी का सेल्समैन बाइक से गुजर रहा था। तभी अचानक एक कार उसके सामने आकर रुक गई। कार से निकले बदमाशों ने हथियार दिखाकर सेल्समैन से बैग छीनने की कोशिश की। जब सेल्समैन से इसका विरोध किया तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जिसके छर्रे रास्ते पर जा रही एक महिला को लग गए। इसके बाद डरे सेल्समैन ने रुपए से भरा बैग बदमाशों को दे दिया। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद पुलिस तुरंत एक्शन में आ गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत आसपास लगी दुकानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। पूरे शहर में नाकाबंदी कर दी गई है। वारदात में इस्तेमाल गाड़ी बलेनो बताई जा रही है। लेकिन जब प्रत्यक्षदशियों ने पुलिस को गाड़ी का नंबर बताया तो वह वैगन-आर को निकला।...

मिड डे मिल में गहलोत सरकार ने भाजपा का द्वारा संचालित योजना बंद की

  जयपुर।  प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अब बच्चों को दूध वितरण नहीं हो सकेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के कार्यकाल में शुरू की गई अन्नपूर्णा दूध योजना को वर्तमान गहलोत सरकार ने खत्म कर दिया है। ऐसे में कहा जा सकता है कि अब जब स्कूल खुलेंगे, तो बच्चों को सिर्फ मिड-डे मील ही दिया जाएगा। आपको बता दें कि शिक्षा विभाग ने इसे लेकर पूर्व में ही प्रस्ताव आगे बढ़ा दिया था। लेकिन अब मुख्य सचिव की ओर से इस स्कीम को बंद करने के लिए अंतिम मुहर भी लगा दी गई है। लिहाजा सरकार के स्कूल खोलने के फैसले के बाद अब जब पहली से आठवी तक के बच्चे स्कूल जाएंगे, तो उन्हें सिर्फ मिड- डे ही दिया जाएगा। नई योजना की गई है प्रस्तावित मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस की गहलोत सरकार की ओर से इसे लेकर नई योजना प्रस्तावित की गई है, जिसमें बच्चों को फल और मिठाई दी जा सकती है। लेकिन इस मामले में अभी योजना का प्रारूप सामने नहीं आ पाया है। ऐसे में विद्यार्थियों की फिलहाल मिड डे मिल ही दिया जाना संभव हो पाएगा। ये है योजना आपको बता दें कि तत्कालीन बीजेपी सरकार ने 2 जुलाई 2018 को राजकीय विधालयों के कक्षा ...

आश्रम वेब सीरीज: बॉबी देओल और डायरेक्टर प्रकाश झा को जोधपुर कोर्ट ने नोटिस जारी किया

  जोधपुर । हाल ही ओटीटी प्लेटफार्म पर जारी होने के बाद सुर्खियां बटोर रही वेब सीरीज आश्रम के निर्माता व निर्देशक प्रकाश झा और मुख्य कलाकार बॉबी देओल की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। वेब सीरीज में बाबा की भूमिका निभाने वाले बॉबी देओल के किरदार को लेकर आपत्ति जताते हुए दायर किए गए मामले में जिला एवं सत्र न्यायालय ने प्रकाश झा और बॉबी देओल को नोटिस जारी किए हैं। इस मामले में 11 जनवरी को अगली सुनवाई होगी। अधिवक्ता खुश खंडेलवाल ने बताया कि बॉलीवुड फिल्म निर्माता निर्देशक प्रकाश झा ने हाल ही में आश्रम नाम से वेब सीरीज बनाई है। जिसमें बॉबी देओल बाबा के किरदार में दिखाए गए हैं। इस वेब सीरीज में हिंदू धर्म गुरुओं को बलात्कारी, भ्रष्टाचारी और ड्रग्स का व्यापार करने वाला बताया गया है। इस वेब सीरीज से हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुई है। जिसको लेकर उन्होंने कुड़ी पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज करवाने की अर्जी दी थी। लेकिन पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की। इसके बाद उन्होंने न्यायालय में याचिका दायर की। मामले में सोमवार को सुनवाई करते हुए जिला एवं सत्र न्यायालय ने प्रकाश झा और फिल्म अभिनेता बॉबी देओल को नोटि...

बीकानेर: विवाहिता को बहला फुसला कर भगा ले जाने का मामला

  बीकानेर@   विवाहिता को बहला फुसला कर भगा ले जाने तथा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। जिसमें पीडि़ता ने जिन पर आरोप लगाए है। वह उसके ही परिवार के लोग है। आखिर महिलाएं विश्वास करें तो किस पर करें। पीडि़ता की ओर से पांच नामजद लोगों के खिलाफ इस आशय का मामला दर्ज करवाया है। मामले की जांच कर रहे बीछवाल थानाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उनके मुताबिक पीडि़ता ने आरोप लगाया है कि पांचों आरोपी उसको बहला फुसला कर भगा ले गए तथा नामजद पांच आरोपितों में से एक ने उसके साथ दुष्कर्म किया

देश में पिछले 24 घंटों में सामने आए 22 हजार 65 नए मामले, पिछले 5 महीनों में सबसे कम

  India:  देश में जानलेवा कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं. पिछले 24 घटों में कोरोना वायरस के 22 हजार 65 नए मामले सामने आए हैं. बड़ी बात ये है कि पिछले पांच महीनों में ये आंकड़ा सबसे कम है. पिछले दिन 354 लोगों की मौत हुई है. भारत के लिए राहत की बात ये है की अब तक कोरोना संक्रमण से ठीक होनेवालों की संख्या काफी ज्यादा है. इस समय भारत में संक्रमण से ठीक होने की दर यानी रिकवरी रेट 94.98% जबकि मृत्यु दर 1.45% है. देश में एक लाख 43 हजार 709 लोगों की मौत स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 99 लाख 6 हजार 165 हो गई है. अबतक देश में एक लाख 43 हजार 709 लोगों की मौत हुई है. कल कुल 34 हजार 477 लोग डिस्चार्ज हुए हैं. जिसके बाद अब एक्टिव मामलों की संख्या तीन लाख 39 हजार 820 रह गई है. अबतक 94 लाख 22 हजार 636 लोगों ने इस महामारी से जंग जीती है. 15 करोड़ 55 लाख 60 हजार से ज्यादा सैंपल टेस्ट किए गए भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने बताया है कि कोरोना वायरस के लिए कल तक कुल 15 करोड़ 55 लाख 60 हजार 655 स...