Skip to main content

Posts

Showing posts from May 15, 2021

बीकानेर: रविवार को 18+ आयुवर्ग के कोविड टीकाकरण के लिए ऑनलाइन स्लॉट आज खुलेगा या नही जाने

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर में शुक्रवार को 20,000 COVISHIELD डोज मिलने के बाद आज शनिवार को लगभग 40 शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में वैक्सिनेशन का कार्य किया गया। RCHO डॉ. राजेश गुप्ता से मिली जानकारी अनुसार आज रात 9 बजे ऑनलाइन स्लाॅट ऑपन होगा। कल रविवार को भी सभी जगहों पर 18 से 44 आयु वर्ग में वैक्सिनेशन होगा। नोट: रात 9 बजे ऑनलाइन स्लाॅट ऑपन होगा। जिसमें प्रथम डोज के लिए ही स्लाॅट बुक करें। अन्य ना करें। 45+ आयु वर्ग के लिए बीकानेर में वैक्सीन उपलब्ध नहीं है इसलिए अनावश्यक परेशान ना हों डिस्पेंसरियों के चक्कर लगाकर।

जमीअत उलमा बीकानेर प्लाज़्मा डोनेट अभियान के तहत मास्टर आरिफ ख़ान 48वें तो मोहम्मद ख़ालिद कोहरी बने 49वें प्लाज़्मा डोनर

बीकानेर बुलेटिन कोरोना का नया स्ट्रेन जिस एतबार से ज़ोर पकड़ रहा है तो हर तरफ त्राही-त्राही मची हुई है, जहाँ डॉक्टर्स कोविड19 के पेशेंट के इलाज के लिए दूसरी कोशिशें कर रहे हैं साथ ही प्लाज़्मा थैरेपी की माँग भी लगातार बढ़ रही है, ऐसे मौक़े पर जहाँ ढूँढने से प्लाज़्मा डोनर नही मिल रहे तो कुछ लोग नियमित प्लाज़्मा देकर लोगों की जान बचाने के लिए आगे आ रहे हैं, हम बात करते हैं जमीअत उलमा के नियमित  प्लाज़्मा डोनर मोहम्मद ख़ालिद कोहरी की जिन्होंने आज चौथी मर्तबा प्लाज़्मा देकर अपने विचार व्यक्त करते हुवे कहा कि हमारी रगों में जो  खून दौड़ रहा है यह उसी मालिक का बनाया हुवा है जिसने हमसब इंसानों को पैदा किया है उसी का आदेश है कि किसी एक इंसान की जान बचाना पूरी इंसानियत की जान बचाने जैसा है, ऐसे ही इस से पहले मास्टर आरिफ खान ने पहली बार प्लाज़्मा देते हुए कहा कि भविष्य में फिर से मेरे प्लाज़्मा की ज़रूरत हुई तो में आधी रात में हाज़िर हो जाऊँगा, जमीअत उलमा बीकानेर के मेडिकल हैल्प सदस्य सैयद इमरान ने दोनों डोनर्स का शुक्रिया अदा किया और कहा कि हमारी प्लाज़्मा मुहिम शुरू से आजतक लगातार जारी है जिसपर हम र...

बज्जू क्षेत्र के सघन दौरे पर रहे उच्च शिक्षा मंत्री, उपखण्ड अधिकारियों की बैठक ली, स्वास्थ्य केन्द्रों का किया निरीक्षण

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 15 मई। उच्च शिक्षा मंत्री श्री भंवर सिंह भाटी ने शनिवार लगातार दूसरे दिन कोलायत विधानसभा क्षेत्र के सघन दौरे पर रहे। उन्होंने बज्जू में कोविड प्रबंधन की समीक्षा बैठक ली। बज्जू, गोड़ू और गड़ियाला में स्वास्थ्य केन्द्रों तथा कोविड केयर सेंटर का अवलोकन किया। पुलिस थानों में व्यवस्थाएं देखी। बैठक के दौरान श्री भाटी ने कहा कि सभी अधिकारी, ग्राम स्तरीय कोर कमेटियों तथा जनप्रतिनिधियों के साथ सतत संवाद रखें तथा जन-जन को जागरुक करें। वर्तमान परिस्थितियों में अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। इसमें किसी भी स्तर पर कोताही नहीं बरती जाए। उन्होंने दूसरी लहर के दौरान बज्जू में रिपोर्ट हुए पाॅजिटिव तथा वर्तमान में एक्टिव मरीजों की स्थिति तथा इनके इलाज के लिए की जा रही व्यवस्थाओं की समीक्षा की। साथ ही कहा कि ब्लाॅक स्तर पर मरीजों के लिए संसाधनों की उपलब्धता में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। आवश्यकता के अनुसार इसकी सूची बनाई जाए तथा जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ उन्हें भी इससे अवगत करवाया जाए। उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि डोर-टू-डोर सर्वे को अधिक प्रभावी ढंग से किया जाए। इस द...

कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर के लिए किया जाए जागरुक-उच्च शिक्षा मंत्री भाटी ने जनसंपर्क विभाग के जागरुकता रथों को दिखाई हरी झंडी

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 15 मई। उच्च शिक्षा मंत्री श्री भंवर सिंह भाटी ने शनिवार को जनसंपर्क विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में चलाए जाने वाले जागरुकता रथ को बज्जू से रवाना किया। विभाग द्वारा अगले पंद्रह दिनों तक जिले के दस बड़े गांवों में जागरुकता अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान भाटी ने कहा कि आमजन को कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर के लिए जागरुक किया जाए। लाॅकडाउन गाइडलाइन के अनुसार अनुमत श्रेणी का कोई भी व्यक्ति बिना मास्क बाहर नहीं निकले तथा आवश्यक दूरी रखे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश भर में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जनसंपर्क विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में इसकी शुरूआत की गई है। इसके अच्छे परिणाम आएंगे। उन्होंने बताया कि जनसंपर्क कार्यालय द्वारा बज्जू के अलावा गजनेर, छत्तरगढ़, नापासर, पूगल, खाजूवाला, लूणकरणसर, कोलायत, पांचू और सैरूणा में अगले पंद्रह दिनों तक रथों के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जाए। इस दौरान उपखण्ड अधिकारी जयपाल सिंह, जनसंपर्क कार्यालय के राजेन्द्र भार्गव मौजूद रहे। विभाग द्वारा इससे पूर्व बीकानेर नगर निगम तथा जिले के सभी नगरीय निकाय क्षेत्रों में भी...

जिला कलक्टर मेहता ने कोठारी अस्पताल का लिया जायजा, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने किया छह निजी अस्पतालों का निरीक्षण, देखें विडियो….

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 15 मई। जिला कलक्टर नमित मेहता के निर्देश पर शनिवार को छह वरिष्ठ प्रशासनिक और चिकित्सा अधिकारियों ने निजी कोविड अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया तथा कोविड मरीजों के इलाज से संबंधित सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। जिला कलक्टर भी कोठारी अस्पताल पहुंचे और वहां की व्यवस्थाएं देखी। जिला कलक्टर ने बताया कि शहर की सभी छह निजी चिकित्सालयों में नाॅम्र्स के अनुसार व्यवस्थाएं रहें तथा आवश्यकता के अनुसार इनमें और अधिक सुधार किया जा सके, इसके मद्देनजर विशेष दल बनाकर औचक निरीक्षण करवाए गए। इस दौरान प्रत्येक अस्पताल में भर्ती कोविड पाॅजिटिव मरीजों की संख्या, वेंटीलेटर, बाइपेप, आॅक्सीजन और दवाइयों की उपलब्धता, कोविड मरीजों के लिए नियुक्त डाॅक्टर, नर्सिंग स्टाफ, सुरक्षा प्रहरी तथा अन्य कार्मिकों की स्थिति के बारे में जाना। सभी निजी अस्पतालो में सरकारी गाइडलाइन के अनुसार इलाज सुनिश्चित करने, रेमडेसिविर सहित मरीजों को दी जाने वाली अन्य दवाइयों के रिकाॅर्ड संधारण, राज्य सरकार द्वारा इलाज के लिए निर्धारित राशि के अनुसार इलाज की स्थिति, इस संबंध में कोई शिकायत, बिल संधारण तथा इससे संबंधि...

कोरोना अपडेट: कम जाँच से आये कम पॉजिटिव पर रिकवरी अच्छी

बीकानेर बुलेटिन कोविड सम्बन्धी दैनिक रिपोर्ट दिनांक: 15-5-2021 कुल सेम्पल- 1129 पॉजिटिव- 254 रीकवर-. 809 कुल एक्टिव केस- 7296 इंस्टिट्यूशनल आइसोलेट- 70 होम क्वारेन्टइन- 6296 कन्टेन्टमेंट जोन- 9 352 माइक्रो कंटेनमेंट इन इलाकों से जयनारायण व्यास कॉलोनी, महावीर चौक गंगाशहर, कोलायत, रेलवे कॉलोनी, रामपुरा बस्ती, जगदेव वाला गजनेर, कटोरिया कॉलोनी, पिथरासर, वैष्णो देवी धाम, रासीसर, श्रीराम सर, जयपुर रोड़, संगलपुरा, गडसीसर, शिवबाड़ी, सुरधना, हनुमान हत्था, हरासर हवेली, भीनासर, नोखा, विराटनगर, नोखा रोड़, सूरजपुरा, तिलक नगर, सर्वोदय बस्ती, कानासर, सादुल कॉलोनी, बिदासर बारी, गंगाशहर, बीछवाल, मुक्ता प्रसाद नगर, केके कॉलोनी, इंदिरा कॉलोनी, बंगला नगर, पुलिस लाइन, पीबीएम कैंपस, करणी नगर, गांधी चौक, उदासर, विजय विहार, वल्लभ गार्डन इत्यादि क्षेत्रों से हैं

बीकानेर:रेमडेसिविर इंजेक्शन कालाबाजारी का पाँचवा आरोपी गिरफ्तार,निकला कोरोना पॉजिटिव

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर में रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी प्रकरण में सदर पुलिस की गिरफ्त में आया पांचवां आरोपी साहिल कोरोना पॉजिटिव आया है। साहिल पुलिस के रिमांड पर था, इस दौरान उसकी जांच कराई गई तो वो कोरोना पॉजिटिव निकला। सदर थानाप्रभारी सत्‍यनारायण गोदारा ने बताया कि उक्‍त आरोपी का किसानघर स्थित कोविड सेंटर में उपचार चल रहा है। उसके स्‍वस्‍थ होने पर दुबारा पूछताछ की जाएगी। आरोपी साहिल उर्फ फैजान पुत्र मोहम्मद आमीन भाटी निवासी गंगाशहर रोड का है। इससे पूछताछ में सामने आया है कि इंजेक्शन की कालाबाजारी में कई बड़े फार्मासिस्‍ट, डीलर भी लिप्त है। वे अब पुलिस की रडार पर है, जिनके खिलाफ तथ्य जुटाकर पुलिस जल्द ही उन पर शिकंजा कसेगी। आपको बता दें कि इस मामले में चार आरोपियों को पुलिस पहले पकड़ चुकी है। उनसे पूछताछ के दौरान ही पांचवें आरोपी साहिल का नाम सामने आया था। इस मामले में पुलिस अधीक्षक प्रीति चंद्रा ने त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद से ही मामले की छानबीन में जुटी पुलिस ने छह मई को रविन्द्र रंगमंच के पास से अनिल, महेन्द्र, रमेश व संदीप नामक व्यक्तियों को इंजेक्शन ...

बीकानेर:ऑक्सीजन ब्‍लैक मार्केटिया भुवनेश शर्मा व सुनील अब जेल में

बीकानेर बुलेटिन जेल पहुंचा सांसों का ब्‍लैक मार्केटिया भुवनेश शर्मा व सुनील, कोर्ट ने बीकानेर में पुलिस की गिरफत में आये ऑक्‍सीजन सिलेंडर के ब्‍लैक मार्केटिये 51 वर्षीय भुवनेश शर्मा पुत्र बनवारीलाल शर्मा तथा बीकानेर के सार्दुलगंज क्षेत्र में मकान 132-बी निवासी 45 वर्षीय सुनील कुमार ब्राहमण को न्‍यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया है। आरोपियों के तीन अन्‍य साथियों चूरू जिले में रतनगढ पुलिस थाना क्षेत्र के गांव नौसरिया निवासी 32 वर्षीय प्रभुदयाल राजपुरोहित पुत्र श्रीकिशन हाल बीकानेर में तिलक नगर डिस्‍पेंसरी में कर्मचारी, नौसरिया गांव निवासी 33 वर्षीय भीखमचंद पुरोहित पुत्र मदनलाल हाल बीकानेर सीएमएचओ कार्यालय में संविदाकर्मी, बीकानेर के श्रीडूंगरगढ पुलिस थाना क्षेत्र के गांव गुसांईसर निवासी एम्‍बूलेंस ड्राइवर 24 वर्षीय बलवीर सिंह राजपूत पुत्र ओनाड सिंह को पहले पुलिस रिमांड के बाद जेल भेजा जा चुका है। ज्ञात रहे कि व्‍यास कॉलोनी थाना पुलिस के एक स्टिंग ऑपरेशन में रविवार 9 मई को मुख्‍य आरोपी भुवनेश शर्मा के घर पर 44 ऑक्‍सीजन सिलेंडर बरामद किए गए थे। इनमें 10 सिलेंडर राजकीय पीबीएम अस्‍पता...

बीकानेर:निर्धारित किराए से दुगना वसूली करने पर एम्बुलेंस सीज

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। एम्बूलेंस चालक द्वारा रोगी को घर से पीबीएम अस्पताल ले जाने के लिए तय दर से दुगनी राशि वसूलने की शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए परिवहन विभाग द्वारा एंबुलेंस को सीज किया गया है। परिवहन निरीक्षक सुरेंद्र बेनीवाल ने बताया कि मरीज के परिजन ने एम्बूलेंसस संख्या आरजे 07 पीए 5147 को जय नारायण व्यास कॉलोनी से मरीज को पीबीएम लाने के लिए किराए पर लिया था। वाहन चालक द्वारा इसके लिए एक हजार रुपये लिए गए जो कि प्रशासन द्वारा निर्धारित दर से दोगुना है। परिवहन कार्यालय के निरीक्षक सुरेंद्र बेनीवाल को रोगी के परिजन मनीष सोनी ने शिकायत की थी शिकायत सही पाए जाने पर परिवहन विभाग के निरीक्षक ने एंबुलेंस संख्या आरजे 07, पीए 5147 को सीज की उल्लेखनीय है कि कोविड-19 संक्रमण की वर्तमान परिस्थितियों में जिला प्रशासन द्वारा एम्बूलेंस अथवा शव वाहन का किराया निर्धारित किया गया तथा इससे ज्यादा राशि वसूले जाने की स्थिति में शिकायत के लिए राउण्ड द क्लाॅक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।

Cyclone Tauktae: 175 KMPH की रफ्तार से आ रहा शक्तिशाली तूफान

बीकानेर बुलेटिन अरब सागर में बन रहा है चक्रवाती तूफान गुजरात के कच्छ से लेकर पाकिस्तान करांची के तट तक टकराने की संभावना बताई जा रही है जिसके अंदर राजस्थान में जिसका असर देखने को मिलेगा बीकानेर जिले के खाजूवाला, रावला मंडी ,घड़साना रायसिंहनगर और श्री गंगानगर तक बहुत असरदार तूफानी हवाएं भारी बारिश की संभावना है अगर यह गुजरात के कच्छ के रण तट से टकराता है इसका असर जोधपुर, पाली जालौ,अजमेर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ , सिरोही ,राजसमंद आदि जिलों में देखने को मिलेगा इसमें अत्यधिक बारिश तेज तूफानी हवाओं के रूप में इन इलाको सहित सैकड़ों गांव में भारी बारिश तूफानी हवाएं चलने की संभावनाएं भी लगातार बढ़ रही है और इसका असर पूरे जोधपुर संभाग में देखने को मिलेगा बीकानेर जिले के 13 मई से ही चल रहा है और आगे के लिए 18 मई से 21 मई तक पश्चिमी राजस्थान में इसका असर अत्यधिक देखने को मिलेगा । लक्षद्वीप द्वीप समूह और अरब सागर के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है. जिस वजह से कल तक एक शक्तिशाली चक्रवाती तूफान आने की संभावना है. ये 'तौकते' नाम का तूफान अगले तीन दिन तक गुजरात, महाराष्ट्र और केरल के...