Skip to main content

बीकानेर:ऑक्सीजन ब्‍लैक मार्केटिया भुवनेश शर्मा व सुनील अब जेल में

बीकानेर बुलेटिन





जेल पहुंचा सांसों का ब्‍लैक मार्केटिया भुवनेश शर्मा व सुनील, कोर्ट ने बीकानेर में पुलिस की गिरफत में आये ऑक्‍सीजन सिलेंडर के ब्‍लैक मार्केटिये 51 वर्षीय भुवनेश शर्मा पुत्र बनवारीलाल शर्मा तथा बीकानेर के सार्दुलगंज क्षेत्र में मकान 132-बी निवासी 45 वर्षीय सुनील कुमार ब्राहमण को न्‍यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया है।

आरोपियों के तीन अन्‍य साथियों चूरू जिले में रतनगढ पुलिस थाना क्षेत्र के गांव नौसरिया निवासी 32 वर्षीय प्रभुदयाल राजपुरोहित पुत्र श्रीकिशन हाल बीकानेर में तिलक नगर डिस्‍पेंसरी में कर्मचारी, नौसरिया गांव निवासी 33 वर्षीय भीखमचंद पुरोहित पुत्र मदनलाल हाल बीकानेर सीएमएचओ कार्यालय में संविदाकर्मी, बीकानेर के श्रीडूंगरगढ पुलिस थाना क्षेत्र के गांव गुसांईसर निवासी एम्‍बूलेंस ड्राइवर 24 वर्षीय बलवीर सिंह राजपूत पुत्र ओनाड सिंह को पहले पुलिस रिमांड के बाद जेल भेजा जा चुका है।

ज्ञात रहे कि व्‍यास कॉलोनी थाना पुलिस के एक स्टिंग ऑपरेशन में रविवार 9 मई को मुख्‍य आरोपी भुवनेश शर्मा के घर पर 44 ऑक्‍सीजन सिलेंडर बरामद किए गए थे। इनमें 10 सिलेंडर राजकीय पीबीएम अस्‍पताल के भी सिलेंडर थे। उल्‍लेखनीय है भुवनेश का कांड सामने आने के बाद ही राज्‍य के चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य विभाग ने भुवनेश को निलंबित कर दिया।

पीबीएम अस्‍पताल के अधीक्षक डॉ. परमेन्‍द्र सिरोही ने मीडिया को बताया कि ऑक्‍सीजन सिलेंडरों की कालाबाजारी मामले में पीबीएम अस्‍पताल में मेल नर्स द्वीतीय भुवनेश शर्मा को पुलिस द्वारा पकडे जाने के बाद इस घटनाक्रम की पूरी जानकारी पत्र के माध्‍यम से राज्‍य सरकार को अवगत कराई गई थी। इसके बाद चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं के डॉयरेक्‍टर ने भुवनेश शर्मा के निलंबन का आदेश जारी कर दिया।

अस्‍पताल प्रशासान ने व्‍यास कॉलोनी थाना पुलिस से भुवनेश शर्मा के खिलाफ दर्ज एफआईआर की प्रति प्राप्‍त कर शर्मा के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पीबीएम अधीक्षक ने शर्मा की गिरफतारी के बाद अस्‍पताल के स्‍टोर कीपर शेखरजंद कांडपाल से भी ऑक्‍सीजन सिलेंडरों की भौतिक व तथ्‍यात्‍मक जानकारी मांगी।

ऑक्‍सीजन सिलेंडरों का ब्‍लैक मार्केटिया भुवनेश शर्मा पहले भी अस्‍पताल में की गई अपनी गडबडियों के चलते चर्चा में रहा है और कार्रवाई भी भुगती  मगर ऊंची पहुंच के कारण वह साधारण कार्रवाई के बाद छोड दिया गया। उल्‍लेखनीय है कि व्‍यास कॉलोनी थाना पुलिस ने रविवार 9 मई को मुरलीधर व्‍यास कॉलोनी मूल के हाल पवनपुरी निवासी तथा पीबीएम अस्‍पताल में मेल नर्स सेकंड के पद पर कार्यरत 51 वर्षीय भुवनेश शर्मा पुत्र बनवारीलाल शर्मा के घर से 44 ऑक्‍सीजन सिलेंडर बरामद किए थे।

इन सिलेंडरों को आरोपी शर्मा अपने चार सहयोगियों के साथ मिलकर 2 हजार से 45 हजार रुपये की मनमानी कीमत पर बेचता पाया गया था। पुलिस ने बीमारों की सांसों के साथ खिलावाड करने वाले ऑक्‍सीजन सिलेंडर के ब्‍लैक मार्केटिये भुवनेश शर्मा को सोमवार शाम को गिरफ्तार किया था। सीओ सदर पवन भदोरिया ने बताया कि आरोपी भुवनेश ने प्रारंभिक पूछताछ में स्‍वीकार किया है कि उसने कुछ सौ रुपये में मिलने वाले ऑक्‍सीजन सिलेंडरों को 45-45 हजार रुपये तक में बेचा है।

थानाधिकारी अरविन्‍द भारदवाज ने बताया कि जीवन रक्षक ऑक्‍सीजन गैस सिलेंडर की कालाबाजारी करने के मामले में सोमवार दोपहर बाद आरोपी भुवनेश को पहले राउंअप किया। बाद में शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया था। आरोपी भुवनेश वर्तमान में पीबीएम अस्‍पताल बीकानेर में मेल नर्स सैकंड के पद पर काम करता है।

वह पीबीएम अस्‍पताल बीकानेर में ओटी ए ब्‍लाक एनैस्थिसिया इंचार्ज के पद पर भी काम कर रहा था। जानकारी में रहे कि पुलिस ने इस मामले में रविवार 9 मई को ही भुवनेश के चार सहयोगियों बीकानेर के सार्दुलगंज क्षेत्र में मकान 132-बी निवासी 45 वर्षीय सुनील कुमार ब्राहमण, चूरू जिले में रतनगढ पुलिस थाना क्षेत्र के गांव नौसरिया निवासी 32 वर्षीय प्रभुदयाल राजपुरोहित पुत्र श्रीक्रष्‍ण हाल बीकानेर में तिलक नगर डिस्‍पेंसरी में कर्मचारी, नौसरिया गांव निवासी 33 वर्षीय भीखमचंद पुरोहित पुत्र मदनलाल हाल बीकानेर सीएमएचओ कार्यालय में संविदाकर्मी, बीकानेर के श्रीडूंगरगढ पुलिस थाना क्षेत्र के गांव गुसांईसर निवासी एम्‍बूलेंस ड्राइवर 24 वर्षीय बलवीर सिंह राजपूत पुत्र ओनाड सिंह हाल को गिरफतार कर कोर्ट के मार्फत 12 मई तक रिमांड पर लिया था।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

बीकानेरी नेता सक्रिय:भाजपा से अर्जुनराम के हाथ में है कमान तो कांग्रेस से बी.डी. कल्ला कर रहे प्रचार

बीकानेर बुलेटिन भंवरलाल शर्मा के निधन से रिक्त हुई सरदारशहर विधानसभा सीट पर उप चुनाव में बीकानेर के नेताओं की सक्रियता साफ दिखाई दे रही है। भारतीय जनता पार्टी से जहां केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को जिम्मेदारी मिली हुई है, वहीं कांग्रेस से शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला सहित कई नेता पहुंच रहे हैं। इनके अलावा भी कई स्थानीय नेताओं को सरदारशहर में जातीय आधार पर जिम्मेदारियां दी गई है, जिन्होंने वहीं पर कैंप किया हुआ है। भारतीय जनता पार्टी ने तो सरदारशहर उपचुनाव की पूरी कमान ही मेघवाल को सौंप रखी है क्योंकि मेघवाल कभी चूरू के जिला कलक्टर हुआ करते थे। प्रशासनिक अधिकारी के रूप में मेघवाल ने यहां काफी समय तक काम किया। इस दौरान बने संपर्क का फायदा भाजपा लेना चाहती है। वहीं सरदारशहर में दलित वर्ग के वोट निर्णायक स्थिति में है, ऐसे में दलित वोट बैंक को प्रभावित करने के लिए भी मेघवाल कारगर साबित हो सकते हैं। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ से जुड़े कई भाजपा नेताओं को भी सरदारशहर में अपने संपर्कों के आधार पर प्रचार करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। मेघवाल की टीम के सदस्य भी इसी विधानसभा क्षेत्र में ...

युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला 

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। कोटगेट थाना क्षेत्र में युवक पर हमला होने का मामला सामने आया है। घटना कोटगेट थाना क्षेत्र के जेलवेल टंकी के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार पीपल गट्टे के पास कपिल राजपुरोहित युवक कुत्तों को दूध पिला रहा था। इस दौरान बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों द्वारा युवक के गर्दन, पीठ और गाल पर चाकू से वार किये है। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और घायल युवक को पीबीएम अस्पताल ट्रोम सेंटर लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों द्वारा घायल का इलाज किया जा रहा है।घटना की सूचना मिलने पर कोटगेट थानाधिकारी गोविंद सिंह मय टीम के साथ पीबीएम पहुंचे हैं, जहां घायल युवक से घटना की जानकारी ले रहें हैं। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया कि हमला करने वाले युवक कौन थे और क्यों इस वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।