Skip to main content

Posts

Showing posts from June 6, 2021

अनलॉक राजस्थान:9 जून से ये मिलेगी छूट!

बीकानेर बुलेटिन गहलोत मंत्रिपरिषद की बैठक में अहम फैसले  बाजारों के खुलने का समय 4 बजे तक बढ़ेगा,परिवहन की सुविधा शुरू होगी, सुबह मॉर्निंग वालों को मिलेगी छूट, स्कूल फिलहाल बंद रखे जाएंगे!मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा सभी मंत्रियों ने सीएम को दिया है व्यापारियों को राहत देने का सुझाव, संभवत दुकानों की टाइमिंग को बढ़ाने का हो फैसला 8 तारीख बाद शुरू होगा अनलॉक-2, प्रदेश में जनता को मिलेगी कई तरह की राहत, बाजार का समय बढ़ेगा, सरकारी बसें चलेगी कल जारी होगी नई अनलॉक गाइडलाइंस।

वैक्सीन की दोनों खुराक ले चुके यात्रियों को मिल सकती है RT-PCR टेस्ट से आजादी!

बीकानेर बुलेटिन केंद्र सरकार परेशानी मुक्त घरेलू हवाई यात्रा को सक्षम करने और उन यात्रियों के लिए अनिवार्य आरटी-पीसीआर रिपोर्ट की व्यवस्था को खत्म करने के बारे में सोच रही है, जिन्होंने वैक्सीन की दोनों डोज ले ली है। केंद्रीय नागरि उड्डयन मंत्री (MoCA) हरदीप सिंह पुरी ने न्यूज एजेंसी एएनआई को यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा, “स्वास्थ्य विभाग सहित कई मंत्रालयों और हितधारकों की एक संयुक्त टीम, उन लोगों के लिए आरटी-पीसीआर परीक्षण के बिना हवाई यात्रा की अनुमति देने पर अंतिम निर्णय लेने के लिए चर्चा कर रही है, जिन्होंने  वैक्सीन की दोनों खुराक प्राप्त की है।”  उन्होंने कहा कि यह निर्णय अकेले MoCA द्वारा नहीं लिया जाएगा, सरकार के साथ काम कर रहे स्वास्थ्य विशेषज्ञों सहित नोडल एजेंसियां ​​भी यात्रियों के हित में निर्णय लेने में योगदान देंगी। वर्तमान में, घरेलू यात्रियों को अनिवार्य रूप से कुछ राज्यों की यात्रा करने से पहले नकारात्मक आरटी-पीसीआर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा जाता है, जहां सक्रिय कोरोना के मामले अभी भी अधिक हैं। पुरी ने कहा, "स्वास्थ्य राज्य का विषय है। किसी राज्य में...

जोधपुर जिले में 20 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास जनता से किए वादेे पूरा करने के लिए समर्पण से जुटी है सरकार

बीकानेर बुलेटिन जयपुर, 6 जून। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार संवेदनशील, पारदर्शी और जवाबदेह सुशासन की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। कोविड की चुनौती के बावजूद विकास कार्याे में कोई कमी नहीं आने दी है। हमने इस वित्तीय वर्ष के बजट में हर क्षेत्र और हर वर्ग के विकास को ध्यान में रखकर घोषणाएं की हैं। इन घोषणाओं को निर्धारित टाइमलाइन में पूरा करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जनता से जो भी वादे किए गए हैं, उन्हें समयबद्ध रूप से धरातल पर उतारने के लिए सरकार समर्पण भाव के साथ जुटी हुई है। हमारा पूरा प्रयास है कि आमजन की तकलीफें दूर हों और राजस्थान विकास की नई ऊंचाइयां छुए। श्री गहलोत रविवार को मुख्यमंत्री निवास से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जोधपुर जिले में विभिन्न 20 विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने 2 करोड़ 10 लाख रूपए की लागत से 5 कार्यों का लोकार्पण तथा 113 करोड़ 38 लाख रूपए की लागत से 15 कार्याें का शिलान्यास किया।  मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़कें विकास की धुरी हैं, इसलिए राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि प्...

बीकानेर: कल 91 केंद्र पर होगा 45+ टीकाकरण

बीकानेर बुलेटिन 45+ सोमवार (7.6.2021) को 19 बीकानेर शहरी सहित 91 केंद्रों पर होगा 45 प्लस आयु वर्ग (45 वर्ष से अधिक आयु के सभी) का कोविड टीकाकरण। अधिकांश शहरी केन्द्रों पर को-वैक्सीन रहेगी उपलब्ध। को-वैक्सीन  की दूसरी डोज पहली डोज के 28 दिन बाद व कोविशील्ड की दूसरी डोज 84 दिन बाद। 18+ सोमवार (7.6.2021) को नहीं होगा 18 प्लस आयु वर्ग (18 से 44 वर्ष) का कोविड टीकाकरण। लिहाजा आज रात ऑनलाइन स्लॉट/ अप्वाइंटमेंट बुकिंग नहीं खुलेगी।

सरस फाउंडेशन ने मनाया पर्यावरण दिवस,श्रीगणेश मंदिर से किया कार्यक्रम का श्रीगणेश

बीकानेर बुलेटिन कल विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सरस फाउंडेशन चेयरमैन पिंकी जोशी के नेतृत्व में रोड़ा के नवनिर्मित श्री गणेश मंदिर में पौधारोपण का कार्यक्रम रखा गया । जिसमे पिपल, नीम, खेजड़ी जैसे छायादार पेड़ो के साथ साथ मेहंदी और फूलो के पौधे भी लगाए गए । सरस फाउंडेशन चेयरमैन पिंकी जोशी ने बताया कि फाउंडेशन द्वारा मंदिर प्रांगण में दूब आदि लगाकर पौधों की नियमित देखभाल की जाएगी । इस अवसर पर कैलाश पारीक , नारायण जोशी, जीतू पाणेचा, दिनेश सारस्वत, अशोक सारस्वत, उत्तम आचार्य, जुगल आचार्य, कैलाश कठातला, उमेश राठी, मनोज सोनी, अनिल पंचारिया, योगी शर्मा, सीमा मिश्रा ,सरोज देवी, सरिता देवी ,चैना देवी, सुशीला देवी, दिव्या शर्मा, निरमा भादू आदि लोगो ने सहयोग किया ।

बीकानेर:नाबालिग से दुष्कर्म, मामला दर्ज

बीकानेर बुलेटिन बज्‍जू थाना पुलिस ने एक नाबालिगा से दुष्‍कर्म करने के आरोप में बरसलपुर मूल के हाल चक2एचएमएल निवासी देवीसिंह राजपूत पुत्र सुल्‍तान सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीडिता की मां ने रविवार दोपहर बाद दर्ज मामले में पुलिस को बताया कि आरोपी देवीसिंह ने शनिवार 5 जून की सुबह 11 बजे गांव गोडू के चक02सीएमएल में उसकी नाबालिगा बच्‍ची के साथ बलात्‍कार किया है। थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी देवीसिंह के खिलाफ आईपीसी व पोक्‍सो एक्‍ट की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच एसआई रणवीर सिंह को सौंपी गई है।

गैंगरेप:बड़ी बहन के अफेयर में बाधा थीं दोनों सगी बहनें इसलिए....

बीकानेर बुलेटिन हाईटेक राजधानी जयपुर में दो सगी बहनों के गैंगरेप की खबर जिसने सुनी वह सन्न रह गया. दिन-दहाड़े दो लड़कियों का अपहरण और फिर रेप ने राजधानी की कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए. पुलिस ने आनन-फानन में इस मामले में कई गिरफ्तारियां की जिनकी बाद जो खुलासा हुआ वह वाकई बेहद डरावना, खौफनाक और खून के रिश्तों को भी तार-तार कर देने वाला है. सबसे शर्मनाक ये है कि इस अपराध में शिकार हुईं दोनों पीड़िताओं की बड़ी बहन ने भी आरोपियों का साथ दिया था. दरअसल मामले की शुरुआत फेसबुक से शुरू हुई जहां तीन नाबालिग उन दोनों पीड़िताओं से फ्रेंडशिप करना चाहते थे लेकिन उनसे फटकार के बाद दुश्मनी मन में पाल बैठे. फिर तीनों नाबालिगों ने दोनों बहनों को सबक सिखाने का प्लान बनाया. इस प्लान के लिए उन्होंने दोनों पीड़िताओं की बड़ी बहन के बॉयफ्रेंड से मदद मांगी. बात जब बड़ी बहन तक पहुंची तो उसने भी आरोपियों का साथ दिया. उसकी अपनी छोटी बहनों से महज ये दुश्मनी थी कि वे दोनों अपनी बड़ी बहन का प्रेमी संग लिव इन में रहने का विरोध कर रहीं थी पुलिस के मुताबिक, प्लान में तीन नाबालिग आरोपी, पीड़िताओं की बड़ी बहन औ...

कोरोना अपडेट:1648 सेम्पल से रविवार की रिपोर्ट में आए पॉजिटिव

बीकानेर बुलेटिन दिनांक: 06-06-2021 कुल सेम्पल- 1648 पॉजिटिव-  30 रीकवर-.  188 कुल एक्टिव केस- 581 कोविड-केयर सेंटर- 13 हॉस्पिटल- 257 होम क्वारेन्टइन- 311 कन्टेन्टमेंट जोन- 09 19  माइक्रो कंटेनमेंट सुबह रिपोर्ट हुए 17 के बाद अभी शाम को आई दूसरी रिपोर्ट में 13 नए पॉजिटिव सामने आए है । बता दे, आज कुल सेम्पल 1648 में से 30 पॉजिटिव रिपोर्ट हुए है 

9 जून से फिर से पटरी पे दौड़ेगी बीकानेर दुरंतो

बीकानेर बुलेटिन रेलवे ने सियालदह-बीकानेर के बीच  होकर चलने वाली दूरंतो स्पेशल ट्रेन को दोबारा पटरी पर उतारने की घोषणा कर दी है। नौ जून से यह ट्रेन सियालदह से और 11 जून को बीकानेर से चलेगी। इससे पहले रेलवे सियालदह-बीकानेर दूरंतो को 23 मई से अगले आदेश तक के लिए रद्द कर दिया था। वापसी में 25 मई से यह ट्रेन नहीं चल रही थी। कोरोना के प्रसार के कारण दूरंतो स्पेशल में दोनों ओर से यात्रियों की बुकिंग की स्थिति बेहद खराब थी। सैकड़ों खाली सीट लेकर ट्रेन कई ट्रिप चली। लेकिन जब रेलवे को नुकसान होने लगा तो रेलवे बोर्ड ने इसे रद्द करने का आदेश जारी कर दिया था। एक बार फिर दिल्ली और अन्य राज्यों में लॉकडाउन में ढील दी जा रही है तो रेलवे ने दूरंतो को फिर से चलाने की घोषणा की है। 02287 सियालदह-बीकानेर स्पेशल सोमवार, बुधवार, गुरुवार और रविवार को सियालदह से और 02288 बीकानेर-सियालदह स्पेशल सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार को बीकानेर से चलती थी। एक-दो दिनों में दूरंतो की बुकिंग शुरू कर दी जाएगी।

बीकानेर:विवाहिता की मौत के बाद पीबीएम मोर्चरी के बाहर हंगामा

बीकानेर बुलेटिन सदर थाना क्षेत्र के हनुमान हत्था निवासी विवाहिता की मौत को लेकर पीबीएम स्थित मोर्चरी के बाहर हंगामा हो गया है। इस मामले में पीहर पक्ष द्वारा विवाहिता की मौत के बाद देरी से सूचना देने पर आक्रोश जताते हुए मोर्चरी में प्रदर्शन किया है। फिलहाल पीहर पक्ष के लोग पीबीएम मोर्चरी के आगे जमा है तथा पुलिस भी मौके पर मौजूद है। पीहर पक्ष के लोगों का कहना है कि ससुराल वाले उनकी बेटी करिश्मा राजपुरोहित को लगातार तंग-परेशान करते थे जिससे उनसे जहर खा लिया। इसके बाद ससुराल वालों ने हमें बिना सूचना दिए उसे पीबीएम अस्पताल लाकर उपचार करवाया और छुट्टी दिलवाकर घर ले गए। ऐसे में फिर से तबीयत खराब होने पर उपचार के लिए पीबीएम अस्पताल लाया गया जहां उसकी मौत हो गई। पीहर पक्ष का आरोप है कि इस संबंध हमें देरी से सूचना दी गई। मौके पर मौजूद कांग्रेस के प्रदेश सचिव गजेन्द्र सिंह सांखला ने बताया कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी व मृतका के पुत्र को नहीं दिया जाएगा जब तक हम शव को नहीं लेंगे। इस पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के लोगों को मौके पर बुलाया है। मौके पर कांग्रेस के प्रदेश सचिव गजेन्द्र सिंह सांखला, महेन्...

बीकानेर:संभाग का पहला थाना जहाँ से अब नही होगी पानी की चोरी!

बीकानेर बुलेटिन इंदिरा गांधी नहर पश्चिमी राजस्थान के जिलों के लिए गंगा नदी जैसा महत्व रखती है। नहर के पानी से ही सीमावर्ती जिलों में जल की आपूर्ति होती है। नहर के जल बहाव के बीच कुछ दबंग लोग पानी की चोरी कर लेते है, जिससे जरूरतमंद लोगों के हिस्से में कमी हो जाती है। नहर का पानी चोरी न हो इसलिए अब हनुमागगढ़ जिले के नोहर में राजस्थान सरकार एक पुलिस थाना खोल रही है। पानी की चोरी रोकने के लिए बीकानेर सम्भाग में यह पहला थाना होगा, जिसमें लगभग 60 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। हनुमागगढ़ जिले में पिछले 4 सालों में जल चोरी के 70 से ज्यादा मामले रिपोर्ट हो चुके हैं।

कोरोना के विरुद्ध जंग में स्वयंसेवी संस्थाओं की भूमिका महत्वपूर्ण-भाटी,

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 6 जून। उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने अक्षय पात्र फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहे 'कोविड-19 राहत भोजन अभियान' का रविवार को निरीक्षण किया और जरूरतमंद लोगों को भोजन पैकेट वितरण किए। भाटी ने कहा कि कोरोना के विरुद्ध जंग में सरकार के साथ स्वयंसेवी संस्थाएं भी कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और जरूरतमंदों की मदद कर रही हैं। उन्होंने कहा कि अक्षय पात्र फाउंडेशन ने कोरोना की पहली लहर में भी जरूरतमंदों को सूखी भोजन सामग्री तथा फ़ूड पैकेट उपलब्ध करवाए। दूसरी लहर में भी प्रतिदिन लगभग डेढ़ हजार लोगों को भोजन उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार और ऐसी संस्थाओं के प्रयासों से कोरोना की दूसरी लहर का प्रभाव दिनोदिन कम हो रहा है।  उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत का भी यही आह्वान है कि प्रदेश में कोई भी व्यक्ति भूखा न सोए। सरकार इसे लेकर प्रतिबद्ध है। प्रदेश में इंदिरा रसोई योजना के तहत सिर्फ 8 रुपये में गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोविड गाइडलाइन की पालना करना, प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है। इसे ...

मुख्यमंत्री की बड़ी सौगात ‘मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना’ प्रारम्भ पैसे के अभाव में प्रतिभाएं नहीं हाेंगी वंचित

बीकानेर बुलेटिन मेधावी विद्यार्थियों के लिए मुख्यमंत्री की बड़ी सौगात  ‘मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना’ प्रारम्भ पैसे के अभाव में प्रतिभाएं नहीं हाेंगी वंचित जयपुर, 05 जून। प्रदेश के मेधावी विद्यार्थी अब आर्थिक तंगहाली के कारण अपने सुनहरे भविष्य से वंचित नहीं होंगे। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने ऎसे प्रतिभावान पात्र विद्यार्थियों को विभिन्न प्रोफेशनल कोर्स एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की उत्कृष्ट तैयारी के लिए ‘मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना’ लागू करने की स्वीकृति दी है। इस योजना से हर वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के समान अवसर मिल सकेंगे। वित्त विभाग ने योजना के लिए परिपत्र के माध्यम से दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा अल्पसंख्यक मामलात विभाग के माध्यम से संचालित की जाने वाली इस योजना में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के वे विद्यार्थी पात्र होंगे, जिनके परिवार की वार्षिक आय 8 लाख रूपए प्रतिवर्ष से कम है। साथ ही, ऎसे विद्यार्...