Skip to main content

कोरोना के विरुद्ध जंग में स्वयंसेवी संस्थाओं की भूमिका महत्वपूर्ण-भाटी,

बीकानेर बुलेटिन






बीकानेर, 6 जून। उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने अक्षय पात्र फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहे 'कोविड-19 राहत भोजन अभियान' का रविवार को निरीक्षण किया और जरूरतमंद लोगों को भोजन पैकेट वितरण किए।

भाटी ने कहा कि कोरोना के विरुद्ध जंग में सरकार के साथ स्वयंसेवी संस्थाएं भी कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और जरूरतमंदों की मदद कर रही हैं। उन्होंने कहा कि अक्षय पात्र फाउंडेशन ने कोरोना की पहली लहर में भी जरूरतमंदों को सूखी भोजन सामग्री तथा फ़ूड पैकेट उपलब्ध करवाए। दूसरी लहर में भी प्रतिदिन लगभग डेढ़ हजार लोगों को भोजन उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार और ऐसी संस्थाओं के प्रयासों से कोरोना की दूसरी लहर का प्रभाव दिनोदिन कम हो रहा है। 

उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत का भी यही आह्वान है कि प्रदेश में कोई भी व्यक्ति भूखा न सोए। सरकार इसे लेकर प्रतिबद्ध है। प्रदेश में इंदिरा रसोई योजना के तहत सिर्फ 8 रुपये में गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोविड गाइडलाइन की पालना करना, प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है। इसे समझने की जरूरत है कि हमारी छोटी से लापरवाही से परेशानी बढ़ सकती है।

यशपाल गहलोत ने कहा कि कोरोना संकट में अनेक संस्थाओं ने अपनी क्षमता के अनुसार सहयोग किया। इन सेवा कार्यों को हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि अक्षयपात्र फाउंडेशन की यह पहल, दूसरों के लिए प्रेरणादायी है।
अक्षय पात्र फाउंडेशन के क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश कौशिक ने बताया कि अक्षय पात्र द्वारा 23 मई से लगातार फूड पैकेट भोजन के बांटे जा रहे हैं। यह अभियान 30  जून तज चलेगा। उन्होंने संस्था की अन्य गतिविधियों के बारे में बताया।
इस अवसर पर सुभाष स्वामी, ललित तेजस्वी, कोलायत के ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल वर्मा, अक्षय पात्र फाउंडेशन के ब्रांच मैनेजर चंपाराम चौधरी, क्वालिटी मैनेजर दीपक कुमार सोनी, चंद्रप्रकाश एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

पौधरोपण किया

अक्षयपात्र फाउंडेशन के क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर फाउंडेशन कार्यालय परिसर में बरगद के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम के अतिथि यशपाल गहलोत थे।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

बड़ी खबर: अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या

बीकानेर बुलेटिन बड़ी खबर : अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ की शनिवार रात प्रयागराज में हत्या कर दी गई है। पुलिस उन्हें अस्पताल में मेडिकल टेस्ट के लिए ले जा रही थी । पत्रकार साथ-साथ चलते हुए अतीक से सवाल कर रहे थे। इसी बीच तीन युवक मीडियाकर्मी बनकर पुलिस का सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए आए और अतीक के सिर में गोली मार दी। इसके बाद अशरफ पर फायरिंग की। दोनों वहीं ढेर हो गए। इस हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस हमले में कॉन्स्टेबल मानसिंह को भी गोली लगी है, जिसे अस्पताल ले जाया गया है। तीनों हमलावरों ने सरेंडर कर दिया है। हमलावरों की पहचान लवलेश, सनी और अरुण मौर्य के नाम से हुई है। उनके पास से मीडिया कार्ड, कैमरा और माइक भी मिला है। यूपी पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी कह नहीं रही है। हमले के तुरंत बाद, यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार CM योगी से मिलने पहुंचे हैं। सीएम योगी ने सभी बड़े अधिकारियों को बैठक के लिए बुलाया है। अतीक के बेटे को सुबह ही दफनाया गया था शनिवार सुबह 10 बजे माफिया अतीक अहमद के बेटे अस...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।