Skip to main content

गैंगरेप:बड़ी बहन के अफेयर में बाधा थीं दोनों सगी बहनें इसलिए....

बीकानेर बुलेटिन




हाईटेक राजधानी जयपुर में दो सगी बहनों के गैंगरेप की खबर जिसने सुनी वह सन्न रह गया. दिन-दहाड़े दो लड़कियों का अपहरण और फिर रेप ने राजधानी की कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए. पुलिस ने आनन-फानन में इस मामले में कई गिरफ्तारियां की जिनकी बाद जो खुलासा हुआ वह वाकई बेहद डरावना, खौफनाक और खून के रिश्तों को भी तार-तार कर देने वाला है. सबसे शर्मनाक ये है कि इस अपराध में शिकार हुईं दोनों पीड़िताओं की बड़ी बहन ने भी आरोपियों का साथ दिया था.

दरअसल मामले की शुरुआत फेसबुक से शुरू हुई जहां तीन नाबालिग उन दोनों पीड़िताओं से फ्रेंडशिप करना चाहते थे लेकिन उनसे फटकार के बाद दुश्मनी मन में पाल बैठे. फिर तीनों नाबालिगों ने दोनों बहनों को सबक सिखाने का प्लान बनाया. इस प्लान के लिए उन्होंने दोनों पीड़िताओं की बड़ी बहन के बॉयफ्रेंड से मदद मांगी. बात जब बड़ी बहन तक पहुंची तो उसने भी आरोपियों का साथ दिया. उसकी अपनी छोटी बहनों से महज ये दुश्मनी थी कि वे दोनों अपनी बड़ी बहन का प्रेमी संग लिव इन में रहने का विरोध कर रहीं थी

पुलिस के मुताबिक, प्लान में तीन नाबालिग आरोपी, पीड़िताओं की बड़ी बहन और उसका प्रेमी शामिल हो गया. बड़ी बहन ने ही अपनी दोनों छोटी बहनों का घर-पता और अन्य जरूरी जानकारी बाकि आरोपियों को दी. प्लान के अनुसार, तीनों नाबालिग और उनका एक साथी तमंचे के दम पर दोनों लड़कियों को उनके फ्लैट पर से किडनैप कर एक मकान में ले गए और उन्हें अपनी हवस का शिकार बनाया. फिर घंटों बाद दोनों को कुछ बताने पर जान की धमकी देकर वापस भी छोड़ गए.

पुलिस के अनुसार, पहले तो दोनों पीड़िताएं डरती रहीं लेकिन वारदात के दो दिनों बाद दोनों बहनों ने जयपुर के प्रताप नगर थाने में चार युवकों के खिलाफ केस दर्ज कराया. इस दौरान उन्होंने दो आरोपियों के नाम भी बताए जिन्हें वे फेसबुक की वजह से पहचानती थीं. वारदात की पड़ताल में पुलिस ने कॉल डिटेल्स व अन्य जानकारी के आधार पर आरोपियों का पता लगाया और सभी को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है. मामले की जांच जारी है.

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

बड़ी खबर: अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या

बीकानेर बुलेटिन बड़ी खबर : अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ की शनिवार रात प्रयागराज में हत्या कर दी गई है। पुलिस उन्हें अस्पताल में मेडिकल टेस्ट के लिए ले जा रही थी । पत्रकार साथ-साथ चलते हुए अतीक से सवाल कर रहे थे। इसी बीच तीन युवक मीडियाकर्मी बनकर पुलिस का सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए आए और अतीक के सिर में गोली मार दी। इसके बाद अशरफ पर फायरिंग की। दोनों वहीं ढेर हो गए। इस हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस हमले में कॉन्स्टेबल मानसिंह को भी गोली लगी है, जिसे अस्पताल ले जाया गया है। तीनों हमलावरों ने सरेंडर कर दिया है। हमलावरों की पहचान लवलेश, सनी और अरुण मौर्य के नाम से हुई है। उनके पास से मीडिया कार्ड, कैमरा और माइक भी मिला है। यूपी पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी कह नहीं रही है। हमले के तुरंत बाद, यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार CM योगी से मिलने पहुंचे हैं। सीएम योगी ने सभी बड़े अधिकारियों को बैठक के लिए बुलाया है। अतीक के बेटे को सुबह ही दफनाया गया था शनिवार सुबह 10 बजे माफिया अतीक अहमद के बेटे अस...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।