Skip to main content

Posts

Showing posts from January 18, 2021

अवैध व हथकढ़ मदिरा का कारोबार करने वालों की धरपकड़ की जाए-मेहता

बीकानेर बुलेटिन वीडियो काॅन्फ्रेस के माध्यम से उपखण्ड अधिकारियों को दिए निर्देश बीकानेर, 18 जनवरी । जिले में अवैध व हथकढ़ शराब के विरुद्ध अभियान चलाने के लिए सोमवार को जिला कलक्टर नमित मेहता ने वीडियो कान्फ्रेस के माध्यम से इस बाबत संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए और कहा अभियान के दौरान अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करें जिसमें कोई कोताही नहीं बरतेें।   जिला कलक्टर मेहता ने कहा कि हाल ही में भरतपुर जिले में हुई शराब दुखांतिका को राज्य सरकार द्वारा गंभीरता से लिया गया है। ऐसे में यह आवश्यक है कि जिले में अवैध व हथकड़ शराब पर रोक लगाने की प्रभावी कार्यवाही की जाए एवं दोषियों के विरूद्ध सख्त कदम उठाए जाए। उन्होंने अवैध व हथकढ़ मदिरा की धरपकड़ एवं इसे रोकने का 15 दिवसीय विशेष निरोधात्मक अभियान की उप खण्ड अधिकारी, वृताधिकारी पुलिस, आबकारी निरीक्षक से जानकारी लेते हुए इसमें लिप्त लोगों को चिन्हीत करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने प्रशासन, पुलिस एवं आबकारी विभाग को आपसी समन्वय रखते हुए इसमें लिप्त लोगों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। मेहता ने कहा...

भाजपा नेता रविशेखर मेघवाल ने किया भगवती किराना स्टोर का शुभारम्भ

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर@  केईएम रोड, मिनर्वा सिनेमा के पास भगवती किराना स्टोर का भव्य शुभारंभ सोमवार को हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के नेता रवि शेखर मेघवाल, मेयर नगर निगम श्रीमती सुशीला कंवर, डिप्टी मेयर नगर निगम राजेंद्र पवार के कर कमलों द्वारा भव्य शुभारंभ हुआ। इस मौके पर संचालक समाजसेवी भाजपा नेता श्याम मोदी एवं राम मोदी ने अतिथि गणों का स्मृति चिन्ह भेंट करके स्वागत अभिनंदन किया। संचालक राम मोदी ने बताया संबंधित किराना स्टोर में ग्राहकों की सुविधा के लिए सभी किराणा का साफ -सुथरा सामान एवं थोक सभी तरह एक ही छत के नीचे उपलब्ध रहेगा। मौके पर व्यापारी समाज सेवी पूनम मोदी, जितेंद्र नैयर, फिल्म निर्माता महफूज कोहरी, समाजसेवी दिनेश मोदी, भाजपा नेत्री श्रीमती निर्मला खत्री, मोहिनी देवी, जय श्री बजाज,  उमा मोदी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

एमजीएसयू के अंग्रेजी विभाग में राइज कोविड स्टोरीज ऑफ हेमांग राष्ट्र का हुआ लोकार्पण, सकारात्मक सृजनधर्मिता समाज के लिए लाभदायक : डाॅ0 महेश चन्द्र शर्मा

बीकानेर बुलेटिन साहित्य समाज का दर्पण होता है किन्तु कुछ साहित्यकारों द्वारा इसे समाज की नकारात्मकता अभिव्यक्त करने का ही माध्यम बना लिया गया है, इन रचनाओं में दिखाया जाता है कि समाज में कुछ भी ठीक नहीं है, इससे समाज में विखराव की स्थिति पैदा हुई है। इस मायने में प्रस्तुत पुस्तक ’राइज कोविड स्टोरीज आंव हेमांग राष्ट्र’ एक सराहनीय सृजनधर्मी प्रयास है। लेखक ने कोरोना काल के दौरान उत्पन्न सकारात्मकता जिसने समाज को बांधे रखा है, को बखूबी प्रस्तुत करने का प्रयास किया है।” उपरोक्त विचार प्रसि़द्ध शिक्षाविद् एवम् सामाजिक कार्यकत्र्ता डाॅ0 महेश चन्द्र शर्मा ने प्रो0 सुरेश कुमार अग्रवाल की पुस्तक राइजः कोविड स्टोरीज आव हेमांग राष्ट्र के आन लाइन विमोचन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए व्यक्त किये। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि कोटा विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो0 पी0के0 दशोरा ने कहा कि “स्वतं़त्र्यात्तोर भारत में लिखा गया अधिकांश साहित्य इस बात को भी अभिव्यक्त करता है कि मनुष्य अब एक श्रेष्ठ प्राणी नहीं रह गया - इस तरह के साहित्य में मानव द्वारा किये जा रहे अमानवीय कृत्यों का ही जिक्...

कलेक्टर मेहता ने किया स्कूलों का निरीक्षण,देखी व्यवस्था

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर । जिला कलक्टर नमित मेहता ने आज शहर व गांव की कुछ स्कूलों का औचक निरीक्षण कर वहां पर कोविड-19 की पालना सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने छात्रों की हौसला अफजाई करते हुए उन्हें बताया कि आप स्वयं को भी कोविड-19 की गाइडलाइन की पालना करनी है । जो नियम सरकार द्वारा बनाए गए हैं उनकी पालना करें। अपना स्वयं का ध्यान रखें। सेनेटाइजर साथ रखें और इनका उपयोग करें। कक्षा में विशेषकर सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखें।  मेहता ने कोहरे के बीच निजी और सरकारी स्कूलों का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यास कॉलोनी आरएसवी स्कूल को भी देखा। स्कूल के संस्थापक और प्राचार्य सुभाष स्वामी ने बताया कि राज्य सरकार और जिला प्रशासन की ओर से जारी संपूर्ण गाइड लाइन की पालना स्कूल में की जा रही है। जिला कलक्टर नमित मेहता ने उदासर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। विद्यालय के कक्षा कक्ष में विद्यार्थी कोविड 19 की गाइड लाइन की करते देखे गए। इस दौरान क्लास में सेनेटाइजर रखे हुए थे। इसकी सराहना की गई। जिला कलक्टर ने छात्रों से कोविड-19 की गाइड लाइन की पालना के लिए बनाए गए नियमों क...

बड़ी खबर:- रात्रि कर्फ्यू समाप्त 'सीएम गहलोत ने कोविड-19 समीक्षा बैठक में कुछ छूट चरणबद्ध रूप में देने का निर्णय लिया

बीकानेर बुलेटिन राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान में अब रात्रिकालीन कर्फ्यू को हटाने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज कोविड-19 बैठक में इस तरह के दिशा निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बैठक में कहा कि हेल्थ प्रोटोकॉल की पालना होना आवश्यक है अगर इसकी पालना नहीं की गई तो संक्रमित हो की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसी नौबत ना आए कि सख्त निर्णय लेने पड़े। इस संबंध में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट करके जानकारी दी है।

फाइजर की कोरोना वायरस वैक्‍सीन की पहली डोज लेने के बाद 23 की मौत, साइड इफेक्ट से गई 13 की जान

बीकानेर बुलेटिन कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ दुनियाभर में बड़े स्तर पर टीकाकरण का अभियान चल रहा है. कई महीनों से वैक्सीन आने का इंतजार कर रहे लोगों ने अब राहत की सांस ली है. लेकिन इन सबके बीच फाइजर वैक्सीन पर सवाल भी उठ रहे हैं. बता दें कि नॉर्वे में अब तक वैक्सीन की पहली डोज लगवाने के बाद 23 लोगों की मौत हो चुकी है. इनमें से ज्यादातर लोग बुजुर्ग थे. 13 लोगों की मौत वैक्सीन के साइड इफेक्ट्स से हुई वहीं न्यूयार्क पोस्ट ने हेल्थ डिपार्टमेंट के हवाले से जानकारी दी है कि इनमें से 13 लोग ऐसे हैं जिनकी मौत वैक्सीन के साइड इफेक्ट्स की वजह से हुई. ये सभी नर्सिंग होम में भर्ती थे और इनकी उम्र कम से कम 80 साल थी. गौरतलब है कि नॉर्वे में नए साल शुरू होने से चार दिन पहले ही कोरोना वैक्सीनेशन अभियान शुरू हुआ था और यहां अब तक 33 हजार से ज्यादा लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है. वैक्सीन लगवाने संबंधी गाइडलाइंस बदली गई नॉर्वे मेडिसन एजेंसी के मुख्य चिकित्सक सिगर्ड हॉर्टेमो ने शुक्रवार को जारी किए गए अपने बयान में कहा, ‘बुखार और उल्टी आदि वैक्सीन लेने के बाद नॉर्मल प्रतिक्रियाएं हैं, लेकिन कुछ गंभीर मरीज...

प्रदेश में 4.14 लाख बेसहारा एवं जरूरतमंद परिवारों को होगा राशन का वितरण’राशन का वितरण पोस मशीन के माध्यम से हुआ शुरू’

बीकानेर बुलेटिन जयपुर,17 जनवरी । मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के निर्देशानुसार प्रदेश में दुबारा किए गए सर्वे के दौरान चिन्हित किए गए ऎसे बेसहारा एवं जरूरतमंद परिवार जो राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में चयनित नहीं है ऎसे 4.14 लाख बेसहारा एवं जरूरतमंद परिवारों को खाद्य सुरक्षा प्रदान करने के लिए 13 हजार 734 मैट्रिक टन गेहूं एवं लगभग 648 मेट्रिक टन साबुत चना का निःशुल्क वितरण किया जाएगा। इन परिवारों को एक मुश्त 10 किलो गेहूं प्रति व्यक्ति एवं 2 किलो चना साबुत प्रति परिवार निःशुल्क वितरण किया जाएगा।  इन परिवारों को राशन का वितरण का कार्य पोस मशीन के माध्यम से प्रारंभ हो गया है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के शासन सचिव श्री नवीन जैन ने बताया कि आवंटित किए गए गेहूं एवं चना का वितरण केवल नॉन एनएफएसए के बेसहारा एवं जरूरतमंद परिवारों को ही किया जाएगा।उन्होंने बताया कि लाभार्थी को खाद्यान्न प्राप्त करते समय अपना जन-आधार या आधार कार्ड लेकर आना होगा। उचित मूल्य दुकानदार  गेहूं एवं चना बांटते समय मोबाइल पर लाभार्थी का आधार या जन- आधार नंबर डालने पर ओटीपी प्राप्त होने पर ही राशन का वितरण...

मुख्यमंत्री ने दी प्रस्तावों को स्वीकृति विवाह पंजीकरण प्रक्रिया आसान होगी, जन्म पंजीकरण की अवधि बढ़ेगी

बीकानेर बुलेटिन जयपुर, 17 जनवरी। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में विवाहों के पंजीकरण तथा जन्म रजिस्ट्रीकरण की प्रक्रियाओं में सुधार कर इन्हें आसान बनाने का निर्णय लिया है। इससे राजस्थान में विवाह अधिनियम तथा जन्म पंजीकरण के नियमों की प्रभावी पालना सुनिश्चित की जा सकेगी। श्री गहलोत ने इसके लिए राजस्थान विवाहों का अनिवार्य रजिस्ट्रीकरण अधिनियम, 2009 और राजस्थान जन्म और मृत्यु रजिस्ट्रीकरण नियम, 2000 में आवश्यक संशोधन करने के प्रस्तावों को स्वीकृति दी है।  आयोजना एवं सांख्यिकी विभाग के प्रस्ताव के अनुसार, राजस्थान विवाहों का अनिवार्य रजिस्ट्रीकरण अधिनियम, 2009 में प्रस्तावित संशोधन कर राज्य सरकार द्वारा सभी जिलों में जिला विवाह रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के साथ-साथ आवश्यकतानुसार अतिरिक्त जिला विवाह रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और ब्लॉक विवाह रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे। साथ ही, इस अधिनियम के तहत विवाह पंजीकरण की आयु और रजिस्ट्रीकरण के लिए ज्ञापन की विधि आदि से संबंधित संशोधन कर रजिस्ट्रीकरण प्रक्रिया को सरल बनाया जाएगा। इसी प्रकार, राजस्थान जन्म और मृत्यु रजिस्ट्रीकरण नियम, 200...

हाईटेक बीकानेर नगर निगम:- कॉल सेन्टर का उद्घाटन शीघ्र, निगम के वाहनों पर जीपीएस से नजर रखने के लिए मॉनिटरिंग व्यवस्था भी रहेगी

बीकानेर बुलेटिन नगर निगम से संबंधित समस्याओं को अब आमजन कॉल सेन्टर पर दर्ज करवा सकेंगे। इसके लिए निगम के 27 नम्बर कक्ष में कॉल एवं मॉनिटरिंग कक्ष स्थापित किया गया है। इस सेन्टर के माध्यम से न केवल आमजन से प्राप्त समस्याओं को संबंधित अनुभाग तक भिजवाया जाएगा बल्कि निस्तारण होने पर संबंधित को इसकी सूचना भी भेजी जाएगी। कॉल सेन्टर के लिए निगम अलग से फोन नम्बर जारी करेगा। इस कॉल एवं मॉनिटरिंग सेन्टर का उद्घाटन जल्द होगा। प्रयास स्तर पर इसमें कार्य की शुरूआत की गई है। महापौर सुशीला कंवर के अनुसार कॉल सेन्टर में निगम के वाहनों पर जीपीएस से नजर रखने के लिए मॉनिटरिंग व्यवस्था भी रहेगी। निगम के ट्रेक्टर, जेसीबी, रोड स्विपर, ऑटो टिप्पर सहित सभी वाहन जीपीएस पर रहेंगे। इस कक्ष से उनकी टीवी पर मॉनिटरिंग होगी। समाधान एप और फोन नम्बर पर समस्या की सूचना दर्ज की जाएगी। ऐसे होगा समस्या का समाधान आमजन अपनी समस्या को कॉल सेन्टर के नम्बर पर दर्ज करवाएगा। उसी समय यह समस्या संबंधित अनुभाग एवं संबंधित अधिकारी तक पहुंचाई जाएगी। समस्या का समाधान होने पर संबंधित अधिकारी कॉल सेन्टर को इसकी जानकारी देगा। सेन्टर संबध...

अगले महीने से ही इन कक्षाओं की स्कूलों को नियमित रूप से खोलने की तैयारी

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर । अब कोरोना के केस भी कम आ रहे है और वैक्सीन भी आ चुकी है। इसको देखते हुए विद्यार्थियों को मुख्य धारा में लाने के लिये सब कुछ ठीक ठाक होने पर अगले महीने से ही कक्षा 6 से 8 तक की स्कूलों को नियमित रूप से खोल दिएं जाएंगे। इस संदर्भ में शिक्षा निदेशक सौरभ स्वामी ने संकेत दिये है। इस बारे में ग्रामीण इलाकों से भी स्कूलों को संचालित करने की मांग उठने लगी है। जिसको देखते हुए विभाग भी तैयारियों में जुट गया है। बताया जा रहा है कि फरवरी से मई तक नियमित कक्षाओं को लगाने के बाद जून में परीक्षा ली जा सकती है। ताकि बच्चों को अध्ययन का पूरा मौका मिले। आज से नियमित लगेगी कक्षाएं उधर सोमवार से एक बार फिर दस माह के अंतराल के बाद माध्यमिक व उच्च माध्यमिक स्कूल में पढ़ रहे कक्षा 9 से 12 तक स्कूल शुरू हो गये। इन बच्चों को कोरोना गाइड लाइन के साथ स्कूल बुलाया गया है। जिन स्कूलों में बच्चों को बैठाने के लिए पर्याप्त कक्ष नहीं होंगे, वहां बच्चों को अलग-अलग बैच में बुलाया जा सकेगा।

25 मुकदमों वाला नामी चोर जितेंद्र उर्फ जितिया गिरफ्तार

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर का कुख्यात चोर जितेंद्र उर्फ जीतू उर्फ जीतिया माली जेएनवीसी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। 25 मुकदमों वाले इस कुख्यात चोर ने जनवरी में लगातार दो वारदातें की।  पहली वारदात 9 जनवरी की रात पीबीएम में की। यहां से आरोपी बोलेरो कैम्पर चुरा कर ले गया था। सीओ सदर डीवाईएसपी पवन भदौरिया को सूचना मिली तो तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी का पीछा किया। दुपहिया व चौपहिया मिलाकर कुल 8-10 पुलिस वाहनों के साथ भदौरिया ने पूरे गिन्नाणी की घेराबंदी कर ली। आखिरकार रोशनी घर चौराहे पर भदौरिया मय टीम ने बोलेरो को घेरकर रोक तो आरोपी गाड़ी छोड़कर भाग निकला। पुलिस की त्वरित एक्शन से बोलेरो  चोरी होने से मात्र 45 मिनट के अंदर ही वापिस मिल गई। लेकिन इस कुख्यात चोर ने अगली ही रात यानी 10 जनवरी 2021 को रोहित सोनी के जयपुर रोड़ के समीप स्थित मोटर गैराज में हाथ साफ कर दिया। परिवादी ने दूसरे सुबह गैरेज संभाला तो वहां से हरियाणा नंबर की टाटा सफारी, एक इंवर्टर बैटरी, दो अन्य बैटरी व वैक्यूम क्लीनर गायब था। परिवादी ने जेएनवीसी थाने में मुकदमा दर्ज करवाया तो मामले की गंभीरता देखते हुए एसपी प्रीति चंद...