Skip to main content

Posts

Showing posts from February 7, 2023

उधारी के रुपए लौटाने के बाद भी दे रहा था धमकी, दुकान में घुसकर तोड़फोड़ करने वाला गिरफ्तार

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। दुकान में घुसकर तोड़फोड करने व धमकाने का एक आरोपी को सोमवार रात को नोखा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी ईश्वरप्रसाद जांगिड़ ने बताया कि आरोपी सोनू उर्फ सुरेश ने शिकायतकर्ता के भाई मनीष जैन को उच्च ब्याज दर पर 15 लाख रुपए उधार लिए थे। मनीष जैन से एक भूखण्ड के मूल कागजात, हस्ताक्षर शुदा चार खाली चैक व स्टाम्प ले लिए थे। उधार लिए रुपए पैसे लौटाने के बाद भी आरोपी सोनू ने भूखण्ड के दस्तावेज, चैक व स्टाम्प वापस नहीं लौटाए। इनकी एवज में रुपयों की मांग कर रहा था। 1 फरवरी 2023 को आरोपी ने और रुपयों की वसूली के लिए परिवादी की दुकान में घुसकर तोड़ फोड़ की व धमकी दी थी। पुलिस ने सोनू उर्फ सुरेश बिश्नोई का दो दिन का पुलिस रिमांड लिया है। कार्यवाही में नोखा पुलिस के थानाधिकारी ईश्वरप्रसाद जांगिड़, एएसआई गोविंदसिंह, कानि जितेन्द्र शामिल रहे।

मिशन मोड पर हो डिवाइडरों की मरम्मत, रंग रोगन व सौंदर्यीकरण का काम- जिला कलक्टर

बीकानेर बुलेटिन मिशन मोड पर हो डिवाइडरों की मरम्मत, रंग रोगन व सौंदर्यीकरण का काम- जिला कलक्टर न्यास और निगम को समन्वय कर कार्य पूर्ण करने  के निर्देश राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव के लिए डॉ करणी सिंह स्टेडियम में तैयारियां जारी बीकानेर , 7 फरवरी।  जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने शहर के  मुख्य मार्गों के समस्त डिवाइडरों की मरम्मत, रंग रोगन व सौंदर्यीकरण का काम मिशन मोड पर करने के निर्देश दिए हैं । जिला कलक्टर ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में नगर निगम और नगर विकास न्यास अधिकारियों के साथ बैठक कर यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर से गुजरने वाले सभी मुख्य मार्गों पर बने डिवाइडरों की मरम्मत, रंग- रोगन के काम में इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना के श्रमिक नियोजित करते हुए इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता से करवाया जाए।   जिला कलक्टर ने कहा कि इस कार्य के लिए नगर निगम और नगर विकास न्यास समन्वय करते हुए कार्य करें। शहर के किसी भी डिवाइडर पर झाड़ झंकाड, टूट-फूट ना मिले । न्यास और निगम के वरिष्ठ अधिकारी कार्य की स्वयं मॉनिटरिंग करेंगे। जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कल...

लाखों की धोखाधड़ी और मारपीट करने का मामला दर्ज

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। सुदर्शना नगर निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली थाने में कुछ लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवादी बजरंग मोदी ने बताया कि उसने 14 लाख रुपए शराफत हुसैन को दिए थे। शराफत ने उन्हें बकाया रुपए देने के लिए अपने तेलीवाड़ा स्थित घर बुलाया। वहां पहुंचने पर शराफत हुसैन और जैनब बानो ने मारपीट करनी शुरू कर दी। इस बीच आरोपियों ने उससे सादे कागज पर हस्ताक्षर करवा लिए। परिवादी ने बताया कि इस संबंध में उसने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दी, लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की। उसे कोर्ट की शरण लेनी पड़ी।