Skip to main content

Posts

Showing posts from December 20, 2020

फोटोग्राफर एसोसिएशन संघ, जिला बीकानेर के चुनाव की तारीख फाइनल, सदस्यों को ये नोटिफिकेशन जारी

    बीकानेर@ फोटोग्राफर एसोसिएशन संघ, जिला बीकानेर के चुनाव की तारीख फाइनल आप सभी को सूचित करते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि हमारे संघ के चुनाव दिनांक 26 दिसंबर, 2020 को होना तय किया गया है तथा यह चुनाव तीन पदों के लिए होने हैं जो कि निम्नलिखित हैं - जिला अध्यक्ष, महासचिव एवं कोषाध्यक्ष। अध्यक्ष पद के लिए ₹11,000 RS, महासचिव पद के लिए ₹7,000 RSतथा कोषाध्यक्ष पद के लिए ₹ 7,000 RS नामांकन चुनाव राशि तय की गई है।    चुनाव की प्रक्रिया को क्रमबद्ध रखते हुए उम्मीदवार नामांकन के लिए दिनांक 21 दिसम्बर, 2020 और 22 दिसंबर, 2020 तय की गई है। इच्छुक बंधु उपरोक्त तय की गई।  दिनांक को दोपहर 03:00 बजे से लेकर शाम 05:00 बजे तक नामांकन करवा सकते हैं।  नामांकन करवाने का पता :- कार्यालय फोटोग्राफर एसोसिएशन संघ, रंगोली वीडियो, अलख सागर कुँए के पास, बोथरा कॉम्प्लेक्स के सामने, बीकानेर दिनांक 23 दिसंबर 2020, दोपहर 03:00 बजे से लेकर शाम 05:00 बजे तक नाम वापसी का समय तय किया गया है।        आप सभी संघ के सदस्यों से सहर्ष निवेदन है कि संघ के नए प्रारूप के लिए ह...

एम्बूलेंस मे बैठने से लेकर ठीक होकर लौटने तक सभी व्यवस्थाएं थीं सराहनीय मुरलीधर व्यास काॅलोनी की पारीक ने साझा किए कोविड अस्पताल के अनुभव

  बीकानेर@   डाॅक्टरों की देखभाल और जिला प्रशासन की अच्छी भूमिका की बदौलत कोरोना को हराकर सामान्य जीवन जीने लगी हूं। आॅक्सीजन लेवल कम होने के कारण घर से एम्बूलेंस में बैठकर जाने से लेकर लौटने तक की सभी सराहनीय व्यवस्थाओं के लिए सरकार एवं जिला प्रशासन का आभार जताती हूं।’ यह कहना है मुरलीधर व्यास काॅलोनी में रहने वाली संतोष पारीक का। वह 27 अक्टूबर को कोरोना पाॅजिटिव रिपोर्ट हुई। इस दौरान आॅक्सीजन लेवल लगातार कम हो रहा है। इस कारण कोविड अस्पताल भर्ती होना मुनासिफ समझा। उन्होंने बताया कि फोन करते ही एम्बूलेंस आ गई। एम्बूलेंस में भी आॅक्सीजन की व्यवस्था थी, जिससे आंशिक राहत मिली। अस्पताल पहुंचने के थोड़ी देर बाद ही इलाज चालू हो गया। सभी डाॅक्टरों ने अच्छी देखभाल की। दवाइयां समय पर मिलती रहीं। जिला प्रशासन की माॅनिटरिंग का आभार जताते हुए उन्हांेने कहा कि पूरी व्यवस्थाओं को बनाए रखने में जिला कलक्टर के नेतृत्व में प्रशासन की भूमिका अच्छी रही। प्रशासनिक अधिकारियों ने सफाई का जायजा लिया। खाने की गुणवत्ता को परखा। चाय और नाश्ता भी समय पर मिलता रहा। बुजुर्ग मरीजों के लिए दलिया की व्यवस्था...

अंतर्राष्ट्रीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा का शपथग्रहण समारोह

  बीकानेर रविवार 20.12.2020 को अंतर्राष्ट्रीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा का हुआ शपथ ग्रहण समारोह अंतर्राष्ट्रीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा के नवीन कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने ली शपथ रविवार को अंतर्राष्ट्रीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा की कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसके तहत शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन गुर्जर गौड़ भवन महर्षि गौतम मार्ग नई लाईन गंगाशहर में हुआ नवीन कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने समाज के हित में शपथ ली और सामाजिक गतिविधियों व कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया समाज की ओर से गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज की एकता और अखंड को लेकर शपथ ली साथ ही सामाजिक कार्यों को बढ़ावा देने का संकल्प सभी पदाधिकारियों द्वारा लिया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अंतर्राष्ट्रीय सचिव लखन शर्मा, अंतर्राष्ट्रीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा युवक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र गौतम रहे धर्मेंद्र गौतम ने कार्यक्रम मैं उपस्थित पदाधिकारियों व समाज बंधुओं का संबोधन करते हुये युवा वर्ग को संगठित होकर समाज विकास के कार्यों मैं भागीदारी निभाने का आग्रह किया इस दौरान लखन शर्मा ने ब्राह्मण समाज में शिक्षा...

अचानक पहुंची महापौर सुशीला क॔वर ने क्या किया कि हर कोई रह गया दंग

  बीकानेर@ महापौर की आकस्मिक उपस्थिति एवं खेल छोड़ स्वच्छता अभियान में शामिल हुए युवाओ ने ऑवर फॉर नेशन का उत्साह किया चौगुना -भयंकर सर्दी , अल सुबह महापौर ने भी किया एक घंटा सक्रिय श्रमदान - टीम ऑवर फॉर नेशन के हर रविवार होने वाले स्वच्छता अभियान के सदस्य् उस समय दंग रह गए जब उन्होंने बीकानेर की महापौर को सुबह सुबह अपने अभियान में एक सामान्य कार्यकर्त्ता की तरह श्रमदान करते देखा . टीम के लिए उत्साह की बात ये यह थी की महापौर ने पुरे समय मन लगा श्रमदान किया . टीम को इसकी कोई पूर्व सुचना नहीं थी . कोरोना लॉक डाउन के समय जब स्वच्छता अभियान बंद था , उस समय ऑवर फॉर नेशन ने " स्वच्छ घर ,स्वच्छ bharat प्रतियोगितथा रखी थी, जिसमे प्रतिभगी को अपने घर के बहर ही अपने परिवार के सथ सफई करनी थी और उसक वीडियो टीम को भेजना था. इसमें 455 लोगो ने वीडियो भेजे . जिसमे विजेता श्री उमेश सेवक एवं उपविजेता श्री अरुण चुम को श्रमदान स्थल पर  सम्मानित किया गया . पार्किंग स्थल पर क्रिकेट खेलने आये युवा भी खेल छोड़ कर स्वच्छता अभियान में शामिल हो गए . ऑवर ऑवर नेशन बीकानेर के प्रबुद् लोगो का समूह है जो स्वच्छत...

गहलोत सरकार के दो साल:- मुख्यमंत्री के विशेषाधिकारी लोकेश शर्मा ने जयपुर में किया पोस्टर का विमोचन,अशोक गहलोत फैन्स क्लब का तीन दिवसीय कार्यक्रम सम्पन्न

  बीकानेर/जयपुर, 20 दिसम्बर । मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर अशोक गहलोत फैन्स क्लब के फोल्डर का विमोचन मुख्यमंत्री के विशेषाधिकारी श्री लोकेश शर्मा ने जयपुर में किया। इस दौरान श्री शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार के कार्यकाल के पहले दो वर्ष जनसेवा को समर्पित रहे हैं। कोरोना की प्रतिकूल परिस्थितियों के बाजवूद मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रत्येक जिले में विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं। जनता से किए गए वादों को पूरा करना सरकार की प्राथमिकता है। अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति के कल्याण के लिए सरकार कृत संकल्प है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं एवं कार्यक्रमों से अंतिम छोर तक बैठा व्यक्ति लाभांवित हुआ है। इन दो वर्षों में सड़क और विद्युत तंत्र, पेयजल वितरण व्यवस्था और अधिक सृदृढ़ हुई है। इंदिरा रसोई योजना के तहत प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में जरूरतमंदों को 8 रुपये में भोजन की व्यवस्था की गई है। अब तक 1 करोड़ 15 लाख थाली इस योजना के तहत उपलब्ध करवाई गई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा 33 लाख निराश्रित एवं असहाय परिवारों को 3 ह...

कॉलेज शिक्षा में अब राजस्थानी साहित्य के व्याख्याता के 10-15 पदों पर होगी भर्ती, मंत्री भाटी ने किया वादा, काॅलेज आयुक्त को दिए निर्देश

  बीकानेर 20 दिसंबर 2020 । कहते हैं, राजस्थानी अगर दृढ़ निश्चय से जिस काम को करने की ठान ले, वो तब तक नही हारता जब तक वो उस मंजिल को नही पा नही लेता, कुछ यही सटीक शब्द राजस्थानी मोट्यार परिषद पर चरितार्थ हो रहे हैं, जिसमें परिषद द्वारा काॅलेज व्याख्याता भर्ती 2020 में राजस्थानी साहित्य विषय के नये पदों को सृजित करने की मांग को लेकर तीन दिन के लगातार अथक प्रयास की मेहनत आज रंग लाई। शनिवार को उच्च शिक्षा मन्त्री भंवर सिंह भाटी ने मोट्यार परिषद के बीकानेर संभाग महामंत्री सरजीत सिंह सहित प्रतिनिधि मंडल सदस्यों के सामने विभाग के अधिकारियों को मौके पर फोन स्पीकर पर करके कॉलेज व्याख्याता भर्ती में राजस्थानी साहित्य विषय के कम से कम 10-15 नए पदों पर भर्ती निकालने के आदेश दिए, वंही महाराजा गंगासिंह विश्विद्यालय में राजस्थानी साहित्य विषय का स्वतंत्र विभाग खोलकर जल्द पदों को भरने के सम्बंध में निर्देश दिए। मंत्री भाटी ने राजस्थानी मोट्यार परिषद के प्रतिनिधि मंडल को जरूरत पड़ने पर हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया । उल्लेखनीय है, विगत 16 दिसंबर को राजस्थानी मोट्यार परिषद के संभाग महामंत्री सरजीत सिंह...

कोरोना अपडेट:- 1089 सेम्पल से आये इतने पॉजिटिव इन इलाकों से

बीकानेर@ बीकानेर में कोरोना का प्रकोप खत्म नहीं हुआ है। अभी भी खतरा जारी है।अभी मिली जानकारी अनुसार बीकानेर में कल लिए गए 1089 सैम्पलिंग में से 9 कोरोना पाॅजिटिव मिलें हैं।बीकानेर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ बी एल मीणा से मिली जानकारी अनुसार बीकानेर में कोरोना पाॅजिटिव इन क्षेत्रों से आए सामने।

बीकानेर: सट्टा पर्ची करते युवक पुलिस शिकंजे में

  बीकानेर@   कोतवाली पुलिस ने पिछले काफी दिनों से अपने इलाके में सट्टा पची करने वालों पर शिकंजा सा कस दिया है। कोतवाली थानाधिकारी नवनीत सिंह ने गश्त करने वाली टीम व मुखबिर तंत्र को मजबूत करते हुए यह जानकारी जुटाने में लगे है कि इलाके में कहां कहा पर्ची सट्टे का खेल हो रहा है और कौन कौन इसमें लिप्त है।इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि रांगड़ी चौक में एक युवक पिछले काफी महिनों से सट्टे की पर्चियां का खेल करता है। इस पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए बंशलीला पुत्र ब्रजगेापाल भादाणी निवासी पुराना पोस्ट ऑफिस वाली गली रांगड़ी चौक को सम्पतसिंह हैड कानि ने दबोचा पुलिस ने उसके कब्जे से 690 रुपये व सट्टे की पर्चियां बरामद कर भादाणी के खिलाफ 13आरपीजीओ के तहत मामला दर्ज कर जांच मदनलाल हैड कांस्टेबल को दी गई है।

पीटीईटी चार वर्षीय पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु 21 दिसम्बर तक अंतिम मौका

  बीकानेर, 19 दिसम्बर । राजस्थान के समस्त राजकीय एवं निजी 4 वर्षीय बी.एड महाविद्यालयों में अब तक विभिन्न कारणों से प्रवेश से वंचित रहे अथवा ऐसे अभ्यर्थी जो केटेगरी, सब केटेगरी एवं जेण्डर के करेक्शन के कारण प्रवेश से वंचित रह गये थे अथवा रजिस्ट्रेशन शुल्क पांच हजार जमा करवा नहीं पाने के कारण काऊन्सिलिंग में भाग नहीं ले पाये थे। समन्वयक डाॅ. जी.पी.सिंह ने बताया कि ऐसे सभी अभ्यर्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए इन्हें एक अन्तिम अवसर प्रदान किया जा रहा है। ऐसे अभ्यर्थी पीटीईटी 2020 की अधिकृत वेबसाईट www.ptetdcb2020.com पर आॅनलाईन उपरोक्त त्रुटि संशोधन कर सकते हैं और वे महाविद्यालय का विकल्प 21 दिसम्बर तक भर सकते हैं। इसके पश्चात् अभ्यर्थियों को कोई अवसर प्रदान नहीं किया जायेगा।  

सरकारी पर्यवेक्षकों की निगरानी में होगी जयपुर व उदयपुर के प्राईवेट मेडिकल कॉलेजों में ज्वाईनिंग प्रक्रिया - चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री

  जयपुर 20 दिसंबर । चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा के निर्देशानुसार नीट काउंसलिंग-2020 में सफल अभ्यर्थियों को आवंटित निजी कॉलेजों में ज्वाईनिंग की प्रक्रिया सरकारी पर्यवेक्षकों की निगरानी में होगी। जयपुर व उदयपुर के सरकारी मेडिकल कॉलेजों से सबंधित प्राईवेट मेडिकल कॉलेजों में मॉप राउण्डिंग की ज्वाईनिंग पूर्ण तक की प्रक्रिया की देखरेख के लिए सबंधित सरकारी कॉलेज से दो पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई। डॉ शर्मा ने बताया कि ये पर्यवेक्षक आचार्य स्तर के फैकल्टी होंगे। जो कि प्रत्येक दिन सबंधित प्राईवेट कॉलेज में जाकर वहां यूजी कोर्सेज में ज्वाईन करने वाले, ज्वाईन नहीं करने वाले और ज्वाईन नहीं करने के कारण वाले अभ्यर्थियों की सूचना तैयार करेंगे। इसके बाद दोनों पर्यवेक्षकों के हस्ताक्षर और सबंधित कॉलेज प्राचार्य के हस्ताक्षर करवाकर रिपोर्ट चेयरमैन, नीट यू.जी काउंसलिंग बोर्ड एवं निदेशालय चिकित्सा शिक्षा विभाग, जयपुर को भिजवायी जाएगी। चिकित्सा मंत्री के निर्देश के बाद चिकित्सा शिक्षा, आयुक्त, शिवांगी स्वर्णकार ने पर्यवेक्षकों की टीम गठित करने के सबंध मेें आदेश जारी कर दिए है। स्वर्...

बीकानेर:- बकाया किस्तों पर ब्याज माफी छूट 31 दिसम्बर तक

  बीकानेर,19 दिसम्बर । आई जी एन पी  उपनिवेशन क्षेत्र की समस्त परियोजनाओं के काश्तकार(सभी श्रेणी के आवंटियों  तथा सामान्य आवंटन, विशेष आवंटन, लघु व् मध्यम आवंटन आदि) को कृषि भूमि आवंटन पेटे  31 दिसंबर  तक की समस्त बकाया किश्ते एक मुश्त जमा करवाने पर देय ब्याज में 50 प्रतिशत एवं शेष आगामी समस्त किश्ते  31 दिसंबर तक एक मुश्त जमा करवाये जाने पर देय ब्याज में शत-प्रतिशत छूट की सुविधा  31 दिसम्बर तक दी गयी है। तहसीलदा लूणकरनसर शिव प्रसाद गौड ने बताया कि तहसील कार्यालय द्वारा समस्त बाकीदारों को निर्धारित अवधि में राशि जमा करवाने एवं ब्याज माफ़ी छूट का लाभ उठाने हेतु पटवार मंडलवार कार्य-योजना का निर्धारण कर पटवारीगणों को ग्रामीण क्षेत्रो में व्यापक प्रचार-प्रसार तथा निर्धारित अवधि में राशि जमा करवाने हेतु बाकीदारों को प्रोत्साहित करने एवं भू-अभिलेख निरीक्षकों को पटवारीगणों के कार्यों की मॉनिटरिंग कर प्रगति सूचना प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया।

गहलोत के खास नेता जेडीए चेयरमैन सोलंकी को एसीबी ने भ्रष्टाचार के 4 मामलों में लगाई एफआर

  जोधपुर की राजनीति में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सबसे खास सिपहसालार माने जाने वाले नेता जेडीए के पूर्व चेयरमैन राजेन्द्र सोलंकी को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ( एसीबी ) से बड़ी राहत मिली है। एसीबी को प्रदेश में भाजपा शासन काल में सोलंकी के जिन विकास कार्यों में भ्रष्टाचार की बू आ रही थी अब उन्हीं मामलों को जन उपयोगी मानते हुए उन्हें क्लीन चिट प्रदान कर दी है। एसीबी ने कोर्ट में इन चारों मामलों में एफआर पेश कर दी है। इन चार में से दो मामलों में सेशन न्यायालय ( भ्रष्टाचार निवारण प्रकरण ) ने एफआर स्वीकार कर ली, जबकि दो मामलों की एफआर को इंतज़ार परिवादी रखा गया है। एक बार फिर प्रदेश में कांग्रेस सत्ता में आ गई और गहलोत मुख्यमंत्री बने। गहलोत के कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने तक मामला दबा रहा। इस बीच 3 दिसम्बर को एसीबी ने कोर्ट में चारों मामलों में एफआर लगा कोर्ट में पेश कर दी। कोर्ट ने चार में से दो मामलों में एफआर को स्वीकार कर लिया। जबकि सोलंकी से जुड़े एक मामले व अन्य अधिकारियों से जुड़े दूसरे मामले में एसीबी की एफआर को इंतजार परिवादी में डाल दिया। यानि कुछ दिन तक परिवादी का इंतजार क...

भांग ठेके के विरोध में दो गुट आमने-सामने,गाडिय़ों में तोडफ़ोड़

  बीकानेर@  कोटगेट थाना क्षेत्र में रविवार सुबह दो गुट आपस में भिड़ गए। जिसमें कुछ लोगों ने गाडिय़ों को भी काफी नुकसान पहुंचाया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रिखब मेडिकल स्टोर के पास यह घटना हुई। बताया जा रहा है कि भांग ठेके के विरोध में दो गुट आमने-सामने हो गए। गाडिय़ों में तोडफ़ोड़ करने में एक हिस्ट्रीशीटर का नाम सामने आ रहा है। फिलहाल दोनों पक्ष के लोग पुलिस थाने पहुंचे हुए है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बीकानेर:- भीषण सड़क हादसा,कार-मिनी ट्रक की भिड़ंत,तीन की मौत

  बीकानेर।   जिले के नापासर थाना इलाके में एक जबरदस्त सड़क हादसा हुआ है। जिसमें तीन जनों की मौके पर ही मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार जयपुर रोड स्थित नौरंदेसर के पास रविवार अलसुबह एक कार और मिनी ट्रक में आमने-सामने जबर्दस्त टक्कर हो गई।हादसे में कार में सवार तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि तीन जने घायल हुए हैं। घायलों को पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर भिजवाया गया है। हादसे की सूचना मिलने के बाद नापासर एसएचओ जगदीश पाण्ढार व हैडकांस्टेबल राजेश मौके पर पहुंचे। एसएचओ पाण्ढार ने बताया कि मिनी ट्रक में प्रचून का सामान भरा था जो बीकानेर से जयपुर की तरफ जा रहा था। कार बीकनेर से जयपुर की तरफ जा रही थी। दोनों वाहनों में भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा ट्रक के नीचे  घुस गया।  कार सवार तीन जनों की मौके पर ही मौत हो गई। कार चालक और उसके पास बैठा व्यक्ति कार में फंस गया, जिसे कार के गेट तोड़कर बमुश्किल बाहर निकाला गया। पुलिस के अनुसार मृतक गाजियाबाद के निवासी बताते हैं, जिनकी अभी तक नाम-पता नहीं चला है। शवों को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया जा रहा है

अन्तरराष्ट्रीय पावर लिफ्टर बालकृष्ण पुरोहित को ऊर्जा मंत्री डाॅ कल्ला ने किया सम्मानित

  बीकानेर।  नत्थूसर गेट के बाहर स्थित औझा सत्संग भवन में शनिवार को बारहगुवाड़ चौक की ओर से रखे गए कार्यक्रम में अन्तरराष्ट्रीय पावर लिफ्टर बालकृष्ण पुरोहित का ऊर्जा मंत्री डाॅ बी डी कल्ला ने माला एवं साफा पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डाॅ कल्ला ने कहा कि वर्ल्ड चैम्पियन बालकृष्ण ने पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीत कर बीकानेर का नाम रोशन किया है इसलिए मैं बधाई देता हूं और आगे ओलम्पिक में भी मेडल लेकर आए ऐसी कामना करता हूँ। उन्होंने बेहतर स्वास्थ्य के लिए सभी को योग करने की सलाह दी। साथ ही बच्चों से टीवी देखते हुए खाना खाने से होने वाले नुकसान को लेकर चेताया। इससे पहले कार्यक्रम में डाॅ कल्ला सहित अतिथियों का माला व साफे से सम्मानित किया गया। पार्षद दुर्गादास छंगाणी ने सभी से कोरोना गाइडलाइन की पालना के लिए आग्रह करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। पावर लिफ्टर बालकृष्ण के पिता चन्द्र प्रकाश पुरोहित ने आगन्तुकों का आभार जताया। कार्यक्रम में के. के. छंगाणी, विक्रम बिस्सा,  बीकानेर खेल सचिव शकील अहमद, पहलवान नू महाराज,  सरला देवी पुरोहित, राधा देवी पुरोहित...

देश में लगातार 7वें दिन 30 हजार से कम मामले आए, 33 राज्यों में 20 हजार से कम एक्टिव केस

  नई दिल्ली : भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों में पहले से गिरावट दर्ज की जा रही है. अब ब्राजील, रूस, ब्रिटेन जैसे देशों में भारत से ज्यादा मामले आ रहे हैं. भारत में लगातार 7वें दिन 30 हजार से कम कोरोना केस दर्ज किए गए. पिछले 24 घंटे में 26,624 नए संक्रमित मरीज आए हैं. वहीं 341 लोग कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए. अच्छी बात ये है कि बीते दिन 29,690 मरीज कोरोना से ठीक भी हुए हैं. देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1 करोड़ के पार पहुंच गया है. संक्रमितों का आंकड़ा 1 करोड़ के पार स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 1 करोड़ 31 हजार हो गए हैं. इनमें से अब तक एक लाख 45 हजार 477 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है. कुल एक्टिव केस घटकर तीन लाख 5 हजार हो गए. अब तक कुल 95 लाख 80 हजार लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं. देश में 16 करोड़ से ज्यादा कोरोना टेस्ट भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक, 18 दिसंबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 16 करोड़ 11 लाख कोरोना के सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 11 लाख सैंपल कल टेस्ट किए गए. देश में पॉजि...

एमजीएसयू के इतिहास विभाग में हुई राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित आधुनिक भारतीय इतिहास में धर्मनिरपेक्षता के लिए पहचाने गए लखनऊ के नवाब : इतिहासकार रवि भट्ट

बीकानेर@ इतिहासकार एवं स्तम्भकार रवि भट्ट ने कहा कि देश में इंजीनियर, डॉक्टर, साहूकार आदि की गलती का खामियाजा कुछ सौ या हजार लोग भोगते हैं किन्तु इतिहासकार गलत लिखता है तो इसका खामियाजा पीढ़ी दर पीढ़ी भोगा जाता है और हिन्दू मुस्लिम का मसला इसका ज्वलंत उदाहरण है। किन्तु लखनऊ के नवाब आधुनिक इतिहास में सदैव धर्मनिरपेक्षता के लिए जाने गए। श्री भट्ट शुक्रवार को महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय में इतिहास विभाग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय वेबिनार में ‘‘डायनेस्टिक इवोल्युशन ऑफ द नवाब्स ऑफ लखनऊ‘‘ विषय पर मुख्य अतिथि एवं वक्ता के रूप में व्याख्यान दे रहे थे। उन्‍होने अवध के राजनैतिक पहलू से हटकर सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक और कलात्मक पक्षों को विस्तारपूर्वक रखा। वेबिनार समन्वयक, इतिहास विभाग की सहायक आचार्य डॉ. मेघना शर्मा ने संगोष्ठी का संचालन करते हुए मुख्य वक्ता का परिचय देते हुए कहा कि लखनऊ नफासत, नज़ाकत और तहजीब के लिए अपनी एक अलग पहचान रखता है और आधुनिक भारतीय इतिहास के विकास चरणों में लखनऊ (अवध) के नवाब की महत्वपूर्ण भूमिका दर्ज रही है। स्वागत भाषण विभागाध्यक्ष व वेबिनार निदेशक डॉ अंबिका ढाका ...