Skip to main content

गहलोत सरकार के दो साल:- मुख्यमंत्री के विशेषाधिकारी लोकेश शर्मा ने जयपुर में किया पोस्टर का विमोचन,अशोक गहलोत फैन्स क्लब का तीन दिवसीय कार्यक्रम सम्पन्न

 


बीकानेर/जयपुर, 20 दिसम्बर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर अशोक गहलोत फैन्स क्लब के फोल्डर का विमोचन मुख्यमंत्री के विशेषाधिकारी श्री लोकेश शर्मा ने जयपुर में किया।

इस दौरान श्री शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार के कार्यकाल के पहले दो वर्ष जनसेवा को समर्पित रहे हैं। कोरोना की प्रतिकूल परिस्थितियों के बाजवूद मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रत्येक जिले में विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं। जनता से किए गए वादों को पूरा करना सरकार की प्राथमिकता है। अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति के कल्याण के लिए सरकार कृत संकल्प है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं एवं कार्यक्रमों से अंतिम छोर तक बैठा व्यक्ति लाभांवित हुआ है। इन दो वर्षों में सड़क और विद्युत तंत्र, पेयजल वितरण व्यवस्था और अधिक सृदृढ़ हुई है। इंदिरा रसोई योजना के तहत प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में जरूरतमंदों को 8 रुपये में भोजन की व्यवस्था की गई है। अब तक 1 करोड़ 15 लाख थाली इस योजना के तहत उपलब्ध करवाई गई है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा 33 लाख निराश्रित एवं असहाय परिवारों को 3 हजार 500 रुपये प्रति  परिवार की दर से 1 हजार 144 करोड़ की सहायता उपलब्ध करवाई गई है। किसानों के लिए 2 हजार करोड़ रुपये का कृषक कल्याण कोष स्थापित किया गया है। पचपदरा की रिफाइनरी निर्माण पर अब तक 5 हजार करोड़ रुपये व्यय हुए हैं और 25 हजार करोड़ रुपये के कार्यादेश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए कार्य किए गए हैं। इन कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना जरूरी है, जिससे और अधिक पात्र लोग इन योजनाओं का लाभ उठा सकें। उन्होंने क्लब के कार्यों की सराहना की।

क्लब संयोजक ऋषि कुमार व्यास ने कहा कि मुख्यमंत्री गहलोत के जनहितकारी निर्णयों से आमजन में सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है। कोरोना काल की चुनौती के दौरान मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राजस्थान का प्रबंधन पूरे देश में सबसे बेहतर रहा। आज प्रदेश की मेडिकल व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ हुई है। उन्होंने कहा कि क्लब द्वारा गहलोत सरकार की योजनाओं और कांग्रेस की रीति-नीति को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने के सतत प्रयास किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम समन्वयक श्रवण कुमार रंगा ने बताया कि गहलोत सरकार के कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने पर क्लब द्वारा तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए गए। पहले दिन कोरोना विजेता परिवारों का सम्मान, दूसरे दिन मास्क वितरण एवं मास्क न पहनने वालों को ‘गांधीवादी’ तरीके समझाइश की गई। इसी श्रृंखला में तीसरे दिन फोल्डर का विमोचन किया गया। इस दौरान योगेश ओझा, राकेश उपाध्याय और बजरंग मारू उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।