Skip to main content

कॉलेज शिक्षा में अब राजस्थानी साहित्य के व्याख्याता के 10-15 पदों पर होगी भर्ती, मंत्री भाटी ने किया वादा, काॅलेज आयुक्त को दिए निर्देश

 


बीकानेर 20 दिसंबर 2020 । कहते हैं, राजस्थानी अगर दृढ़ निश्चय से जिस काम को करने की ठान ले, वो तब तक नही हारता जब तक वो उस मंजिल को नही पा नही लेता, कुछ यही सटीक शब्द राजस्थानी मोट्यार परिषद पर चरितार्थ हो रहे हैं, जिसमें परिषद द्वारा काॅलेज व्याख्याता भर्ती 2020 में राजस्थानी साहित्य विषय के नये पदों को सृजित करने की मांग को लेकर तीन दिन के लगातार अथक प्रयास की मेहनत आज रंग लाई।


शनिवार को उच्च शिक्षा मन्त्री भंवर सिंह भाटी ने मोट्यार परिषद के बीकानेर संभाग महामंत्री सरजीत सिंह सहित प्रतिनिधि मंडल सदस्यों के सामने विभाग के अधिकारियों को मौके पर फोन स्पीकर पर करके कॉलेज व्याख्याता भर्ती में राजस्थानी साहित्य विषय के कम से कम 10-15 नए पदों पर भर्ती निकालने के आदेश दिए, वंही महाराजा गंगासिंह विश्विद्यालय में राजस्थानी साहित्य विषय का स्वतंत्र विभाग खोलकर जल्द पदों को भरने के सम्बंध में निर्देश दिए। मंत्री भाटी ने राजस्थानी मोट्यार परिषद के प्रतिनिधि मंडल को जरूरत पड़ने पर हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया ।


उल्लेखनीय है, विगत 16 दिसंबर को राजस्थानी मोट्यार परिषद के संभाग महामंत्री सरजीत सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने राजस्थानी भाषा को दुसरी राजभाषा बनाने, काॅलेज व्याख्याता भर्ती 2020 में राजस्थानी साहित्य विषय के पद इसी विज्ञप्ति में शामिल करने, राजस्थानी साहित्य के नये पदों को सृजित करने सहित मांगों को लेकर सर्किट हाउस में भंवर सिंह भाटी उच्च शिक्षा मन्त्री से मुलाकात कर ज्ञापन दिया था।जिस पर मंत्री भाटी ने जल्द ही इन मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया था। शनिवार रात को इन माँगो को पूरा करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए भाटी ने अधिकारियों को निर्देश दिये।


इन मांगों को लेकर भाग दौड़ करने वाले प्रतिनिधि मंडल में बीकानेर संभाग महामंत्री सरजीत सिंह, बीकानेर परिषद उपाध्यक्ष मुकेश रामावत, महासचिव प्रशान्त जैन, सलाहकार भरतदान चारण व रामावतार उपाध्याय, कोषाध्यक्ष राजेश चौधरी, शंकर दान चारण, राजुनाथ, सुरेन्द्र सहित मोट्यार परिषद के सदस्यों की मजबूत भूमिका रही।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।