बीकानेर बुलेटिन भाजपा बीकानेर देहात परिवार ने पुष्पांजलि अर्पित की एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित उपाध्याय एक मजबूत और सशक्त भारत के पक्षधर थे- जिलाध्यक्ष सारस्वत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिंतक व संगठनकर्ता और भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष के साथ भारत की सनातन संस्कृति व विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद नामक विचारधारा प्रदान करने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया। आज भारतीय जनता पार्टी देहात कार्यालय समतानगर कृषि मंडी के सामने बीकानेर मे भाजपा परिवार द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की गई। भाजपा जिलामंत्री एव मीडिया प्रभारी देवीलाल मेघवाल ने बताया कि भाजपा परिवार के परम पूज्य पंडित जी की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाते हुए उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा करने हेतु कार्यक्रम रखा गया। देहात जिला अध्यक्ष ताराचंद सारस्वत ने उनकी जीवनी के बारे में बताया और कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा में लाने के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाले हमारे...
Live news,बीकानेर का लोकल चैनल, हर पल की खबरें आप तक