Skip to main content

_म्हारी सरकार- सुणो मायड़ राजस्थानी भासा री पुकार

बीकानेर बुलेटिन





प्रत्येक व्यक्ति की पहचान उसकी मातृभाषा से होती है, इसमें समाज के कला, संस्कृति,साहित्य ,संस्कार, इतिहास आद जुड़े होते हैं राजस्थान की मातृभाषा राजस्थानी अपने ही घर में बेगाने होती जा रही है | राजस्थानी को प्रदेश की राजभाषा मनाने की मांग प्रदेशवासी लंबे समय से कर रहे हैं इसी मांग को लेकर राजस्थानी मोटियार परिषद और राजस्थानी छात्र मोर्चा के पदाधिकारियों के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने राजस्थान सरकार कें मुख्य सचिव निरंजन आर्य, उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी,राजस्व मंत्री हरीश चौधरी,पूर्व कॉग्रेस प्रदेशाध्यक्ष, पूर्व उपमुख्यमंत्री टोंक विधायक सचिन पायलट,किशनपोल सें कॉग्रेस विधायक अमिन कागजी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां, प्रतिपक्ष उपनेता,चुरू भाजपा विधायक राजेन्द्र सिंह राठौड़,पूर्व चिकित्सा मंत्री नवलगढ़ विधायक डॉ राजकुमार शर्मा,जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग , रतनगढ़ विधायक अभिनेष महर्षि, खींवसर रालोपा विधायक नारायण बेनिवाल,पीसीसी सदस्य सुमेर सिंह चारण से मुलाकात कर 120 मौजूदा विधायको के  राजस्थानी को राजभाषा बनाने के मुख्यमंत्री को भेजे पत्रो की प्रतियो सहित बगैर संवैधानिक मान्यता के गोवा, छतीसगढ़ राज्यो में जिन भाषाओ को राजभाषा बनाई गई उन  अध्यादेशो की प्रतियां सौंपी | समस्त जनप्रतिनिधियों नें प्रतिनिधि मंडल को विश्वास दिलाया की आपकी मांगो को मौजूदा बजट सत्र में राज्य सरकार के समक्ष सदन में रखा जायेगा ओर पूर्ण करवाया जायेगा |

राजस्थानी भाषा प्रतिनिधि मंडल नें निम्न मांगो को जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखा |

1- राजस्थानी भाषा को प्रदेश की राजभाषा बनाना
2- प्राथमिक शिक्षा मातृभाषा राजस्थानी भाषा में देना 
3-प्रदेश के समस्त विश्वविद्यालयों में राजस्थानी भाषा का स्वतंत्र विभाग स्थापित करना 
4-प्रदेश के कम सें कम 100 राजकीय महाविद्यालय में स्नातक स्तर पर राजस्थान साहित्य विषय शुरू करना ओर अधिक से अधिक प्रस्ताव मंगवाना |
5- प्रदेश के समस्त जिला और तहसील मुख्यालयों के राउमावि- राबाउमावि में कक्षा 11-12 में कला वर्ग के अंतर्गत राजस्थानी साहित्य विषय शुरू करना ओर अधिक सें अधिक राजस्थानी साहित्य के प्रस्ताव मंगवाना |
6-जिन राजकीय महाविद्यालयो,  राउमावि सें राजस्थानी साहित्य विषय संचालित करने के प्रस्ताव सम्बधित विभागो को  प्राप्त हुऐ है वहाँ सें विषय सचालन के आदेश किये जाये |
7-राजस्थानी साहित्य के रिक्त कॉलेज सहायक आचार्य,स्कूल व्याख्याता के रिक्त पदों को भरा जाए |
8- राजस्थान सिविल सर्विसेज में अंग्रेजी के पेपर में 50% राजस्थानी भाषा का पाठ्यक्रम जोड़ा जाये |
9- राजस्थान की समस्त प्रतियोगी परीक्षाओ में राजस्थानी भाषा के पाठ्यक्रम को राजस्थानी माध्यम में शामिल किया जाये |
8- 21 फरवरी अन्तराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस को प्रदेश में राजस्थानी भाषा दिवस घोषित करना |








 कांग्रेस प्रवक्ता सुमेरसिंह चारण अजमेर,प्रशात जैन,भरतदान चारण बीकानेर,जगदीश मेघवाल मेघवाल जोधपुर,मगराज मेघवाल बाड़मेर,डॉ शिवसिंह पालावत,अम्बरीश वर्धन जयपुर,महावीर मूंढ,कुलदीप सिंह राजपुरोहित चुरू,अनुज गोदारा हनुमानढ़,सावरमल कुमावत सीकर,कानाराम सिंघल जालोर, सुरेन्द्र स्वामी श्रीगंगानगर,रामसिंह नागोर,भव्यांश मेवाड़ उदयपुर,राजकुमार धोलपुर,भगतसिंह अजमेर आद प्रतिनिधि मंडल में शामिल रहे |

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।