Skip to main content

राजस्थान के भी सभी रोड टोल प्लाजा को टोल मुक्त करवाया जाएगा।

बीकानेर बुलेटिन



जयपुर। कृषि कानूनों को लेकर जारी किसान आंदोलन राजस्थान में भी जोर पकड़े हुआ है। इसी क्रम में संयुक्त किसान मोर्चा ने आंदोलन को और गति देते हुए चार दिन के कार्यक्रमों की घोषणा की है। आगामी रुपरेखा के तहत कल से राजस्थान के सभी टोल नाकों को टोल मुक्त किया जाना तय हुआ है। इनके अलावा पुलवामा शहीदों की याद में कैंडल मार्च, किसान नेता सर छोटूराम जयंती पर किसान एकजुटता कार्यक्रम और रेलें रोककर प्रदर्शन भी शामिल किये गए हैं।
शुरुआत किसान बहुल क्षेत्रों के टोल नाकों से
मोर्चा ने भले ही सम्पूर्ण राजस्थान में कल से टोल नाकों को टोल मुक्त करने का एलान कर दिया है, लेकिन पदाधिकारियों का कहना है कि शुरूआती चरण में प्रदेश के किसान बहुल क्षेत्रों से जुड़े टोल नाकों को टोल मुक्त करवाने की कवायद की जायेगी।मोर्चा से जुड़े राजस्थान के किसान नेता हिम्मत सिंह गुर्जर ने कहा कि कल से सीकर, गंगानगर और हनुमानगढ़ सहित अन्य किसान बहुल क्षेत्रों में बने टोल नाकों को मुक्त किये जाने की कोशिश रहेगी।
शांतिपूर्ण रहेगा आंदोलन जोर-ज़बरदस्ती नहीं
किसान नेता हिम्मत सिंह ने दावा किया है कि प्रदेश में किसान आंदोलन पूरी तरह से शांतिपूर्ण रहेगा। नाकों पर पहुंचकर आंदोलनकारी किसान सरकार के विरोध में प्रदर्शन करेंगे और शांतिपूर्ण तरीके से टोल नाकों को टोल फ्री किये जाने की कोशिश करेंगे। जबरन टोल नाकों को टोल मुक्त नहीं किया जाएगा।
किसान नेताओं को दी गई जि़म्मेदारी
किसान नेता हिम्मत सिंह ने बताया कि शाहजहांपुर बॉर्डर पर जारी किसान आंदोलन में राजस्थान के विभिन्न संगठनों के किसान नेता और बड़ी संख्या में किसान मौजूद हैं। इन सभी संगठनों और नेताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर टोल नाकों को टोल मुक्त करने की जि़म्मेदारी दी गई है।
उन्होंने बताया कि शुरूआती चरण में कुछ नाकों को टोल मुक्त किया जाएगा। जबकि शेष नाकों पर धरना-प्रदर्शन कर कृषि कानून का विरोध किया जाएगा। इस बीच किसान आंदोलन को समर्थन देने की अपील और समझाइश भी लोगों से की जायेगी।
ये रहेंगे किसान आंदोलन के आगामी कार्यक्रम
– 12 फरवरी- राजस्थान के भी सभी रोड टोल प्लाजा को टोल मुक्त करवाया जाएगा।
– 14 फरवरी- पुलवामा हमले में शहीद जवानों के बलिदान को याद करते हुए देशभर में कैंडल मार्च व मशाल जुलूस व अन्य कार्यक्रम

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।