Skip to main content

Posts

Showing posts from April 8, 2021

बीकानेर: देहज के लिये करता था परेशान, पति हुआ गिरफ्तार

बीकानेर बुलेटिन पुलिस थाना महिला बीकानेर में दिनांक/19.03.2021 को  जमीला पत्नी शहबाज पुत्री मोहम्मद सलीम जाति मुसलमान निवासी उदासर फांटा तिलकनगर वार्ड नम्बर 10, बीकानेर महिला थाना में  उपस्थित होकर अपने पति शहबाज सास बिस्मिल्लाह ससुर चोरू खां ननंद नसरत और जन्नत के विरुद्ध खिलाफ दहेज की मांग को लेकर प्रकरण दर्ज करवाया था जिसमें बाद अनुसंधान श्री सुरेन्द्र कुमार पुनि थानाधिकारी ने दिनांक 07.04.2021 को आरोपी शहबाज पुत्र चोरूखान निवासी बान्द्रा बास नई मस्जिद के पास से गिरफ्तार किया।

बीकानेर:अवैध डोडा पोस्त सप्लायर गिरफ्तार

बीकानेर बुलेटिन श्री डूंगरगढ़ थाना पुलिस ने तोलियासर रोही से आरोपी संतोष उर्फ सत्यनारायण को  दिनांक 07-12-2020  गिरफ्तार कर 9 किलो अवैध डोडा पोस्त बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान नापासर थानाधिकारी जगदीश पाण्डर को सौंपी थी,आरोपी को अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त सप्लाई करने के आरोपी करणी सिंह पुत्र मांगू सिंह निवासी जठेरा पुलिस थाना सुरपालिया नागौर की गिरफ्तारी व प्रकरण के शीघ्र निस्तारण के लिए एसपी प्रीति चंद्रा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर शैलेन्द्र सिंह इन्दोरिया, वृताधिकारी सदर पवन कुमार भदौरिया के सुपरविजन में नापासर एसएचओ जगदीश पाण्डर ने मय टीम आरोपी को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया है,मुलजिम से अनुसंधान जारी है,टीम में कानि खेमाराम,कानि सीताराम का विशेष योगदान रहा।

बीकानेर में कोविड टीकाकरण का आंकड़ा तीन लाख पार, एमसीएचएन डे के बावजूद 15,655 का किया टीकाकरण

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 8 अप्रैल। कोविड-19 टीकाकरण महा अभियान में बीकानेर जिले ने गुरुवार को तीन लाख डोज के अहम पड़ाव को पार कर लिया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुकुमार कश्यप ने बताया कि जिला कलेक्टर नमित मेहता के नेतृत्व व निर्देशन में जिले में अब तक कोरोना वैक्सीन की कुल 3,00,364 डोज लगाई जा चुकी है। इसमें 2,58,462 व्यक्तियों को वैक्सीन की पहली जबकि 41,902 को दोनों डोज लगाई जा चुकी है। इसमें सर्वाधिक हिस्सा 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों का रहा है। कुल 1,28,657 बुजुर्गों को पहली जबकि 14,683 को दोनों डोज दी गई है। इसी प्रकार 45 से 60 वर्ष आयु के 98,682 व्यक्तियों को वैक्सीन की पहली जबकि 4,885 को दोनों डोज दी जा चुकी है। बात करें स्वास्थ्य कर्मियों की तो 13,992 को पहली व 10,719 को दोनों डोज और फ्रंट लाइन वर्कर्स में 17,023 को पहली व 11,723 को दोनों डोज देकर टीकाकरण पूर्ण कर लिया गया है। इसके लिए जिले में अब तक 3,546 सत्र आयोजित किए गए हैं। जयपुर निदेशालय से आए निरीक्षण दल में शामिल अतिरिक्त निदेशक डॉ राजा चावला, यूनिसेफ के शशांक सविता व यूएनडीपी के योगेश शर्मा ने गुर...

जिला कलक्टर देर रात निकले सिटी राउंड पर, कोविड एडवाइजरी की पालना का लिया जायजा

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 8 अप्रैल। जिला कलेक्टर नमित मेहता ने गुरूवार देर रात पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ शहरी क्षेत्र का दौरा किया और कोविड एडवाइजरी की पालना का जायजा लिया। जिला कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट से होते हुए केईएम रोड, कोटगेट, जोशिवाड़ा, दाऊजी रोड, सोनगिरि कुआं, जस्सूसर गेट, चौखूंटी पुलिया, हेड पोस्ट ऑफिस, अलख सागर रोड, तुलसी सर्किल सहित विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने कहा कि रात्रि 9 बजे बाजार बंद किए जाने के आदेशों की शत-प्रतिशत पालना की जाए। सम्बंधित एरिया मजिस्ट्रेट प्रतिदिन रात्रि 8.30 बजे अपने-अपने क्षेत्रों का दौरा करें और एडवाइजरी की पालना सुनिश्चित करवाएं। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा एडवाइजरी की पालना नहीं करने वालों के खिलाफ चालान और प्रतिष्ठानों के सीजिंग की कार्यवाही को बढ़ाया जाए।  इस दौरान प्रशिक्षु आईएएस कनिष्क कटारिया, अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) अरुण प्रकाश शर्मा, पुलिस अधीक्षक शहर शैलेन्द्र सिंह इन्दोलिया, सहायक आयुक्त (उपनिवेशन) कन्हैया लाल सोनगरा, उपखण्ड अधिकारी मीनू वर्मा, जागरूकता अभियान के समन्वयक राजेन्द...

राजस्थान:अब दुपहिया वाहन की खरीद पर मिलेगा निःशुल्क हेलमेट - परिवहन मंत्री

बीकानेर बुलेटिन परिवहन मंत्री श्री प्रताप सिंह खाचरियावास की पहल - प्रदेश के सभी वाहन डीलर्स को दिये निर्देश - मंत्री ने कहा, सड़क सुरक्षा के लिए राज्य सरकार है प्रतिबद्ध   जयपुर, 8 अप्रेल। परिवहन मंत्री श्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने दुपहिया वाहन खरीदने वालों को खुशखबरी दी है। राजस्थान में अब दुपहिया वाहन क्रेताओं को निःशुल्क एक हेलमेट मिलेगा। इसके लिए मंत्री श्री खाचरियावास ने जनहित के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अब विभाग द्वारा प्रदेश के सभी वाहन डीलर्स को निर्देश जारी किये जा रहे है।  श्री खाचरियावास ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में राज्य सरकार सड़क सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। सड़क दुर्घटनाओं, उनमें घायलों और मृतकों की संख्या में कमी लाना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है।  उन्होंने बताया कि निम्न आय वर्ग, युवाओं, विद्यार्थियों आदि की सुरक्षा की दृष्टि से जनहित में दुपहिया यान की बिक्री के साथ एक हेलमेट उपलब्ध कराये जाने के लिए सभी डीलर्स को निर्देशित किया जा रहा है।  मंत्री ने बताया कि समस्त डीलर्स को एक अप्रेल 2020 से यह निर्देश प्रदान किये ज...

कोरोना अपडेट:गुरुवार को 69 पॉजिटिव आये इन इलाकों से

बीकानेर बुलेटिन गुरुवार शाम को जारी  लिस्ट में 69 कोरोना पाॅजीटिव मरीज रिपोर्ट हुए हैं। यह रोगी तिलक नगर, नाल, उदासर, देशनोक, गंगाशहर, पूगल रोड‌, बंगला नगर, नोखा,रानी बाजार , श्री डूंगरगढ़, नोखा व परकोटे क्षेत्र से आए हैं।

वेटरनरी विश्वविद्यालय में कोरोना वैक्सीनेशन कैंप में 107 को लगा टीका

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 8 अप्रेल। वेटरनरी विश्वविद्यालय में गुरूवार को आयोजित कोरोना वैक्सीनेशन कैंप में 107 जनों का टीकाकरण किया गया। सिटी डिस्पेंसरी नम्बर 5 से डॉ. आर.के. गुप्ता के संयोजन में डॉ. बिंदू गर्ग और ए.एन.एम. संतोष वर्मा द्वारा कोविड-19 की गाईड लाइन की पालना करते हुए सफलतापूर्वक टीकाकरण किया गया। वेटरनरी कॉलेज के अधिष्ठाता प्रो. आर.के. सिंह और अनुसंधान निदेशक प्रो. हेमंत दाधीच ने कैंप की तमाम व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वेटरनरी विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. एस.सी. गोस्वामी ने कैंप में कोविड गाईड लाइन की पालना को सुनिश्चित किया। वेटरनरी कॉलेज के सहायक प्राध्यापक डॉ. एन.एस. राठौड़ ने बताया कि कैंप में वेटरनरी विश्वविद्यालय के स्टाफ सहित आस-पास की कालोनियों करणीनगर, गांधीनगर, पत्रकार कालोनी और कैलाशपुरी के लोगों ने कोरोना रोधक टीका लगवाया। शिविर में डॉ. एस.पी. जोशी, डॉ. नीरज कुमार शर्मा, चंद्रेश कपूर और जयकिशन प्रजापत ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया।

चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना: जिला मुख्यालय से लेकर गांव-गांव तक लगेंगे शिविर,प्रत्येक पात्र परिवार का करवाएंगे पंजीकरण

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 8 अप्रैल। मुख्यमंत्री चिंरजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत जिले के प्रत्येक परिवार को कैशलेश इलाज के लिए पांच लाख रुपये तक की स्वास्थ्य बीमा का लाभ मिले, इसके लिए जिला मुख्यालय से लेकर गांव-गांव में पंजीकरण शिविर लगाए जाएंगे। जिला कलक्टर नमित मेहता ने गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान यह जानकारी दी। जिला कलक्टर ने कहा कि यह राज्य सरकार की अत्यंत महत्वाकांक्षी योजना है। इसके तहत जिले के 2 लाख से अधिक परिवारों का पंजीकरण 30 अप्रैल तक किया जाएगा। शिविरों के पंजीकरण की रूपरेखा निर्धारित कर ली गई है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, सामाजिक आर्थिक जनगणना के पात्र परिवार, लघु व सीमांत कृषकों एवं सविदाकर्मियों को इस योजना का निःशुल्क लाभ मिलेगा। वहीं अन्य परिवारों को 850 रुपये प्रीमियम पर पांच लाख रुपये की स्वास्थ्य बीमा का लाभ मिलेगा। नामांकन प्रक्रिया जिला कलक्टर ने बताया कि योजना के तहत पंजीकरण के लिए जनआधार कार्ड या जनआधार संख्या की रसीद आवश्यक है। योजना के तहत पात्र व्यक्ति वेबसाइट अथवा ई-मित्र केन्द्र के माध्यम से भी पंजीकरण करवा सकते ...

बीकानेर: पंद्रह दिनों में नहीं हटाए अतिक्रमण तो होगी कार्यवाही

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर 8 अप्रैल। अतिरिक्त कलक्टर एवं सचिव मंडी विकास समिति ने मंडी क्षेत्र पूगल में पूगल खाजूवाला रोड पर हुए अतिक्रमणों को आगामी 15 दिनों में हटाने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में जारी सार्वजनिक सूचना के माध्यम से उन्होंने बताया है कि मंडी क्षेत्र पूगल में पूगल खाजूवाला रोड पर पीएचईडी कार्यालय, बीएसएफ बाउंड्री के सामने, खाजूवाला रोड के पूर्व में धोधा रोड तक, धोधा रोड के दक्षिण में एवं दंतौर रोड पर करीब आधा किलोमीटर रोड के दोनों ओर, पुगल से बीकानेर रोड के पूर्व में, धान मंडी के सामने की ओर तथा सीएडी कॉलोनी के पास रोड के दोनों ओर कच्चा पक्का निर्माण तथा तारबंदी द्वारा अतिक्रमण किया जाना पाया गया। निर्धारित अवधि में यह अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो मंडी विकास समिति द्वारा बिना सूचना अतिक्रमण हटा दिए जाएंगे तथा किसी प्रकार के नुकसान के लिए अतिक्रमण स्वयं जिम्मेदार होगा।

बीकानेर: शुक्रवार को इन क्षेत्रों में रहेगी विद्युत आपूर्ति बाधित

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर 8 अप्रैल। विद्युत उपकरणों के रखरखाव हेतु शुक्रवार को सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। बीकेईएसएल के सहायक अभियंता ने बताया कि बंगला नगर, पुगल रोड, सब्जी मंडी, नायको का मौहल्ला, गोगागेट, लाल गुफा, गंगाशहर रोड, सिद्ध बाबा बगेची, बीदासर बारी के अंदर और बाहर, जेलवेल केदारनाथ धूना, सुगनी देवी हॉस्पिटल, बागड़ी मौहल्ला, माली मौहल्ला, गुजरो का मौहल्ला आदि क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

बीकानेर: नाबालिग युवती ने लगाई फांसी

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर@ शेरूणा पुलिस एक 17 वर्षीय नाबालिग युवती का शव लेकर श्रीडूंगरगढ़ राजकीय चिकित्सालय में पहुंची है। बताया जा रहा है कि गांव लिखमीसर उतरादा में अपने खेत मे ही फांसी लगा कर आत्महत्या करने वाली इस युवती को तंग परेशान किया जा रहा था। ओर इसी से परेशान होकर युवती ने खुद को फांसी लगा ली।  इस सम्बंधमें परिजनों ने आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को अपनी परिवाद भी दी है। युवती अविवाहित थी और अभी तक मुकदमा दर्ज नही हुवा है।

बीकानेर: खड़ी मोटरसाइकिल में लगी आग

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। शहर के कचहरी परिसर में आज सुबह बीएसएनएल बिल्डिंग के पास खड़ी एक मोटरसाइकिल में अचानक आग गई। जिससे एकबारगी आसपास के क्षेत्र अफरा तफरी का माहौल हो गया। इस दौरान लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए आग पर पानी व रेत डालकर काबू पाया गया। जानकारी के अनुसार कचहरी परिसर में तारघर के पास कचरे के ढेर में आग लगी हुई थी। थोड़ी देर में वह लाग लपटों में तब्दील होने लगी। जिससे पास ही खड़ी एक मोटरसाइकिल इसकी चपेट में आ गई। लेकिन पास खड़े लोगों ने आग को जल्द ही बुझाया लिया। जिससे बड़ा हादसा टल गया। 

बीकानेर: स्कूल चलाना पड़ा महंगा, दो स्कूलों पर हुई कार्रवाई

बीकानेर बुलेटिन प्रदेशभर में कोविड संक्रमण को लेकर राज्य सरकार की ओर जारी नई गाईडलाइन की अवहेलना करते हुए दो स्कूल संचालकों ने स्कूल संचालित कर रखी थी। जिसकी सूचना मिलने पर शिक्षा विभागीय दल मौके पर पहुंचा और कार्रवाई करते हुए स्कूल को बंद करवाया। इसके साथ अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक अधिकारी द्वितीय कार्यालय मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी लूनकरणसर वेदप्रकाश कुम्हार ने दो नामजद स्कूल संस्थापकों के खिलाफ लूनकरणसर थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार परिवादी का कहना है कि सूचना मिली कि लूनकरणसर में ईन्द्रा मार्केट स्थित के.आर. चिल्ड्रन स्कूल व ग्रामोथान विद्या निकेतन विद्यालय गाईडलाइन की अवेहलना करते हुए संचालन करवा रहा है। इस पर विभागीय टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करते हुए स्कूलों को बंद करवाया। इस पर पुलिस ने दोनों स्कूल संस्थापकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना ई-मित्र पर पंजीयन के लिए नहीं लगेगा कोई शुल्क एक भी व्यक्ति लाभ से नहीं रहे वंचित: मुख्यमंत्री हर परिवार को इलाज के खर्च से मुक्त करने की अनूठी पहल

बीकानेर बुलेटिन जयपुर, 7 अप्रेल। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने राज्य के प्रत्येक परिवार को 5 लाख रूपए तक का कैशलेस उपचार उपलब्ध करवाने वाली महत्वाकांक्षी ‘मुख्यमंत्री चिंरजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना’ में शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित करने के निर्र्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि 1 मई से लागू होने वाली इस योजना में रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन करने, प्रीमियम जमा करने तथा प्रिटिंग के लिए ई-मित्र को कोई शुल्क देने की आवश्यकता नहीं होगी। यह शुल्क राज्य सरकार वहन करेगी। ई-मित्र पर पंजीयन कराते समय लाभार्थी को प्रीमियम राशि के रूप में मात्र 850 रूपए ही देने होंगे।  श्री गहलोत बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री चिंरजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की प्रभावी क्रियान्विति के संबंध में अधिकारियों के साथ चर्चा कर रहे थे। प्रदेशवासियों के स्वास्थ्य के लिए सरकार करेगी 3500 करोड़ वहन मुख्यमंत्री ने कहा कि आमतौर पर लोगों को 5 लाख रूपए तक का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा करवाने के लिए 30 हजार रूपए तक का प्रीमियम देना होता है, लेकिन प्रदेशवासियों के स्वास्थ्य के लिए राज्य सरकार ने 3 हजार 500 करोड़ रूपए वहन कर मात्...

बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल का टीकाकरण शिवर शनिवार को

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। व्यापारियों-उद्योगपतियों को एकसूत्र में बांधने वाला संभाग मुख्यालय का सबसे बड़ा संगठन बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल द्वारा शनिवार, 10 अप्रेल को कोरोना निवारण वैक्सीन टीकाकरण अभियान बिल्कुल नि:शुल्क चलाया जाएगा। इस सम्बन्ध में मंगलवार को मंडल कार्यालय में अध्यक्ष रघुराज सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में मीटिंग रखी गयी। मीटिंग में उपाध्यक्ष हेतराम गौड़, अनिल कुमार सोनी झूमरसा, प्रवक्ता सोनूराज आसूदानी, सहसचिव विनोद भोजक, महावीर प्रजापत, मक्खनलाल अग्रवाल ने भी अपनी बात कही। झूमरसा ने बताया कि शनिवार को सुबह 10 बजे से सांय 5 बजे तक वैक्सीन टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा जो बिल्कुल फ्री होगा। इस अभियान के दौरान कोरोना गाइडलाइन्स का भी पालन किया जाएगा। शहर की जनता से भी आग्रह किया गया है कि इस टीकाकरण अभियान का अधिकाधिक लाभ लेें। इस सम्बन्ध में सीएमएचओ डॉ. सुकुमार कश्यप से भी स्वीकृति ले ली गयी है। "निशुल्क कोविड टीकाकरण अभियान महिलाओं व पुरुषो के लिये दिनांक 10 अप्रैल 2021 शनिवार समय सुबह-10:बजे से शाम 5:बजे तक स्थान बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल कार्यालय मोडर्न मार्केट मे ...