Skip to main content

चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना: जिला मुख्यालय से लेकर गांव-गांव तक लगेंगे शिविर,प्रत्येक पात्र परिवार का करवाएंगे पंजीकरण

बीकानेर बुलेटिन






बीकानेर, 8 अप्रैल। मुख्यमंत्री चिंरजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत जिले के प्रत्येक परिवार को कैशलेश इलाज के लिए पांच लाख रुपये तक की स्वास्थ्य बीमा का लाभ मिले, इसके लिए जिला मुख्यालय से लेकर गांव-गांव में पंजीकरण शिविर लगाए जाएंगे। जिला कलक्टर नमित मेहता ने गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान यह जानकारी दी।
जिला कलक्टर ने कहा कि यह राज्य सरकार की अत्यंत महत्वाकांक्षी योजना है। इसके तहत जिले के 2 लाख से अधिक परिवारों का पंजीकरण 30 अप्रैल तक किया जाएगा। शिविरों के पंजीकरण की रूपरेखा निर्धारित कर ली गई है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, सामाजिक आर्थिक जनगणना के पात्र परिवार, लघु व सीमांत कृषकों एवं सविदाकर्मियों को इस योजना का निःशुल्क लाभ मिलेगा। वहीं अन्य परिवारों को 850 रुपये प्रीमियम पर पांच लाख रुपये की स्वास्थ्य बीमा का लाभ मिलेगा।

नामांकन प्रक्रिया

जिला कलक्टर ने बताया कि योजना के तहत पंजीकरण के लिए जनआधार कार्ड या जनआधार संख्या की रसीद आवश्यक है। योजना के तहत पात्र व्यक्ति वेबसाइट अथवा ई-मित्र केन्द्र के माध्यम से भी पंजीकरण करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि पंजीकरण के लिए ई-मित्र द्वारा किसी प्रकार की राशि नहीं वसूली जाएगी। साथ ही निर्धारित प्रीमियम के अलावा ई मित्र केन्द्र द्वारा अतिरिक्त राशि नहीं ली जाए, इस पर पूरी नजर रखी जाएगी।

इस अवसर पर भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी कनिष्क कटारिया, नगर निगम आयुक्त ए एच गौरी, साक्षरता एवं सतत शिक्षा विभाग के सहायक परियोजना अधिकारी राजेन्द्र जोशी तथा सहायक निदेशक (जनसंपर्क) हरि शंकर आचार्य मौजूद रहे।

प्रत्येक अधिकारी की भूमिका महत्वपूर्ण, पूर्ण जिम्मेदारी से करें कार्य

जिला कलक्टर मेहता ने इससे पहले वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ब्लाॅक स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। इससे उपखण्ड अधिकारी, विकास अधिकारी, ब्लाॅक सीएमओ सहित समस्त अधिकारी जुड़े। इस दौरान जिला कलक्टर ने कहा कि पात्र लोगों के पंजीकरण के लिए सभी अधिकारी पहले दिन से ही जुट जाएं। बीएलओ, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिन, ग्राम सेवक सहित समूची मशीनरी को मुस्तैद करें तथा यह सुुनिश्चित करें कि एक भी पात्र पंजीकरण से वंचित नहीं रहे। गांवों में होने वाले शिविरों का व्यापक प्रचार प्रसार हो। उपखण्ड अधिकारी सहित सभी ब्लाॅक स्तरीय अधिकारी प्रतिदिन कम से कम पांच-पांच शिविरों का निरीक्षण करें। उन्होंने कहा कि जिले में प्रतिदिन लगभग दस हजार लोगों के पंजीकरण का लक्ष्य रखा गया है। प्रत्येक ब्लाॅक इसके अनुसार कार्यवाही करे। पंजीकरण में पिछड़ने वाले क्षेत्रों के लिए संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होंगे। उन्होंने कहा कि संविदा कर्मियों के पंजीकरण की जिम्मेदारी संबंधित कार्यालय अध्यक्ष की होगी।

जिला कलक्टर ने कहा कि अभियान की जानकारी प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सतत रूप से आईईसी गतिविधियां आयोजित की जाएं। प्रशासन द्वारा जिला मुख्यालय से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक प्रचार प्रसार किया जाए।

बैठक में भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु कनिष्क कटारिया, अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) बलदेवराम धोजक, अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) अरूण प्रकाश शर्मा, नगर निगम आयुक्त ए.एच. गौरी, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. सुकुमार कश्यप, नगर विकास न्यास सचिव नरेन्द्र सिंह पुरोहित तथा सूचना एवं प्रौद्योगिकी के संयुक्त निदेशक सत्येन्द्र सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

बीकानेरी नेता सक्रिय:भाजपा से अर्जुनराम के हाथ में है कमान तो कांग्रेस से बी.डी. कल्ला कर रहे प्रचार

बीकानेर बुलेटिन भंवरलाल शर्मा के निधन से रिक्त हुई सरदारशहर विधानसभा सीट पर उप चुनाव में बीकानेर के नेताओं की सक्रियता साफ दिखाई दे रही है। भारतीय जनता पार्टी से जहां केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को जिम्मेदारी मिली हुई है, वहीं कांग्रेस से शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला सहित कई नेता पहुंच रहे हैं। इनके अलावा भी कई स्थानीय नेताओं को सरदारशहर में जातीय आधार पर जिम्मेदारियां दी गई है, जिन्होंने वहीं पर कैंप किया हुआ है। भारतीय जनता पार्टी ने तो सरदारशहर उपचुनाव की पूरी कमान ही मेघवाल को सौंप रखी है क्योंकि मेघवाल कभी चूरू के जिला कलक्टर हुआ करते थे। प्रशासनिक अधिकारी के रूप में मेघवाल ने यहां काफी समय तक काम किया। इस दौरान बने संपर्क का फायदा भाजपा लेना चाहती है। वहीं सरदारशहर में दलित वर्ग के वोट निर्णायक स्थिति में है, ऐसे में दलित वोट बैंक को प्रभावित करने के लिए भी मेघवाल कारगर साबित हो सकते हैं। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ से जुड़े कई भाजपा नेताओं को भी सरदारशहर में अपने संपर्कों के आधार पर प्रचार करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। मेघवाल की टीम के सदस्य भी इसी विधानसभा क्षेत्र में ...

युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला 

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। कोटगेट थाना क्षेत्र में युवक पर हमला होने का मामला सामने आया है। घटना कोटगेट थाना क्षेत्र के जेलवेल टंकी के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार पीपल गट्टे के पास कपिल राजपुरोहित युवक कुत्तों को दूध पिला रहा था। इस दौरान बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों द्वारा युवक के गर्दन, पीठ और गाल पर चाकू से वार किये है। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और घायल युवक को पीबीएम अस्पताल ट्रोम सेंटर लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों द्वारा घायल का इलाज किया जा रहा है।घटना की सूचना मिलने पर कोटगेट थानाधिकारी गोविंद सिंह मय टीम के साथ पीबीएम पहुंचे हैं, जहां घायल युवक से घटना की जानकारी ले रहें हैं। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया कि हमला करने वाले युवक कौन थे और क्यों इस वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।