Skip to main content

बीकानेर में कोविड टीकाकरण का आंकड़ा तीन लाख पार, एमसीएचएन डे के बावजूद 15,655 का किया टीकाकरण

बीकानेर बुलेटिन







बीकानेर, 8 अप्रैल। कोविड-19 टीकाकरण महा अभियान में बीकानेर जिले ने गुरुवार को तीन लाख डोज के अहम पड़ाव को पार कर लिया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुकुमार कश्यप ने बताया कि जिला कलेक्टर नमित मेहता के नेतृत्व व निर्देशन में जिले में अब तक कोरोना वैक्सीन की कुल 3,00,364 डोज लगाई जा चुकी है। इसमें 2,58,462 व्यक्तियों को वैक्सीन की पहली जबकि 41,902 को दोनों डोज लगाई जा चुकी है। इसमें सर्वाधिक हिस्सा 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों का रहा है। कुल 1,28,657 बुजुर्गों को पहली जबकि 14,683 को दोनों डोज दी गई है। इसी प्रकार 45 से 60 वर्ष आयु के 98,682 व्यक्तियों को वैक्सीन की पहली जबकि 4,885 को दोनों डोज दी जा चुकी है। बात करें स्वास्थ्य कर्मियों की तो 13,992 को पहली व 10,719 को दोनों डोज और फ्रंट लाइन वर्कर्स में 17,023 को पहली व 11,723 को दोनों डोज देकर टीकाकरण पूर्ण कर लिया गया है। इसके लिए जिले में अब तक 3,546 सत्र आयोजित किए गए हैं।
जयपुर निदेशालय से आए निरीक्षण दल में शामिल अतिरिक्त निदेशक डॉ राजा चावला, यूनिसेफ के शशांक सविता व यूएनडीपी के योगेश शर्मा ने गुरुवार को सीएचसी गडियाला व कोलायत में चल रहे टीकाकरण बूथ का निरीक्षण किया। उन्होंने कोल्ड चैन प्रबंधन व वैक्सीन के उपयोग दर का भी आंकलन किया।
आरसीएचओ डॉ राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि एमसीएचएन दिवस के चलते शहर से लेकर गांव तक छोटे बच्चों व गर्भवती महिलाओं को 12 जानलेवा बीमारियों से बचाने टीकाकरण किया गया। इसके बावजूद 115 बूथों पर कोविड टीकाकरण कर 15,655 को टीकाकृत किया गया। 12,817 को पहली जबकि 2,838 को दूसरी डोज दी गई 45 से अधिक आयु के 8,309 व्यक्तियों को पहली जबकि 775 को दूसरी डोज दी गई इसी प्रकार 60 वर्ष से अधिक आयु के 4,508 व्यक्तियों को पहली जबकि 1,953 व्यक्तियों को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई उन्होंने बताया कि कोवीशील्ड वैक्सीन की कुल 1,591 व कोवैक्सीन की एक वायल उपयोग में लाई गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालू ने एक बार फिर 620 व्यक्तियों का टीकाकरण करते हुए जिले में पहला स्थान हासिल किया जबकि नोखा कि पीएचसी मेनसर में 438 का टीकाकरण हुआ। इसी प्रकार सेटेलाइट हॉस्पिटल गंगाशहर द्वारा लगाए गए आउटरीच शिविर में 527 व्यक्तियों का टीकाकरण हुआ।
डॉ गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को 6 निजी अस्पतालों सहित कुल 128 बूथों पर कोविड टीकाकरण होगा। इनमे जेल डिस्पेंसरी, मिलिट्री हॉस्पिटल, रेलवे हॉस्पिटल, पीबीएम अस्पताल, एसडीएम जिला अस्पताल, सेटेलाइट अस्पताल गंगाशहर, समस्त शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, चुनिंदा ग्रामीण सीएचसी-पीएचसी व उप स्वास्थ्य केंद्र शामिल रहेंगे। उन्होंने बताया कि सर्किट हाउस के पास राजविलास खैरपुर भवन, बार एसोसिएशन कोर्ट परिसर व करणी औद्योगिक स्थित भवन में आउटरीच शिविर लगाकर टीकाकरण किया जाएगा।


Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

बीकानेरी नेता सक्रिय:भाजपा से अर्जुनराम के हाथ में है कमान तो कांग्रेस से बी.डी. कल्ला कर रहे प्रचार

बीकानेर बुलेटिन भंवरलाल शर्मा के निधन से रिक्त हुई सरदारशहर विधानसभा सीट पर उप चुनाव में बीकानेर के नेताओं की सक्रियता साफ दिखाई दे रही है। भारतीय जनता पार्टी से जहां केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को जिम्मेदारी मिली हुई है, वहीं कांग्रेस से शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला सहित कई नेता पहुंच रहे हैं। इनके अलावा भी कई स्थानीय नेताओं को सरदारशहर में जातीय आधार पर जिम्मेदारियां दी गई है, जिन्होंने वहीं पर कैंप किया हुआ है। भारतीय जनता पार्टी ने तो सरदारशहर उपचुनाव की पूरी कमान ही मेघवाल को सौंप रखी है क्योंकि मेघवाल कभी चूरू के जिला कलक्टर हुआ करते थे। प्रशासनिक अधिकारी के रूप में मेघवाल ने यहां काफी समय तक काम किया। इस दौरान बने संपर्क का फायदा भाजपा लेना चाहती है। वहीं सरदारशहर में दलित वर्ग के वोट निर्णायक स्थिति में है, ऐसे में दलित वोट बैंक को प्रभावित करने के लिए भी मेघवाल कारगर साबित हो सकते हैं। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ से जुड़े कई भाजपा नेताओं को भी सरदारशहर में अपने संपर्कों के आधार पर प्रचार करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। मेघवाल की टीम के सदस्य भी इसी विधानसभा क्षेत्र में ...

युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला 

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। कोटगेट थाना क्षेत्र में युवक पर हमला होने का मामला सामने आया है। घटना कोटगेट थाना क्षेत्र के जेलवेल टंकी के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार पीपल गट्टे के पास कपिल राजपुरोहित युवक कुत्तों को दूध पिला रहा था। इस दौरान बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों द्वारा युवक के गर्दन, पीठ और गाल पर चाकू से वार किये है। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और घायल युवक को पीबीएम अस्पताल ट्रोम सेंटर लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों द्वारा घायल का इलाज किया जा रहा है।घटना की सूचना मिलने पर कोटगेट थानाधिकारी गोविंद सिंह मय टीम के साथ पीबीएम पहुंचे हैं, जहां घायल युवक से घटना की जानकारी ले रहें हैं। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया कि हमला करने वाले युवक कौन थे और क्यों इस वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।