Skip to main content

Posts

Showing posts from December 24, 2022

शिक्षा मंत्री के घर लगाया ताला BJP कार्यकर्ताओं को उठाकर ले गई पुलिस, मीडिया से भी की बदसलूकी

बीकानेर बुलेटिन राजस्थान में सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद प्रदेशभर में विरोध शुरू हो गया है। युवा सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को जयपुर में बीजेपी युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला के घर के बाहर ताला लगाकर सड़क जाम करने की कोशिश की। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने (लाठीचार्ज ) हल्का बल प्रयोग कर छात्रों खदेड़ा। इस दौरान पुलिस ने जयपुर शहर युवा मोर्चा अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पूर्व वंशी समेत 6 कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी ले लिया है। इस दौरान मीडिया कर्मियों से भी पुलिस ने धक्का-मुक्की की। वहीं प्रदेशभर में बढ़ते विरोध के बाद सोशल मीडिया पर भी पेपर लीक की घटना टॉप ट्रेंडिंग कर रही है। दरअसल, शनिवार दोपहर 3:00 बजे युवा मोर्चा के 24 कार्यकर्ता शिक्षा मंत्री बी डी कल्ला के सिविल लाइन स्थित बंगले पर पहुंचे थे। इस दौरान पेपर लीक प्रकरण से नाराज कार्यकर्ताओं ने मंत्री आवास के मेन गेट पर ताला लगा दिया। इसके बाद वहां मौजूद सुरक्षा गार्ड और युवा मोर्चा के कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए। लगभग 20...

बीकानेर में स्थापित हुआ 151 फीट का सबसे ऊंचा तिरंगा

बीकानेर बुलेटिन सात सौ लोगों ने दिया दो-दो हजार रुपए का सहयोग आपदा प्रबंधन मंत्री और ऊर्जा मंत्री ने रिमोट का बटन दबाकर किया आरोहित बीकानेर, 24 दिसंबर। बीकानेर संभाग का सबसे ऊंचा तिरंगा शनिवार को संभागीय आयुक्त कार्यालय में स्थापित हुआ। आपदा प्रबंधन एवं सहायता विभाग मंत्री गोविंद राम मेघवाल तथा ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने रिमोट का बटन दबाकर इसे आरोहित किया। इस दौरान वहां मौजूद सैकड़ों लोगों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के उद्घोष के साथ माहौल को देशभक्ति मय कर दिया। इस अवसर पर आपदा प्रबंधन मंत्री ने कहा कि तिरंगा प्रत्येक देशवासी की आन और स्वाभिमान का प्रतीक है। देश को आजादी दिलाने में असंख्य भक्तों ने अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया। हमें इनके प्रति कृतज्ञता अर्पित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि व्यापारी, अधिकारी, चिकित्सक और अधिवक्ता सहित लगभग 700 नागरिकों की सहभागिता से स्थापित यह तिरंगा बीकानेर को विशेष पहचान दिलाएगा। यहां से प्रतिदिन गुजरने वाले हजारों लोगों को इसके सम्मान का अवसर मिलेगा। ऊर्जा मंत्री श्री भंवर सिंह भाटी ने कहा कि संभाग का सबसे ऊंचा तिरंगा स्थापित होना बीकानेर के ...

बज्जू पुलिस ने ट्रक रुकवाया, बॉर्डर इलाके में पहुंचे 50 पाक नागरिक, अटारी से किराए के ट्रक में सवार होकर....

बीकानेर बुलेटिन पाकिस्तान में अल्पसंख्यक हिन्दूओं पर होने वाले अत्याचार से परेशान पचास से ज्यादा लाेग इन दिनों भारत में शरण लेने की कोशिश में है। ये सभी लोग पाकिस्तान से धार्मिक वीजा पर भारत आए हैं लेकिन अब वापस जाने के लिए तैयार नहीं है। बीकानेर में घूमते हुए भारत-पाकिस्तान सीमा के प्रतिबंधित एरिया में पहुंच गए, जहां पुलिस ने इन्हें हिरासत में ले लिया। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल है। दरअसल, शुक्रवार को बज्जू पुलिस को सूचना मिली थी कि पाकिस्तानी नागरिक क्षेत्र में घूम रहे हैं। इस पर पुलिस ने एक ट्रक से इन सभी को हिरासत में लिया। थाने में पूछताछ के दौरान सभी का वीजा दिखाया गया। बाद में इन्हें बज्जू एरिया में अनाधिकृत तौर पर घूमने पर गिरफ्तार किया गया, पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। पुलिस के अनुसार पाकिस्तान के पचास नागरिक गुरुवार सुबह अटारी बार्डर पर पहुंचे वहां से एक किराए के ट्रक में बैठकर जोधपुर जा रहे थे। ये सभी बज्जू से निकल रहे थे। बज्जू विदेशी नागरिकों के लिए प्रतिबंधित क्षेत्र है। पुलिस व सुरक्षा एजेंसियों ने रोक लिया व पूछताछ की इन सभी के पास पाकिस्तान की नागरिकता व पांच साल क...

वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा से जुड़ी बड़ी खबर: माध्यमिक शिक्षा सेकंड ग्रेड टीचर के लिए आज होने वाला GK का पेपर निरस्त,बस

बीकानेर बुलेटिन राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित सीनियर टीचर(माध्यमिक शिक्षा विभाग) परीक्षा-2022 का GK का पेपर लीक हो गया। इसके चलते शनिवार सुबह 9 बजे से 11 बजे तक पहली पारी में होने वाले सामान्य ज्ञान एवं शिक्षा मनोविज्ञान के एग्जाम को कैंसिल कर दिया गया है। उधर, एक बस से 40-45 ऐसे युवकों को पकड़ा गया है, जिनके पास पेपर मिले हैं। इनके पास मिले पेपर से एग्जाम का कंटेंट मैच हुआ है। यह बस उदयपुर में गोगुन्दा-पिंडवाड़ा हाईवे पर बेकरिया थाने के बाहर नाकाबंदी के दौरान पकड़ी गई। उदयपुर पुलिस आज इसका खुलासा कर सकती है। पेपर स्थगित होने से कई छात्र भड़क गए। अजमेर में पुरानी मंडी स्कूल सेंटर पर हंगामा-नारेबाजी करने लगे। छात्रों ने अजमेर कलेक्ट्रेट के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन भी सौंपा। आज ग्रुप सी की परीक्षा थी। इसके तहत सुबह पहली पारी की परीक्षा 1193 परीक्षा केंद्रों पर होनी थी। इसमें करीब 3.74 लाख छात्र रजिस्टर्ड थे। सिर्फ ग्रुप सी के जीके का पेपर रद्द किया गया है। दोपहर 2 से 4.30 बजे तक विज्ञान विषय की परीक्षा 461 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। उसमें ...