Skip to main content

शिक्षा मंत्री के घर लगाया ताला BJP कार्यकर्ताओं को उठाकर ले गई पुलिस, मीडिया से भी की बदसलूकी

बीकानेर बुलेटिन



राजस्थान में सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद प्रदेशभर में विरोध शुरू हो गया है। युवा सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को जयपुर में बीजेपी युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला के घर के बाहर ताला लगाकर सड़क जाम करने की कोशिश की। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने (लाठीचार्ज ) हल्का बल प्रयोग कर छात्रों खदेड़ा। इस दौरान पुलिस ने जयपुर शहर युवा मोर्चा अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पूर्व वंशी समेत 6 कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी ले लिया है। इस दौरान मीडिया कर्मियों से भी पुलिस ने धक्का-मुक्की की। वहीं प्रदेशभर में बढ़ते विरोध के बाद सोशल मीडिया पर भी पेपर लीक की घटना टॉप ट्रेंडिंग कर रही है।



दरअसल, शनिवार दोपहर 3:00 बजे युवा मोर्चा के 24 कार्यकर्ता शिक्षा मंत्री बी डी कल्ला के सिविल लाइन स्थित बंगले पर पहुंचे थे। इस दौरान पेपर लीक प्रकरण से नाराज कार्यकर्ताओं ने मंत्री आवास के मेन गेट पर ताला लगा दिया। इसके बाद वहां मौजूद सुरक्षा गार्ड और युवा मोर्चा के कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए। लगभग 20 मिनट दक युवा मोर्चा की कार्यकर्ता नारेबाजी कर विरोध करने लगे। इसके बाद वहां पुलिस का अतिरिक्त जाब्ता पहुंचा। जिन्होंने हल्का बल प्रयोग कर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। फिलहाल ज्योति नगर थाने पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की रिहाई को लेकर प्रदर्शन जारी है।

लाठी से नहीं डरेंगे, युवाओं के लिए जान दे देंगे
जयपुर शहर युवा मोर्चा अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने कहा- राजस्थान में शिक्षण व्यवस्था चौपट हो चुकी है। युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं। वहीं भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक हो रहे हैं। इससे युवाओं का भविष्य खतरे में आ गया है। इसी बात को लेकर आज हम शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला तक अपनी बात पहुंचाने के लिए आए थे। हमें बाहर ही रोक पुलिस ने बर्बरता की। हम पुलिस की लाठियों से डरने वाले नहीं। हम आम युवाओं के लिए सड़क से लेकर संघर्ष तक आंदोलन कर अपनी जान दे देंगे। लेकिन युवाओं की समस्याओं को पुरजोर तरीके से उठाएंगे।

BJP युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा ने कहा कि राजस्थान सरकार की लापरवाही की वजह से लाखों युवाओं का भविष्य अंधकार में जा रहा है। बावजूद इसके हर भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है। ऐसे में इस निकम्मी गहलोत सरकार के खिलाफ आज युवा मोर्चा ने सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक आंदोलन किया है। ताकि भ्रष्टाचारी सरकार की सच्चाई जगजाहिर हो सके।


Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।