Skip to main content

बीकानेर में स्थापित हुआ 151 फीट का सबसे ऊंचा तिरंगा

बीकानेर बुलेटिन



सात सौ लोगों ने दिया दो-दो हजार रुपए का सहयोग

आपदा प्रबंधन मंत्री और ऊर्जा मंत्री ने रिमोट का बटन दबाकर किया आरोहित

बीकानेर, 24 दिसंबर। बीकानेर संभाग का सबसे ऊंचा तिरंगा शनिवार को संभागीय आयुक्त कार्यालय में स्थापित हुआ। आपदा प्रबंधन एवं सहायता विभाग मंत्री गोविंद राम मेघवाल तथा ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने रिमोट का बटन दबाकर इसे आरोहित किया। इस दौरान वहां मौजूद सैकड़ों लोगों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के उद्घोष के साथ माहौल को देशभक्ति मय कर दिया। इस अवसर पर आपदा प्रबंधन मंत्री ने कहा कि तिरंगा प्रत्येक देशवासी की आन और स्वाभिमान का प्रतीक है। देश को आजादी दिलाने में असंख्य भक्तों ने अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया। हमें इनके प्रति कृतज्ञता अर्पित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि व्यापारी, अधिकारी, चिकित्सक और अधिवक्ता सहित लगभग 700 नागरिकों की सहभागिता से स्थापित यह तिरंगा बीकानेर को विशेष पहचान दिलाएगा। यहां से प्रतिदिन गुजरने वाले हजारों लोगों को इसके सम्मान का अवसर मिलेगा।

ऊर्जा मंत्री श्री भंवर सिंह भाटी ने कहा कि संभाग का सबसे ऊंचा तिरंगा स्थापित होना बीकानेर के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार संविधान ने 140 करोड़ लोगों को एक सूत्र में पिरोया है, उसी प्रकार तिरंगा भी समूचे राष्ट्र के सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने इस नवाचार की सराहना की। इस अवसर पर आपदा प्रबंधन मंत्री ने संविधान की उद्देशिका का वाचन करवाया। 

संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन ने बताया कि सात सौ लोगों द्वारा दो-दो हजार के सहयोग से 151 फीट का संभाग का सबसे ऊंचा तिरंगा स्थापित किया गया है। इस पर लगभग 14 लाख रुपए व्यय हुए हैं। इसका ध्वज 30 गुना 20 फुट आकार का है।
 
अतिरिक्त संभागीय आयुक्त एएच गोरी ने आभार जताया। इससे पहले बीएसएफ के बैंड द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत सुमधुर स्वर लहरियां बिखेरी गई। पुलिस के दस्ते ने गार्ड ऑफ ऑनर पेश किया।पुलिस एवं बीएसएफ बैंड और स्काउट गाइड द्वारा राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन संजय पुरोहित ने किया।

 इस अवसर पर केश कला बोर्ड के अध्यक्ष महेंद्र गहलोत, भूदान यज्ञ बोर्ड के अध्यक्ष लक्ष्मण कड़वासरा, बीकानेर पंचायत समिति प्रधान लाल चंद आसोपा, जिला प्रभारी सचिव आलोक गुप्ता, महानिरीक्षक (पुलिस) ओमप्रकाश, जिला उद्योग केंद्र की जीएम मंजू नैन गोदारा, जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष डीपी पच्चीसिया सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।