बीकानेर बुलेटिन
बीकानेर। महिला की मौत हो जाने पर शहर के बड़े प्राइवेट अस्पताल में हंगामा हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना नया शहर थाना क्षेत्र के कोठारी अस्पताल से जुड़ी है। इस सम्बंध में मिली जानकारी के अनुसार आंख के ऑपरेशन के लिए महिला को भर्ती करवाया गया था। महिला के परिजनों को कहा गया था कि आंख का ऑपरेशन होने से आंख खराब हो सकती है। जिसके बाद महिला की मौत हो गयी। महिला के परिजनों ने आरोप लगाया है कि डॉक्टरों की लापरवाही के चलते यह मौत हुई है। घटना की सूचना मिलते ही हैड कांस्टेबल देवाराम मौके पर पहुंचे। इस सम्बंध में देवाराम ने बताया कि महिला की मौत हो गयी है और परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मौके पर है। बताया जा रहा है कि परिजनों ने शव लेने से इंकार कर दिया है। पहले भी कोठारी अस्पताल इलाज को लेकर विवादों में रहा है।
Labels: #बीकानेर, crime
0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home