Skip to main content

Posts

Showing posts from February 21, 2023

विप्र फाउंडेशन द्वारा हुआ सामूहिक सुन्दरकाण्ड पाठ

बीकानेर बुलेटिन सांस्कृतिक प्रदूषण फैलाने वालों को सद्बुद्धि के लिए देशभर में राष्ट्रीय अभियान के तहत हो रहे हैं आयोजन...  बीकानेर 21 फरवरी। विप्र फाउंडेशन बीकानेर शहर जिलाध्यक्ष नारायण पारीक ने बताया कि बीकानेर शहर के पारीक चौक स्थित ज्ञानोदय वाचनालय भवन में आज सामूहिक सुन्दरकाण्ड और हनुमान चालीसा पाठ किया गया। कार्यक्रम में बिरजू महाराज का सान्निध्य प्राप्त हुआ तथा अध्यक्षता लालमोहन पांडिया ने की।  विफा जोन 1 बी राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष भंवर पुरोहित ने बताया कि रामायण जैसे पवित्र ग्रंथ को जलाने व फाड़ने की हो रही निंदनीय घटनाओं के खिलाफ विप्र फाउंडेशन ने मोर्चा खोलते हुए देव, देवालय, देवभूमि और देवदूत वंदन प्रकोष्ठ का अलग से गठन भी किया है ताकि ऐसी धर्म व राष्ट्र विरोधी ताकतों को मुंह तोड़ जबाव दिया जा सके।  विफा प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार जोशी ने बताया कि विप्र फाउंडेशन द्वारा जोन स्तर पर विप्र महाकुंभ की श्रंखला का आयोजन किया जा रहा है जिसके अन्तर्गत आगामी 12 मार्च को जोन-1 डी के मेहन्दीपुर बालाजी में होने वाले पहले "विप्र महाकुंभ" में भी सांस्कृतिक प्रदूषण के खिलाफ बड़े...

नयाशहर, कोतवाली और गंगाशहर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही, चार युवकों से चार पिस्टल बरामद 

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर पुलिस ने ऑपरेशन वज्र के तहत मंगलवार को चार युवकों को गिरफ्तार किया। तीन थानों की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इन चारों युवकों से चार पिस्टल भी बरामद की है। इनमें दो युवकों के खिलाफ पहले से आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास सहित अनेक मामलों में छानबीन चल रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरिशंकर ने बताया- नयाशहर, कोतवाली और गंगाशहर पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए हथियार बरामद किए हैं। इनमें नत्थूसर गेट पर रहने वाले रामधन उर्फ विक्रम चांवरिया, भुट्‌टों के बास में रहने वाले सिकंदर भुट्‌टो, बंगला नगर में रहने वाले मूलचंद सारण और माणकासर बज्जू में रहने वाले रामचंद्र डूडी को गिरफ्तार किया गया है। इन चारों के पास पिस्टल थी, जिसका कोई लाइसेंस और बिल भी इनके पास नहीं था। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। रामचंद्र डूडी व मूलाराम सारण के खिलाफ नापासर व नोखा में मामला दर्ज है। दोनों पर हत्या और आर्म्स एक्ट के मामले चल रहे हैं। इसके बाद भी अवैध गतिविधियों में शामिल है। इसके अलावा सिकन्दर भुट्‌टों पर भी आर्म्स एक्ट और हत्या के प्रयास की एफआईआर दर्ज है। रामधन उर्...

पीबीएम के ईएनटी विभाग में चिकित्सा परामर्श के लिए अब घर बैठे करवाए जा सकेंगे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, ये रहेगी प्रक्रिया

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 21 फरवरी। संभागीय आयुक्त डॉ नीरज के पवन की पहल पर अब पीबीएम अस्पताल के ईएनटी विभााग में भी चिकित्सा परामर्श के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकेगा। इसके लिए मोबाइल एप आईएचएमएस के माध्यम से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का शुभारंभ मंगलवार को हुआ। पीबीएम अस्पताल के अधीक्षक डॉ. पी. के. सैनी ने बताया कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए अस्पताल में ऑनलाइन फास्ट ट्रैक काउंटर स्थापित किया गया है तथा वर्तमान में कार्यरत सभी चिकित्सक, नर्सेज एवं ब्लड बैंक स्टाफ की आईएचएमएस पोर्टल पर यूजर आईडी का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। वर्तमान में ओपीडी एवं आईपीडी मरीजों से संबंधित पर्ची, भर्ती एवं डिस्चार्ज  का कार्य भी पोर्टल के माध्यम से किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त पीबीएम अस्पताल में स्थापित ब्लड बैंक, समस्त लैब एवं जांच मशीनों को भी आईएचएमएस से लिंक किया जा रहा है। ये रहेगी प्रक्रिया पीबीएम अस्पताल के एसीपी (उपनिदेशक) ने बताया कि नाक, कान, गला, चर्म व रति रोग विभाग में रोगी को चिकित्सकीय परामर्श हेतु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए प्ले स्टोर से आईएचएमएस राजस्थान या एप्पल स्टोर से आईएचएमएस ऑन...

नाबालिग छात्र ने लगाई फांसी

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। नापासर पुलिस थाना क्षेत्र में सोमवार को होस्टल में एक 16 वर्षीय छात्र ने फांसी लगाकर अपनी ईहलीला समाप्त कर ली। इस आशय की रिपोर्ट मृतक के दादा मूण्डसर निवासी सीताराम ब्राह्मण ने नापासर थाने में दी है। रिपोर्ट के मुताबिक उसका 16 वर्षीय पौत्र मनीष पुत्र लक्ष्मीनारायण रामसर गांव स्थित हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा था। मनीष ने 20 फरवरी को होस्टल में फांसी लगा आत्महत्या कर ली।

लॉरेंस बिश्नोई, रोहित गोदारा, नीरज बवाना सहित कई गैंगस्टर्स के ठिकानों पर NIA की छापेमारी

बीकानेर बुलेटिन एनआईए मंगलवार सुबह से ही लॉरेंस बिश्नोई, रोहित गोदारा, नीरज बवाना सहित कई गैंगस्टर्स के ठिकानों पर देश के कई राज्यों में छापेमारी कर रही है। राजस्थान के अलावा चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, गुजरात, यूपी, मध्यप्रदेश के कई जिलों में रेड जारी है। जानकारी के अनुसार राजस्थान में लॉरेंस और नीरज बवाना से जुड़े नेटवर्क, उनके गुर्गों को लेकर ऑपरेशन शुरू किया गया है। प्रदेश में जोधपुर, सीकर, चूरू, झुंझुनूं सहित बीकानेर- श्रीगंगानगर सहित बॉर्डर के इलाकों सहित करीब 23 जगहों पर नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी की कार्रवाई हो रही है। असल में गैंगस्टर लॉरेंस से हाल ही में की गई पूछताछ में पाकिस्तान कनेक्शन और उसके गुर्गों के द्वारा हथियारों की तस्करी का खुलासा हुआ था। इसी को देखते हुए एनआईए टीम एक्टिव हुई है। पहले भी जब एक माह तक लॉरेंस एनआईए की रिमांड में था, उस दौरान भी उसके नेटवर्क और पाक कनेक्शन को लेकर पूछताछ हुई थी। तब भी एनआईए की टीमों ने राजस्थान पुलिस के साथ मिलकर कई सम्भावित जगहों पर छापेमारी की थी। उस दौरान कई नामी गैंगस्टरों से पूछताछ हुई थी। गैंगस्टर कैलाश मांजू, अनिल पांडिया क...