Skip to main content

नयाशहर, कोतवाली और गंगाशहर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही, चार युवकों से चार पिस्टल बरामद 

बीकानेर बुलेटिन




बीकानेर पुलिस ने ऑपरेशन वज्र के तहत मंगलवार को चार युवकों को गिरफ्तार किया। तीन थानों की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इन चारों युवकों से चार पिस्टल भी बरामद की है। इनमें दो युवकों के खिलाफ पहले से आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास सहित अनेक मामलों में छानबीन चल रही है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरिशंकर ने बताया- नयाशहर, कोतवाली और गंगाशहर पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए हथियार बरामद किए हैं। इनमें नत्थूसर गेट पर रहने वाले रामधन उर्फ विक्रम चांवरिया, भुट्‌टों के बास में रहने वाले सिकंदर भुट्‌टो, बंगला नगर में रहने वाले मूलचंद सारण और माणकासर बज्जू में रहने वाले रामचंद्र डूडी को गिरफ्तार किया गया है। इन चारों के पास पिस्टल थी, जिसका कोई लाइसेंस और बिल भी इनके पास नहीं था। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

रामचंद्र डूडी व मूलाराम सारण के खिलाफ नापासर व नोखा में मामला दर्ज है। दोनों पर हत्या और आर्म्स एक्ट के मामले चल रहे हैं। इसके बाद भी अवैध गतिविधियों में शामिल है। इसके अलावा सिकन्दर भुट्‌टों पर भी आर्म्स एक्ट और हत्या के प्रयास की एफआईआर दर्ज है।

रामधन उर्फ विक्रम चांवरिया को पुलिस ने नाथजी के धोरे के पास से गिरफ्तार किया है। जहां उसके पास हथियार होने की सूचना थी। पुलिस को आशंका थी कि वो किसी पर हमला कर सकता है। इसके अलावा सिकन्दर भुट्‌टो को रामपुरा बस्ती बाईपास रोड़ पर चाटा फैक्ट्री के पास हथियार के साथ देखा गया था। उसके पास से देशी पिस्टल जब्त की गई है। मूलचंद सारण को नयाशहर पुलिस ने पुरानी जेल रोड पर, रामचंद्र डूडी को गंगाशहर के हरिराम मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया। इन दोनों के पास भी देशी पिस्टल जब्त की गई है।

इस टीम ने कार्रवाई

बीकानेर पुलिस के सीओ सिटी दीपचंद, पुलिस निरीक्षक वेदपाल, कोतवाल संजय सिंह, गंगाशहर थानाधिकारी नवनीत सिंह ने उप निरीक्षक गौरव, सहायक उप निरीक्षक रामकरण, साइबर सेल के दीपक यादव और दीपक सिंह के साथ मिलकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया। दीपक यादव और हेड कांस्टेबल अब्दुल सत्तार की खास भूमिका रही।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

बड़ी खबर: अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या

बीकानेर बुलेटिन बड़ी खबर : अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ की शनिवार रात प्रयागराज में हत्या कर दी गई है। पुलिस उन्हें अस्पताल में मेडिकल टेस्ट के लिए ले जा रही थी । पत्रकार साथ-साथ चलते हुए अतीक से सवाल कर रहे थे। इसी बीच तीन युवक मीडियाकर्मी बनकर पुलिस का सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए आए और अतीक के सिर में गोली मार दी। इसके बाद अशरफ पर फायरिंग की। दोनों वहीं ढेर हो गए। इस हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस हमले में कॉन्स्टेबल मानसिंह को भी गोली लगी है, जिसे अस्पताल ले जाया गया है। तीनों हमलावरों ने सरेंडर कर दिया है। हमलावरों की पहचान लवलेश, सनी और अरुण मौर्य के नाम से हुई है। उनके पास से मीडिया कार्ड, कैमरा और माइक भी मिला है। यूपी पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी कह नहीं रही है। हमले के तुरंत बाद, यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार CM योगी से मिलने पहुंचे हैं। सीएम योगी ने सभी बड़े अधिकारियों को बैठक के लिए बुलाया है। अतीक के बेटे को सुबह ही दफनाया गया था शनिवार सुबह 10 बजे माफिया अतीक अहमद के बेटे अस...