Skip to main content

पीबीएम के ईएनटी विभाग में चिकित्सा परामर्श के लिए अब घर बैठे करवाए जा सकेंगे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, ये रहेगी प्रक्रिया

बीकानेर बुलेटिन






बीकानेर, 21 फरवरी। संभागीय आयुक्त डॉ नीरज के पवन की पहल पर अब पीबीएम अस्पताल के ईएनटी विभााग में भी चिकित्सा परामर्श के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकेगा। इसके लिए मोबाइल एप आईएचएमएस के माध्यम से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का शुभारंभ मंगलवार को हुआ।

पीबीएम अस्पताल के अधीक्षक डॉ. पी. के. सैनी ने बताया कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए अस्पताल में ऑनलाइन फास्ट ट्रैक काउंटर स्थापित किया गया है तथा वर्तमान में कार्यरत सभी चिकित्सक, नर्सेज एवं ब्लड बैंक स्टाफ की आईएचएमएस पोर्टल पर यूजर आईडी का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। वर्तमान में ओपीडी एवं आईपीडी मरीजों से संबंधित पर्ची, भर्ती एवं डिस्चार्ज  का कार्य भी पोर्टल के माध्यम से किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त पीबीएम अस्पताल में स्थापित ब्लड बैंक, समस्त लैब एवं जांच मशीनों को भी आईएचएमएस से लिंक किया जा रहा है।

ये रहेगी प्रक्रिया
पीबीएम अस्पताल के एसीपी (उपनिदेशक) ने बताया कि नाक, कान, गला, चर्म व रति रोग विभाग में रोगी को चिकित्सकीय परामर्श हेतु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए प्ले स्टोर से आईएचएमएस राजस्थान या एप्पल स्टोर से आईएचएमएस ऑनलाइन एप्प इंस्टॉल कर मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। उन्होंने बताया कि एप्प के माध्यम से बीकानेर जिले का चयन करने के उपरांत अस्पतालों की सूची में से पीबीएम अस्पताल का चयन करना होगा। उन्होंने बताया कि मरीज को जिस विभाग से परामर्श लेना है उस विभाग का चयन कर मरीज का नाम एवं जन आधार संख्या दर्ज करना अनिवार्य होगा। मरीज को आवश्यक स्लॉट चुनने के बाद परामर्श तिथि और समय प्रदर्शित किया जाएगा ।  विवरण की पुष्टि करने के बाद सिस्टम परामर्श के लिए दिन एवं समय की पुष्टि संदेश प्रेषित करेगा। उन्होंने बताया कि मरीज को टोकन नंबर प्राप्त करने के पश्चात फास्ट ट्रैक काउंटर से अपनी ओपीडी स्लिप प्राप्त करनी होगी।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

बीकानेरी नेता सक्रिय:भाजपा से अर्जुनराम के हाथ में है कमान तो कांग्रेस से बी.डी. कल्ला कर रहे प्रचार

बीकानेर बुलेटिन भंवरलाल शर्मा के निधन से रिक्त हुई सरदारशहर विधानसभा सीट पर उप चुनाव में बीकानेर के नेताओं की सक्रियता साफ दिखाई दे रही है। भारतीय जनता पार्टी से जहां केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को जिम्मेदारी मिली हुई है, वहीं कांग्रेस से शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला सहित कई नेता पहुंच रहे हैं। इनके अलावा भी कई स्थानीय नेताओं को सरदारशहर में जातीय आधार पर जिम्मेदारियां दी गई है, जिन्होंने वहीं पर कैंप किया हुआ है। भारतीय जनता पार्टी ने तो सरदारशहर उपचुनाव की पूरी कमान ही मेघवाल को सौंप रखी है क्योंकि मेघवाल कभी चूरू के जिला कलक्टर हुआ करते थे। प्रशासनिक अधिकारी के रूप में मेघवाल ने यहां काफी समय तक काम किया। इस दौरान बने संपर्क का फायदा भाजपा लेना चाहती है। वहीं सरदारशहर में दलित वर्ग के वोट निर्णायक स्थिति में है, ऐसे में दलित वोट बैंक को प्रभावित करने के लिए भी मेघवाल कारगर साबित हो सकते हैं। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ से जुड़े कई भाजपा नेताओं को भी सरदारशहर में अपने संपर्कों के आधार पर प्रचार करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। मेघवाल की टीम के सदस्य भी इसी विधानसभा क्षेत्र में ...

युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला 

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। कोटगेट थाना क्षेत्र में युवक पर हमला होने का मामला सामने आया है। घटना कोटगेट थाना क्षेत्र के जेलवेल टंकी के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार पीपल गट्टे के पास कपिल राजपुरोहित युवक कुत्तों को दूध पिला रहा था। इस दौरान बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों द्वारा युवक के गर्दन, पीठ और गाल पर चाकू से वार किये है। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और घायल युवक को पीबीएम अस्पताल ट्रोम सेंटर लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों द्वारा घायल का इलाज किया जा रहा है।घटना की सूचना मिलने पर कोटगेट थानाधिकारी गोविंद सिंह मय टीम के साथ पीबीएम पहुंचे हैं, जहां घायल युवक से घटना की जानकारी ले रहें हैं। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया कि हमला करने वाले युवक कौन थे और क्यों इस वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।