Skip to main content

लॉरेंस बिश्नोई, रोहित गोदारा, नीरज बवाना सहित कई गैंगस्टर्स के ठिकानों पर NIA की छापेमारी

बीकानेर बुलेटिन




एनआईए मंगलवार सुबह से ही लॉरेंस बिश्नोई, रोहित गोदारा, नीरज बवाना सहित कई गैंगस्टर्स के ठिकानों पर देश के कई राज्यों में छापेमारी कर रही है। राजस्थान के अलावा चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, गुजरात, यूपी, मध्यप्रदेश के कई जिलों में रेड जारी है।


जानकारी के अनुसार राजस्थान में लॉरेंस और नीरज बवाना से जुड़े नेटवर्क, उनके गुर्गों को लेकर ऑपरेशन शुरू किया गया है। प्रदेश में जोधपुर, सीकर, चूरू, झुंझुनूं सहित बीकानेर- श्रीगंगानगर सहित बॉर्डर के इलाकों सहित करीब 23 जगहों पर नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी की कार्रवाई हो रही है।

असल में गैंगस्टर लॉरेंस से हाल ही में की गई पूछताछ में पाकिस्तान कनेक्शन और उसके गुर्गों के द्वारा हथियारों की तस्करी का खुलासा हुआ था। इसी को देखते हुए एनआईए टीम एक्टिव हुई है। पहले भी जब एक माह तक लॉरेंस एनआईए की रिमांड में था, उस दौरान भी उसके नेटवर्क और पाक कनेक्शन को लेकर पूछताछ हुई थी। तब भी एनआईए की टीमों ने राजस्थान पुलिस के साथ मिलकर कई सम्भावित जगहों पर छापेमारी की थी। उस दौरान कई नामी गैंगस्टरों से पूछताछ हुई थी।

गैंगस्टर कैलाश मांजू, अनिल पांडिया का नेटवर्क भी निशाने पर

जोधपुर में एनआईए की टीम ने बालेसर इलाके में डालीबाई मंदिर के पास छापे मारे हैं। यहां पर गैंगस्टर कैलाश मांजू से जुड़े हुए ठिकानों पर सर्च किया जा रहा है। इसी तरह गंगानगर में एनआईए की टीम चार जगहों पर सर्च कर रही है। सीकर के फतेहपुर इलाके में गैंगस्टर अनिल पांडिया के गांव में कार्रवाई की जा रही है।

NIA टीम स्थानीय पुलिस के साथ जोधपुर जिले के बालेसर पुलिस थाना क्षेत्र के भाटेलाई गांव पहुंची। आधे घंटे के सर्च में टीम कुछ बरामद नहीं कर सकी। कैलाश मांजु और उसके भतीजे राकेश मांजू के घरों की फोटोग्राफी, विडियोग्राफी कराने के बाद टीम चली गई।

फतेहपुर में हिस्ट्रीशीटर है पांडिया, अवैध शराब, हवाला लेनदेन के डॉक्यूमेंट मिले

फतेहपुर कस्बे के सदर थाना इलाका क्षेत्र में एनआईए ने हिस्ट्रीशीटर अपराधी अनिल पांडिया के घर पर छापेमारी की। बदमाश के फतेहपुर तहसील के गांव खाजी का बास रूपनगर स्थित घर पर सुबह 5 बजे टीम पहुंची। यहां पांडिया तो नहीं मिला, लेकिन उसके घर से कई अहम दस्तावेज मिले हैं। ये अवैध शराब और हवाला के लेनदेन के संबंधित बताए जा रहे हैं।

4 घंटे तक चली सर्चिंग

एनआईए की कार्रवाई के दौरान फतेहपुर सदर पुलिस और कोतवाली पुलिस के आधा दर्जन से अधिक जवान साथ में मौजूद रहे। सर्च ऑपरेशन करीब 4 घंटे तक चला। पांडिया सदर थाना फतेहपुर का हिस्ट्रीशीटर है। उस पर कई हत्याओं सहित 18 से भी अधिक मामले दर्ज हैं। एनआईए की यह रेड देशभर के 70 से अधिक जगहों पर एक साथ डाली गई है। इस कार्रवाई में एनआईए के साथ बड़ी संख्या में सेंट्रल फोर्स भी मौजूद है। बताया जा रहा है कि एनआईए के पास विदेशी हथियार मिलने का भी इनपुट है।


Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

बीकानेरी नेता सक्रिय:भाजपा से अर्जुनराम के हाथ में है कमान तो कांग्रेस से बी.डी. कल्ला कर रहे प्रचार

बीकानेर बुलेटिन भंवरलाल शर्मा के निधन से रिक्त हुई सरदारशहर विधानसभा सीट पर उप चुनाव में बीकानेर के नेताओं की सक्रियता साफ दिखाई दे रही है। भारतीय जनता पार्टी से जहां केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को जिम्मेदारी मिली हुई है, वहीं कांग्रेस से शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला सहित कई नेता पहुंच रहे हैं। इनके अलावा भी कई स्थानीय नेताओं को सरदारशहर में जातीय आधार पर जिम्मेदारियां दी गई है, जिन्होंने वहीं पर कैंप किया हुआ है। भारतीय जनता पार्टी ने तो सरदारशहर उपचुनाव की पूरी कमान ही मेघवाल को सौंप रखी है क्योंकि मेघवाल कभी चूरू के जिला कलक्टर हुआ करते थे। प्रशासनिक अधिकारी के रूप में मेघवाल ने यहां काफी समय तक काम किया। इस दौरान बने संपर्क का फायदा भाजपा लेना चाहती है। वहीं सरदारशहर में दलित वर्ग के वोट निर्णायक स्थिति में है, ऐसे में दलित वोट बैंक को प्रभावित करने के लिए भी मेघवाल कारगर साबित हो सकते हैं। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ से जुड़े कई भाजपा नेताओं को भी सरदारशहर में अपने संपर्कों के आधार पर प्रचार करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। मेघवाल की टीम के सदस्य भी इसी विधानसभा क्षेत्र में ...

युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला 

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। कोटगेट थाना क्षेत्र में युवक पर हमला होने का मामला सामने आया है। घटना कोटगेट थाना क्षेत्र के जेलवेल टंकी के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार पीपल गट्टे के पास कपिल राजपुरोहित युवक कुत्तों को दूध पिला रहा था। इस दौरान बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों द्वारा युवक के गर्दन, पीठ और गाल पर चाकू से वार किये है। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और घायल युवक को पीबीएम अस्पताल ट्रोम सेंटर लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों द्वारा घायल का इलाज किया जा रहा है।घटना की सूचना मिलने पर कोटगेट थानाधिकारी गोविंद सिंह मय टीम के साथ पीबीएम पहुंचे हैं, जहां घायल युवक से घटना की जानकारी ले रहें हैं। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया कि हमला करने वाले युवक कौन थे और क्यों इस वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।