Skip to main content

राजस्थान:अब दुपहिया वाहन की खरीद पर मिलेगा निःशुल्क हेलमेट - परिवहन मंत्री

बीकानेर बुलेटिन




परिवहन मंत्री श्री प्रताप सिंह खाचरियावास की पहल
- प्रदेश के सभी वाहन डीलर्स को दिये निर्देश
- मंत्री ने कहा, सड़क सुरक्षा के लिए राज्य सरकार है प्रतिबद्ध
 
जयपुर, 8 अप्रेल। परिवहन मंत्री श्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने दुपहिया वाहन खरीदने वालों को खुशखबरी दी है। राजस्थान में अब दुपहिया वाहन क्रेताओं को निःशुल्क एक हेलमेट मिलेगा। इसके लिए मंत्री श्री खाचरियावास ने जनहित के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अब विभाग द्वारा प्रदेश के सभी वाहन डीलर्स को निर्देश जारी किये जा रहे है। 

श्री खाचरियावास ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में राज्य सरकार सड़क सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। सड़क दुर्घटनाओं, उनमें घायलों और मृतकों की संख्या में कमी लाना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। 

उन्होंने बताया कि निम्न आय वर्ग, युवाओं, विद्यार्थियों आदि की सुरक्षा की दृष्टि से जनहित में दुपहिया यान की बिक्री के साथ एक हेलमेट उपलब्ध कराये जाने के लिए सभी डीलर्स को निर्देशित किया जा रहा है। 

मंत्री ने बताया कि समस्त डीलर्स को एक अप्रेल 2020 से यह निर्देश प्रदान किये जाने थे, लेकिन कोविड-19 महामारी के आने के कारण डीलर्स को हेलमेट उपलब्ध करवाये जाने के लिए निर्देश प्रदान नहीं किए जा सके थे। 

श्री खाचरियावास ने बताया कि मुख्यमंत्री ने सड़क सुरक्षा के प्रति गंभीरता दिखाते हुए बजट 2021-22 की घोषणा में समर्पित सड़क सुरक्षा कोष में 100 करोड़ रूपये का प्रावधान किया है। वहीं, सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की मदद करने वाले भले मददगारों को 5000 रूपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की है। वाहन चालकों को भी यातायात नियमों की पालना करनी चाहिए। 




Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

बीकानेरी नेता सक्रिय:भाजपा से अर्जुनराम के हाथ में है कमान तो कांग्रेस से बी.डी. कल्ला कर रहे प्रचार

बीकानेर बुलेटिन भंवरलाल शर्मा के निधन से रिक्त हुई सरदारशहर विधानसभा सीट पर उप चुनाव में बीकानेर के नेताओं की सक्रियता साफ दिखाई दे रही है। भारतीय जनता पार्टी से जहां केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को जिम्मेदारी मिली हुई है, वहीं कांग्रेस से शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला सहित कई नेता पहुंच रहे हैं। इनके अलावा भी कई स्थानीय नेताओं को सरदारशहर में जातीय आधार पर जिम्मेदारियां दी गई है, जिन्होंने वहीं पर कैंप किया हुआ है। भारतीय जनता पार्टी ने तो सरदारशहर उपचुनाव की पूरी कमान ही मेघवाल को सौंप रखी है क्योंकि मेघवाल कभी चूरू के जिला कलक्टर हुआ करते थे। प्रशासनिक अधिकारी के रूप में मेघवाल ने यहां काफी समय तक काम किया। इस दौरान बने संपर्क का फायदा भाजपा लेना चाहती है। वहीं सरदारशहर में दलित वर्ग के वोट निर्णायक स्थिति में है, ऐसे में दलित वोट बैंक को प्रभावित करने के लिए भी मेघवाल कारगर साबित हो सकते हैं। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ से जुड़े कई भाजपा नेताओं को भी सरदारशहर में अपने संपर्कों के आधार पर प्रचार करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। मेघवाल की टीम के सदस्य भी इसी विधानसभा क्षेत्र में ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।