Skip to main content

जिला कलक्टर मेहता ने कोठारी अस्पताल का लिया जायजा, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने किया छह निजी अस्पतालों का निरीक्षण, देखें विडियो….

बीकानेर बुलेटिन





बीकानेर, 15 मई। जिला कलक्टर नमित मेहता के निर्देश पर शनिवार को छह वरिष्ठ प्रशासनिक और चिकित्सा अधिकारियों ने निजी कोविड अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया तथा कोविड मरीजों के इलाज से संबंधित सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। जिला कलक्टर भी कोठारी अस्पताल पहुंचे और वहां की व्यवस्थाएं देखी।

जिला कलक्टर ने बताया कि शहर की सभी छह निजी चिकित्सालयों में नाॅम्र्स के अनुसार व्यवस्थाएं रहें तथा आवश्यकता के अनुसार इनमें और अधिक सुधार किया जा सके, इसके मद्देनजर विशेष दल बनाकर औचक निरीक्षण करवाए गए। इस दौरान प्रत्येक अस्पताल में भर्ती कोविड पाॅजिटिव मरीजों की संख्या, वेंटीलेटर, बाइपेप, आॅक्सीजन और दवाइयों की उपलब्धता, कोविड मरीजों के लिए नियुक्त डाॅक्टर, नर्सिंग स्टाफ, सुरक्षा प्रहरी तथा अन्य कार्मिकों की स्थिति के बारे में जाना।

सभी निजी अस्पतालो में सरकारी गाइडलाइन के अनुसार इलाज सुनिश्चित करने, रेमडेसिविर सहित मरीजों को दी जाने वाली अन्य दवाइयों के रिकाॅर्ड संधारण, राज्य सरकार द्वारा इलाज के लिए निर्धारित राशि के अनुसार इलाज की स्थिति, इस संबंध में कोई शिकायत, बिल संधारण तथा इससे संबंधित सूची चस्पानगी का भी निरीक्षण किया। अस्पताल परिसर में साफ-सफाई, बायोवेस्ट डिसपोजल के अलावा मरीजों और उनके परिजनों के फीडबैक भी लिए गए। वहीं कोविड मरीजों के इलाज के दौरान किए जाने वाले रेकाॅर्ड संधारण को भी जांचा।

इन अधिकारियों ने किया निरीक्षण

जिला कलक्टर ने कोठारी अस्पताल की व्यवस्थाएं देखी। इस दौरान अतिरिक्त कलक्टर (प्रशासन) बलदेव राम धोजक तथा उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. योगेन्द्र तनेजा साथ रहे। वहीं अतिरिक्त संभागीय आयुक्त सुनीता चौधरी और चिकित्सा विभाग के संयुक्त निदेशक डाॅ. देवेन्द्र चौधरी ने गोविंद हाॅस्पिटल, अतिरिक्त कलक्टर (नगर) अरुण प्रकाश शर्मा और जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. राजेश गुप्ता ने एमएन हाॅस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर का जायजा लिया।


इसी क्रम में यूआईटी सचिव नरेन्द्र सिंह पुरोहित और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. सुकुमार कश्यप ने फोर्टिस डीटीएम, नगर निगम उपायुक्त पंकज शर्मा और वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डाॅ. बीएल मीणा ने जीवन रक्षा तथा प्रशिक्षु आईएएस सिद्धार्थ पलनिचामी तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के उपनिदेशक डाॅ. राहुल हर्ष ने वरदान हास्पिटल में इन व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सभी अधिकारियों को निर्धारित प्रारूप में निरीक्षण रिपोर्ट अविलम्ब उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए।

वरिष्ठ अधिकारी होंगे नोडल

जिला कलक्टर ने कोठारी अस्पताल के निरीक्षण के दौरान कहा कि प्रत्येक अस्पताल के लिए वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी को नोडल अधिकारी के रूप में नियुक्त किया जाएगा। अस्पताल प्रशासन संबंधित नोडल अधिकारी से समन्वय रखें तथा यह सुनिश्चित करें कि किसी मरीज को बेवजह परेशानी नहीं हो। उन्होंने कहा कि अस्पताल द्वारा इलाज की दरों से संबंधित सूचना प्रमुख स्थानों पर चस्पा की जाए। इससे अधिक राशि नहीं ली जाए। ऐसी शिकायत आने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि बिल में इसकी प्रोपर डिटेल हो। मरीजों को आवश्यकता के अनुरूप पर्याप्त आॅक्सीजन दी जाए, लेकिन इसका अपव्यय नहीं हो। उन्होंने अस्पताल की सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...