Skip to main content

कोरोना नियंत्रण में व्यापारी वर्ग का रहे एक्टिव पार्टिसिपेशन- मेहता

 


व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा, जिला कलेक्टर ने जताया आभार
कलक्टर ने कहा जंग अभी नहीं हुई है खत्म


बीकानेर, 15 दिसंबर। जिला कलेक्टर नमित मेहता ने कहा कि कोरोना संक्रमण रोकथाम की निरंतरता के लिए व्यापारी वर्ग का एक्टिव पार्टिसिपेशन आवश्यक है। मेहता ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में व्यापारी एसोसिएशन के साथ बातचीत में यह बात कही। उन्होंने कहा कि व्यापारिक संगठनों द्वारा आमजन  को कोरोनावायरस एडवाइजरी की अनुपालना और समझाइश के  साथ-साथ मास्क वितरण, सैनिटाइजेशन जैसी गतिविधियों में जिला प्रशासन के साथ सक्रिय सहयोग रहा है। सभी के समन्वित प्रयासों से बीकानेर में कोरोना संक्रमण की स्थिति नियंत्रण में है। आने वाले समय में इस स्थिति को बनाए रखा जा सके इसके लिए विभिन्न व्यापारिक संगठनों को भी प्रयासरत रहना होगा। मेहता ने कहा कि इसके लिए व्यापारियों को सभी प्रकार  का सहयोग पुलिस और प्रशासन के द्वारा मुहैया करवाया जाएगा।

जिला कलेक्टर ने कहा कि अभी कोरोना की जंग समाप्त नहीं हुई है। अब तक किए गए प्रयासों को फलीभूत करने के लिए यह जरूरी है कि आम लोग कोरोना एडवाइजरी का अनुपालना करें। इस कार्य में विशेष तौर पर भीड़भाड़ वाले बाजारों, दुकानों, मॉल आदि में आने वाले ग्राहकों को सभी व्यापारी अपने स्तर पर समझाइश करें और सोशल डिस्टेंसिंग  अनुपालना करने के लिए प्रेरित करें ।
पार्किंग के लिए चिन्हित करें भूमि
बैठक के दौरान व्यापारी एसोसिएशन की ओर से बाजार के मुख्य मार्गों के पास स्थाई या अस्थाई पार्किंग निर्माण की मांग की गई। जिला कलेक्टर ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर (शहर), नगर निगम, यूआईटी को निजी रूप से खाली पड़े भूखंड की तलाश करने को कहा जिसका प्रयोग पार्किंग बनाने के लिए किया जा सके। व्यापार संगठनों की ओर से मुख्य मार्ग से फुटकर दुकानें शिफ्ट करवाने और रास्ता खुलवाने की मांग भी की गई इस पर जिला कलेक्टर ने कहा कि  किसी की रोजी रोटी को प्रभावित किए बिना यह सुनिश्चित किया जाएगा कि अव्यवस्था ना हो और ना ही कोविड-19 फैले। पुलिस और प्रशासन की टीम व्यापारी वर्ग के साथ मुख्य बाजार का विजिट करेगी और जो समस्याएं आ रही हैं उनका शीघ्र अति शीघ्र समाधान किया जाएगा।
महात्मा गांधी व स्टेशन रोड पर लगाए जाएंगे सीसीटीवी
व्यापारी प्रतिनिधियों द्वारा  महात्मा गांधी मार्ग और राजीव मार्ग,  स्टेशन रोड पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग पर जिला कलेक्टर ने कहा कि सुरक्षा अहम मुद्दा है। इसे देखते हुए इन मार्गों पर शीघ्र ही सीसीटीवी कैमरे चालू करवाए जाएंगे। पुलिस अधीक्षक प्रहलाद सिंह कृष्णिया ने गत 5 माह से व्यापारिक संगठनों के द्वारा कोविड संकट के दौरान दिए गए सहयोग के लिए आभार जताते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण रोकथाम में समझाइश और जनचेतना सबसे महत्वपूर्ण पक्ष रहा है। आगे भी इसी प्रकार के सहयोग की उम्मीद है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए मुख्य बाजारों में अतिरिक्त ट्रैफिक कांस्टेबल की नियुक्ति और उचित मॉनिटरिंग की जाएगी। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर (शहर) सुनीता चैधरी सहित महात्मा गांधी रोड व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम खंडेलवाल, श्याम कुमार तंवर और शांतिलाल कोचर, जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष डी पी पच्चीसिया सहित विभिन्न व्यापारिक एसोसिएशन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।