Skip to main content

शादी के की आड़ में दुष्कर्म,अपने मंगेतर पे रेप का मुकदमा

 


जोधपुर@ राजस्थान के जोधपुर में एक युवक ने सगाई के बाद अपनी मंगेतर से शारीरिक संबंध बनाए और उसके बाद शादी से इंकार कर दिया। इस मामले में युवती ने आरोपी युवक पर रेप का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही हैं‌।


दरअसल, जोधपुर पुलिस थाने में एक युवती ने शहर के रातानाडा क्षेत्र स्थित एक गेस्ट हाउस में बीते नवंबर में रेप का मामला दर्ज करवाया हैं। पुलिस के मुताबिक, युवती की आरोपी युवक से सगाई हो चुकी हैं। उस दौरान ही उसने 29 नवंबर को थाना क्षेत्र में एक गेस्ट हाउस में बुलाकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए थे लेकिन उसके बाद युवक ने लड़की से शादी से इंकार कर दिया।


इस मामले के बाद लंबे समय तक शादी को लेकर परिवारों के बीच बातचीत चलती रही, लेकिन युवक शादी नहीं करने पर अड़ा हैं। इस पर युवती ने अपने साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए मामला रातानाडा थाने में दर्ज करवाया है।


थाना रातानाडा के SHO लीलाराम ने बताया कि युवती और युवक की बीते वर्ष सगाई हुई थी। इसके बाद ही मेलजोल बढ़ा था। इस दौरान मंगेतर के बुलाने पर युवती रातानाडा स्थित गेस्ट हाउस गई थी। युवती का आरोप है कि उसके मंगेतर ने उसे झांसे में लेकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए।

यही नहीं, उसके बाद भी दोनों का मिलना जुलना चलता रहा, लेकिन जब बात शादी की शुरू हुई तो युवक ने युवती से बात करना बंद कर दिया‌। बाद में, युवक ने लड़की से शादी से भी इनकार कर दिया। पुलिस ने इस मामले में धारा 376, 420 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

गंगाशहर सहित 17 स्थानों पर निकलेगी धर्मयात्रा,कोरोना एडवाइजरी की होगी अनुपालन

बीकानेर बुलेटिन नव संवतसर पर सामूहिक रूप से निकलने वाली हिन्दु धर्मयात्रा इस बार अलग अलग खंड़ों में निकाली जाएगी। इसके लिये 17 ब्लॉक निर्धारित किये गये। जहां के कार्यकर्ता अपने ब्लॉकों में धर्मयात्रा निकालकर पूजा अर्चना करेंगे। हिन्दु जागरण मंच के जिला संयोजक जेठानंद व्यास ने बताया कि 13 अप्रैल को नववर्ष पर निकलने वाली हिन्दु धर्मयात्रा इस बार एक साथ नहीं निकलेगी। उन्होंने बताया कि बढ़ते कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में जिला कलेक्टर नमित मेहता को एक पत्र देकर अवगत करवा गया है कि नववर्ष पर निकलने वाली हिन्दु धर्मयात्रा को17 क्षेत्रों में विकेन्द्रीकरण किया गया है। जिसके तहत शहर में 17 स्थानों पर अपने-अपने क्षेत्रों में रैली निकाली जाएगी और बाद में उसी क्षेत्र में महाआरती होगी। व्यास ने बताया कि जूनागढ़ पर महाआरती का आयोजन तो होगा लेकिन यहां वे लोग ही आरती करेंगे जो इसी क्षेत्र से आते है। उन्होंने बताया कि हिन्दु धर्मयात्रा के लिए तैयारियां जोरों पर है, लोगों में उत्साह है परंतु कोरोना संक्रमण की वजह से इस बार उत्साह थोड़ा फीका जरू...

बीकानेरी नेता सक्रिय:भाजपा से अर्जुनराम के हाथ में है कमान तो कांग्रेस से बी.डी. कल्ला कर रहे प्रचार

बीकानेर बुलेटिन भंवरलाल शर्मा के निधन से रिक्त हुई सरदारशहर विधानसभा सीट पर उप चुनाव में बीकानेर के नेताओं की सक्रियता साफ दिखाई दे रही है। भारतीय जनता पार्टी से जहां केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को जिम्मेदारी मिली हुई है, वहीं कांग्रेस से शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला सहित कई नेता पहुंच रहे हैं। इनके अलावा भी कई स्थानीय नेताओं को सरदारशहर में जातीय आधार पर जिम्मेदारियां दी गई है, जिन्होंने वहीं पर कैंप किया हुआ है। भारतीय जनता पार्टी ने तो सरदारशहर उपचुनाव की पूरी कमान ही मेघवाल को सौंप रखी है क्योंकि मेघवाल कभी चूरू के जिला कलक्टर हुआ करते थे। प्रशासनिक अधिकारी के रूप में मेघवाल ने यहां काफी समय तक काम किया। इस दौरान बने संपर्क का फायदा भाजपा लेना चाहती है। वहीं सरदारशहर में दलित वर्ग के वोट निर्णायक स्थिति में है, ऐसे में दलित वोट बैंक को प्रभावित करने के लिए भी मेघवाल कारगर साबित हो सकते हैं। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ से जुड़े कई भाजपा नेताओं को भी सरदारशहर में अपने संपर्कों के आधार पर प्रचार करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। मेघवाल की टीम के सदस्य भी इसी विधानसभा क्षेत्र में ...