Skip to main content

संक्रमण से बचाव के लिए अभी भी पूरी सतर्कता बरतें- मेहता

बीकानेर बुलेटिन



मेहता ने कहा कि कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या में लगातार कमी आने और स्थिति के नियंत्रण में रहने के दृष्टिगत आगामी 8 फरवरी से स्कूलों को कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों के लिए खोलने के निणर्य लिया गया है। उन्होंने विद्यालयों को हैल्थ प्रोटोकॉल की पूर्ण पालना की शर्तों के साथ खोलने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विद्यालयों में अभी से अत्यधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने स्कूलों में विद्यार्थियों की उपस्थिति बढ़ने पर संक्रमण को रोकने के लिए प्रोटोकॉल की पालना के प्रति अधिक सजग रहने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि जिला शिक्षा अधिकारी स्वयं और उपखंड स्तर पर ब्लॉक स्तरीय अधिकारी भ्रमण कर सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि स्कूल में अगर कोई विद्यार्थी कोरोना पाॅजीटिव हो तो तत्काल इसकी सूचना चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग को दी जाए। उन्होंने कहा कि सभी स्कूलों में विद्युत कनेक्शन फरवरी माह तक हो जाए यह सुनिश्चित किया जाए।

प्रत्येक ब्लॉक स्तरीय अधिकारी को उन्होंने निर्देश दिए कि वे अपने ब्लॉक की 15-15 स्कूलों में विद्युत कनेक्शन करवा कर स्कूलों की सूची माह के अंतिम सप्ताह तक प्रस्तुत करें।

3 फरवरी को होगा वैक्सीनेशन
 जिला कलेक्टर ने कहा कि 3 फरवरी को सभी पीएससी और सीएचसी पर कैंप लगाकर वैक्सीनेशन किया जाएगा। उपनिदेशक महिला बाल विकास विभाग यह सुनिश्चित करें इस दौरान महिला बाल विकास विभाग से जुड़े सभी व्यक्तियों के टीका लग जाए।

अवैध खनन और परिवहन पर हो प्रभावी कार्यवाही
 जिला कलेक्टर ने कहा कि अवैध खनन और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी कार्रवाई की जाए। इसके लिए अगले सप्ताह से अभियान चलाया जाए। अभियान में सभी उपखंड क्षेत्र के उपखंड अधिकारी, माइनिंग डिपार्टमेंट और परिवहन विभाग के अधिकारी संयुक्त रूप से  अवैध खनन करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही और ओवरलोड वाहनों की जांच करेंगे। उन्होंने कहा कि अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों से राजस्व नुकसान के साथ-साथ सड़क दुर्घटनाओं की संभावना भी अधिक होती है।

उन्होंने अतिरिक्त जिला कलेक्टर (शहर) अरुण प्रकाश शर्मा को निर्देश दिए कि वे आयुर्वेद विभाग द्वारा संचालित 30 बेडेड अस्पताल का निरीक्षण कर वहां कोविड की व्यवस्थाओं को देखेंगे। साथ ही पोस्ट कोविड रोगियों को दिए जा रहे इलाज की संपूर्ण जानकारी लेकर रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।

बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) अरूण प्रकाश शर्मा, जिला रसद अधिकारी यशवंत भाकर, मुख्यकार्यकारी अधिकारी जिला परिषद ओम प्रकाश, अधीक्षण अभियन्ता जलदाय विभाग दीपक बंसल, उप निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग एल.डी.पंवार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

बड़ी खबर: अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या

बीकानेर बुलेटिन बड़ी खबर : अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ की शनिवार रात प्रयागराज में हत्या कर दी गई है। पुलिस उन्हें अस्पताल में मेडिकल टेस्ट के लिए ले जा रही थी । पत्रकार साथ-साथ चलते हुए अतीक से सवाल कर रहे थे। इसी बीच तीन युवक मीडियाकर्मी बनकर पुलिस का सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए आए और अतीक के सिर में गोली मार दी। इसके बाद अशरफ पर फायरिंग की। दोनों वहीं ढेर हो गए। इस हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस हमले में कॉन्स्टेबल मानसिंह को भी गोली लगी है, जिसे अस्पताल ले जाया गया है। तीनों हमलावरों ने सरेंडर कर दिया है। हमलावरों की पहचान लवलेश, सनी और अरुण मौर्य के नाम से हुई है। उनके पास से मीडिया कार्ड, कैमरा और माइक भी मिला है। यूपी पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी कह नहीं रही है। हमले के तुरंत बाद, यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार CM योगी से मिलने पहुंचे हैं। सीएम योगी ने सभी बड़े अधिकारियों को बैठक के लिए बुलाया है। अतीक के बेटे को सुबह ही दफनाया गया था शनिवार सुबह 10 बजे माफिया अतीक अहमद के बेटे अस...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।