Skip to main content

बीकानेर में 2 लाख 80 हजार 570 बच्चों ने बूथों पर गटकी 2 बूँद जिंदगी की अब घर-घर पिलाई जाएगी पोलियो वैक्सीन

बीकानेर बुलेटिन


जिला कलक्टर ने जिला अस्पताल में बच्चों को पोलियो वैक्सीन पिलाकर किया शुभारंभ




बीकानेर,31 जनवरी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा रविवार को पल्स पोलियो महाअभियान के तहत पर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को बूथों पर ओरल पोलियो वैक्सीन की 2 बूँदें रविवार को पिलाई गई। महाअभियान का जिला स्तरीय शुभारम्भ एसडीएम सेटेलाईट जिला अस्पताल में स्थापित बूथ पर जिला कलक्टर नमित मेहता ने बच्चों को बाईवेलेंट पोलियो ड्रॉप्स पिलाकर पूरे जोश के साथ किया।  

उन्हांेने बताया कि पोलियो जैसा अभिशाप फिर से देश में न फैले इसके लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग 31 जनवरी से 2 फरवरी 2021 तक पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई जाएगी। तीन दिन तक चलने वाले इस पोलियो अभियान के प्रथम दिन रविवार को बूथ पर दवाई पिलाई जाएगी तथा दूसरे व तीसरे दिन बूथ से वंचित रहे बच्चों को घर-घर जाकर दवाई पिलाई जाएगी। ए डी एम (शहर) अरुण प्रकाश शर्मा, सीएमएचओ डॉ सुकुमार कश्यप, आरसीएचओ डॉ राजेश कुमार गुप्ता, पीएमओ डॉ सी.एल. सोनी ने भी बच्चों को वैक्सीन पिलाई। इस अवसर पर डॉ प्रवीण चतुर्वेदी, डॉ विजयलक्ष्मी व्यास, डॉ अनुरोध तिवारी, डॉ मंनुश्री सिंह, डॉ विवेक गोस्वामी, महिपाल सिंह, अमित वशिष्ठ आदि मौजूद रहे। रोटरी क्लब मरुधरा की ओर से अध्यक्ष रोटे. राहुल माहेश्वरी, सचिव कैलाश कुमावत व पूर्व अध्यक्ष रोटे. एड. पुनीत हर्ष द्वारा सहयोग दिया गया। डॉ. कश्यप ने बताया कि शहर से लेकर गाँव तक “2 बूँद जिंदगी की हर बार, पोलियो पर जीत रहे बरकरार” का नारा बुलंद हुआ और जागरूक माता-पिता सुबह-सवेरे ही अपना फर्ज निभाने अस्पतालों, आंगनवाड़ी केन्द्रों व अन्य प्रमुख स्थानों पर बनाए गए पोलियो बूथ पहुंचे। बीएसएफ क्षेत्र में भी चिकित्सकों ने बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाई।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।