Skip to main content

सड़क पर देर रात हुआ हादसा, अनियंत्रित कार पलटी, महिला की मौत

बीकानेर बुलेटिन




बीकानेर। महाजन थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात जैतपुर-शेरपुरा के बीच भारतमाला सड़क पर एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे कार सवार पांच जने गंभीर घायल हो गए। घायलों को पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती करवाया। जहां इलाज के दौरान एक गर्भवती महिला का दम टूट गया। शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।पुलिस के अनुसार हादसा जैतपुर-शेरपुरा के बीच भारतमाला सड़क पर हुआ। सड़क पर निर्माण करने वाली कंपनी द्वारा मिट्टी का ढेर लगा होने से बीकानेर की ओर से आ रही कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार तीन-चार पलटे खाकर सड़क से दूर जा गिरी। हादसे के समय कार में श्यामलाल (25), प्रियंका (21), सुमन (40), अन्नपूर्णा (35) व प्रमोद (19) सवार थे। सभी घायल हो गए। हादसे का पता चलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घायलों को कार से निकालकर पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान अन्नपूर्णा की मौत हो गई। महाजन 108 एंबुलेंस स्टाफ से मिली जानकारी के अनुसार मृतका का पीहर जैतपुर में है। मृतका गर्भवती थी। उसे प्रसव के लिए उसका भाई व परिवार के अन्य सदस्य जैतपुर लेकर आ रहे थे। रास्ते में जैतपुर से पहले भारतमाला सड़क पर कम्पनी द्वारा वाहनों का आवागमन रोकने के लिए मिट्टी का ढेर लगाया था, जिससे कार पलट गई। मृतका के शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। शनिवार सुबह महाजन पुलिस ने पीबीएम अस्पताल पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम करवाया। घायलों में सुमन की भी हालत चिंतानजक है।

Comments

Popular posts from this blog

मेड़तिया व शर्मा को जिलाध्यक्ष का दायित्व

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।  भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितेश पाल के निर्देशानुसार पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार व्यास द्वारा पार्टी का विस्तार किया गया और बीकानेर के तीन जनों को नियुक्ति दी। व्यास ने ओकार सिंह मेड़तिया को युवा शहर जिलाध्यक्ष, मधु शर्मा को महिला शहर जिलाध्यक्ष, अनुराधा आचार्य को प्रदेश मंत्री के पद का दायित्व सौंपा है।

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

निर्वाचन के दौरान कोरोना एडवाइजरी की होगी पालना जिला निर्वाचन अधिकारी मेहता ने किया पोस्टर का विमोचन

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 21 जनवरी। नगर पालिका चुनाव के दौरान कोरोना एडवाइजरी की पालना का विशेष ध्यान रखा जाएगा। मतदान केन्द्र पर प्रवेश से पहले प्रत्येक मतदाता को मास्क लगाने, हाथ सेनेटाइज्ड करने जैसी सावधानियां रखनी होंगी। मतदान केन्द्रों पर इससे जागरुकता से संबंधित बैनर भी लगाए जाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी नमित मेहता ने गुरुवार को इसका विमोचन किया। इस अवसर पर मेहता ने कहा कि शत-प्रतिशत मतदान के साथ कोरोना एडवाइजरी की पालना सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी रिटर्निंग अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। मतदान प्रक्रिया से जुड़े कार्मिक यह सुनिश्चित करें कि किसी भी स्तर पर इसकी अवहेलना नहीं हो। उन्होंने कहा कि मतदान केन्द्र में प्रवेश से पहले मतदाताओं के हाथ सेनेटाइज्ड करवाए जाएं। मतदान केन्द्र में प्रवेश से पूर्व प्रत्येक मतदाता को मास्क लगाना अनिवार्य होगा। मतदान केन्द्र में मतदाताओं को पंक्ति में खड़े रहने के दौरान चिन्हित गोलों पर खड़े रहकर, उचित दूरी रखनी होगी। मतदान में सीनियर सिटीजन और दिव्यांगजनों को प्राथमिकता दी जाएगी। मेहता ने कहा कि लोग मतदान केन्द्र या आसपास भीड़ या समूह ...